anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
राजनीति
Home›राजनीति›MP में कांग्रेस के 88 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी:6 विधायकों के टिकट कटे, पहली लिस्ट के 3 प्रत्याशी बदले; सिर्फ आमला होल्ड

MP में कांग्रेस के 88 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी:6 विधायकों के टिकट कटे, पहली लिस्ट के 3 प्रत्याशी बदले; सिर्फ आमला होल्ड

By anupamsavera.com
October 20, 2023
63
0
Share:

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गुरुवार आधी रात को 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें पहली लिस्ट में जारी 144 सीटों में से 3 सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। ये सीटें दतिया, पिछोर और गोटेगांव हैं। भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट दिया गया है। कांग्रेस अब तक 230 सीटों में से 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। एक मात्र बैतूल जिले की आमला सीट होल्ड पर है।

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची 19 अक्टूबर की देर रात जारी की. कांग्रेस ने इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. पार्टी ने बीजेपी के बागियों को भी टिकट दिया. नई सूची में कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार भी बदले हैं. पार्टी ने दतिया में अवधेश नायक की जगह राजेंद्र भारती, पिछोर में शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी और गोटे गांव में शेखर चौधरी की जगह नर्मदा प्रसाद प्रजापति को टिकट दिया है. भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है. अभय मिश्रा सिमरिया से, गिरिजा शंकर शर्मा होशंगाबाद से और दीपक जोशी खातेगांव से चुनाव लड़ेंगे.

कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर 229 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. बैतूल की सीट को होल्ड किया गया है. आमला विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. क्योंकि, डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा सरकार ने स्वीकार नहीं किया है. दूसरी ओर, सेंधवा से विधायक ग्यारसीलाल रावत, भोपाल उत्तर से विधायक आरिफ अकील, मुरैना से विधायक राकेश मावई, ब्यावरा से विधायक रामचन्द्र दांगी, बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल का टिकट काट दिया गया है.

पहली सूची में थे 144 नाम
गौरतलब है कि कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले पहली सूची जारी की थी. इसमें 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी. सूची के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ से टिकट दिया गया है, जबकि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौरा सीट से टिकट दिया गया. कांग्रेस ने चुरहट से अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को टिकट दिया है. एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राऊ से टिकट दिया गया है. आगर मालवा से विपन वानखेड़े, सुसनेर से भेरू सिंह परिहार बापू को प्रत्याशी बनाया है.

कमलनाथ ने किया ये ट्वीट
लिस्ट के आते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है. मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं. कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं. आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें. मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं. जय कांग्रेस विजय कांग्रेस.’कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव में युवाओं पर दांव खेल है. पार्टी ने 50 साल से कम आयु के 65 उम्मदीवार मैदान में उतारे हैं. कांग्रेस ने 144 में से 19 महिलाओं को टिकट दिए हैं. इनमें 47 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, माइनॉरिटी से 6, ओबीसी से 39 , एससी से 22 और एसटी से 30 नेताओं को टिकिट मिला है.

Previous Article

देश की पहली रैपिड ट्रेन को पीएम ...

Next Article

IRM एनर्जी के IPO में निवेश का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेशराजनीति

    भोपाल की बैरसिया सीट पर 78.53% वोटिंग:2018 के मुकाबले 2023 में 2.50% बढ़े वोट, जिले में कुल 66% हुआ मतदान

    November 18, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेशराजनीति

    MP के 52 जिलों की 230 सीटों में वोटिंग लाइव:यहां देखिए किस सीट पर कितने वोट पड़े; कहां विवाद, कहां ...

    November 17, 2023
    By anupamsavera.com
  • राजनीति

    40 लाख तक खर्च कर सकते हैं उम्मीदवार:गाड़ियां, रैली, गिफ्ट के क्या नियम; चुनाव प्रचार से जुड़े 12 सवालों के ...

    October 19, 2023
    By anupamsavera.com
  • राजनीति

    बीजेपी की दूसरी लिस्ट फाइनल, 90 उम्मीदवारों का एलान जल्द; इन राज्यों के प्रत्याशियों की होगी घोषणा

    March 13, 2024
    By anupamsavera.com
  • राजनीति

    जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल बीजेपी में शामिल:कांग्रेस के तीन नेताओं समेत दो रिटायर्ड IPS और छात्र नेता रवींद्र ...

    October 28, 2023
    By anupamsavera.com
  • राजनीति

    वसुंधरा राजे बोलीं-अब मैं रिटायर हो सकती हूं:कहा- मेरे सांसद पुत्र को सुनकर लगा, अब मुझे उसके पीछे पड़ने की ...

    November 4, 2023
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सफल सर्जरी

  • विदेश

    बिना करार के यूरोपियन यूनियन से हटने के पक्ष में नहीं हैं ब्रिटिश सांसद

  • विदेश

    बेलारूस के राष्ट्रपति से बातचीत के बाद प्रिगोजिन ने रोका सैन्य विद्रोह



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010