anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›डोज न मिलने से नाराज हुआ यूक्रेन, वैक्सीन डिप्लोमेसी पर असमंजस में अमेरिका,

डोज न मिलने से नाराज हुआ यूक्रेन, वैक्सीन डिप्लोमेसी पर असमंजस में अमेरिका,

By anupamsavera.com
May 4, 2021
52
0
Share:

भारत को कोरोना वायरस वैक्सीन देने के अमेरिकी सरकार के फैसले से यूक्रेन नाराज हो गया है।यूक्रेन अमेरिका का एक प्रमुख सहयोगी देश है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन इस हफ्ते यूक्रेन की यात्रा पर जा रहे हैं।वेबसाइट पोलिटिको.कॉम के मुताबिक यूक्रेन और अमेरिका के अधिकरियों के बीच वैक्सीन की सप्लाई को लेकर राजनयिक स्तर पर बातचीत लगातार जारी रही है। पिछले दो अप्रैल को जब राष्ट्रपति जो बाइडन ने जेलेन्स्की को फोन किया था, उस समय भी यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ये मांग उनके सामने रखी थी।खबरों के मुताबिक वैक्सीन देने के मामले में यूक्रेन पर भारत को तरजीह दिए जाने से दुखी राष्ट्रपति वोलोदीर जेलेन्स्की की सरकार ब्लिंकेन के सामने ये मसला उठाएगी। जेलेन्स्की सरकार पिछली दिसंबर से लगातार अमेरिका के सामने वैक्सीन की मांग पेश करती आई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बाइडन प्रशासन रूस और चीन के मुकाबले अपनी वैक्सीन डिप्लोमेसी को तय करने में जुटा हुआ है। इसके लिए वह वैक्सीन का निर्यात बढ़ाने पर विचार कर रहा है। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक इस बारे में यूक्रेन से कोई ठोस वादा नहीं किया है। वेबसाइट पोलिटिको.कॉम ने बाइडन प्रसासन के दो अधिकारियों से बातचीत के आधार पर कहा है कि अमेरिकी सरकार के पास इस बारे में बहुत से देशों से अनुरोध आए हैं। उनके बीच किन देशों को प्राथमिकता दी जाए, यह तय करना बाइडन प्रशासन के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि इस मामले में बाइडन प्रशासन दुविधा में फंसा हुआ है। उसकी इच्छा वैक्सीन डिप्लोमेसी को रफ्तार देने की है। लेकिन जब तक ज्यादातर अमेरिकियों का टीकाकरण नहीं हो जाता, वैक्सीन का निर्यात करना उसे उचित नहीं लगता। बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने वेबसाइट पोलिटिको से कहा कि भारत को वैक्सीन देने का फैसला इसलिए किया गया, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत हो रही है। हालांकि अभी भी ये साफ नहीं किया गया है कि भारत को वैक्सीन के कुल कितने डोज दिए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन में संक्रमण अब उतार पर है। इसलिए उसे वैक्सीन देने का फैसला लेना उतना आसान नहीं है।

बताया जाता है कि बाइडन प्रशासन में कोविड-19 प्रबंधन के प्रभारी अधिकारियों के बीच वैक्सीन का निर्यात करने के सवाल पर गहरा मतभेद है। एक खेमे की राय है कि अभी यह पता नहीं है कि अमेरिका में टीकाकरण को गति देने के लिए कितनी संख्या में वैक्सीन डोज की जरूरत होगी। इसलिए अभी निर्यात करना समझदारी का काम नहीं होगा। लेकिन दूसरे खेमे का कहना है कि अमेरिका ने अलग-अलग वैक्सीन निर्माता कंपनियों को एक अरब डोज सप्लाई करने का ऑर्डर दे रखा है। इतने डोज अमेरिकियों के टीकाकरण के लिए काफी होंगे।

यूक्रेन की राजधानी कीव में वहां के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि ब्लिंकेन अपनी यात्रा के दौरान कोविड-19 संबंधी सहायता देने का एलान करेंगे, उन्हें इसकी आशा नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान बातचीत मुख्य रूप से रूस के साथ यूक्रेन के जारी तनाव पर केंद्रित रहेगी। यूक्रेन के एक हलके में यह ख्याल देखा गया है कि अमेरिका वैक्सीन देने के मामले में भी वैसा ही रुख अपना रहा है, जैसा उसने यूक्रेन को सैनिक मदद देने के मामले में अपनाया है। हाल में रूस ने यूक्रेन से लगी सीमा पर अपनी सेना का बड़ा जमाव कर दिया था। लेकिन अमेरिका ने हथियारों की कोई खेप यूक्रेन नहीं भेजी।

यूक्रेन में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की साढ़े सात लाख डोज लोगों को लगाई जा चुकी हैँ। ये एस्ट्राजेनिका कंपनी के वैक्सीन के डोज हैं। इस वैक्सीन का उत्पादन करने वाली कंपनी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट से मार्च में यूक्रेन को इन डोज की खेप भेजी गई थी। यूक्रेन की आबादी लगभग साढ़े चार करोड़ है। इसे देखते हुए यूक्रेन ने पिछले महीने चीन की कंपनी साइनोवैक की वैक्सीन की मंजूरी दी। साइनोवैक से यूक्रेन 20 लाख डोज मंगवा रहा है।

Previous Article

IPL 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित ...

Next Article

6500 लोगों के लिए नौकरियों के अवसर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    हम ताइवान का समर्थन करते हैं, यूरोपीय संघ

    November 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    30 सदस्यीय एंथोनी अल्बनीज सरकार में शामिल हुईं 13 महिलाएं

    June 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अब से जोड़े अधिकतम तीन बच्चों को जन्म दे सकते हैं चाइना ग्रीन सिग्नल

    June 10, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पर्सी रोवर मंगल की ओर जाता है — NASA

    February 19, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कोरोना ने बदल दी आम लोगों की धारणा, चपेट में आए दुनिया के ताकतवर देशों के माननीय

    March 13, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका ने दिया दक्षिण कोरिया का साथ, जापान की कड़ी निंदा की

    July 22, 2022
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    बड़ी कंपनियां खोल सकेंगी बैंक, आरबीआइ के पैनल की सिफारिश, देश के बैंकिंग ढांचे में व्यापक बदलाव संभव

  • खेल

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों ने किया सबसे ज्यादा निराश

  • व्यवसाय

    फिर महंगा हुआ सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर, इतने रुपए बढ़ी कीमतें



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010