anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›अरुणाचल प्रदेश के पास तक ड्रैगन ने बनाया हाइवे, पूर्वोत्तर में बढ़ा चीनी खतरा , 228 दिन पहले ही पूरा हो गया काम

अरुणाचल प्रदेश के पास तक ड्रैगन ने बनाया हाइवे, पूर्वोत्तर में बढ़ा चीनी खतरा , 228 दिन पहले ही पूरा हो गया काम

By anupamsavera.com
May 20, 2021
75
0
Share:

गलवान घाटी में बीते साल हुई हिंसक झड़प के बाद अपनी सेना पीछे हटाने का दावा करने वाले चीन ने अब अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास हलचल तेज कर दी है। चीन अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं मानता और वह दावा करता है कि यह दक्षिणी तिब्बत में आता है। यह हाइवे भारत के साथ एलएसी के पास सड़कों और सुरंगों के निर्माण की चीन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का हिस्सा है। इससे चीन के दूरस्थ इलाके भी शहरों और हवाई अड्डों से जुड़ेंगे।दरअसल, चीन ने तिब्बत के दक्षिणपूर्वी हिस्से के सुदूर इलाकों में हाइवे का निर्माण पूरा कर लिया है, जो कि अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास है और भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकता है। इस हाइवे में 2 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल है।

यह हाइवे दुनिया की सबसे गहरे दर्रे यारलुंग जांग्बो ग्रैंड दर्रे से कटता है और संभवतः यह बाइबंग काउंटी में जाकर खत्म होता है, जो कि अरुणाचल प्रदेश के बिशिंग गांव की सीमा के पास है।

बिशिंग गांव अरुणाचल प्रदेश के गेलिंग सर्कल में आता है, जो मैकमोहन सीमा को छूता है। मैकमोहन लाइन चीन और भारत के बीच वास्तविक सीमा चिह्नित करती है।

ब्रह्मपुत्र पर हाइड्रो-प्रोजेक्ट में भी होगी इस हाइवे की बड़ी भूमिका
इस हाइवे के चालू होने से अब तिब्बत के शहरी इलाके निंगची और सीमा से सटे गांव के बीच का सफर घटकर सिर्फ 8 घंटे का रह जाएगा। माना जा रहा है कि चीन के मेगा यारलुंग जांग्बो हाइड्रो-पावर प्रोजेक्ट की योजना बनाने में भी यह हाइवे बड़ी भूमिक निभाएगा। बता दें कि तिब्बत की यारलुंग जांग्बो नदी ही भारत में बहकर आने पर अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र नदी बनती है। यहां से यह नदी बांग्लादेश जाती है।

चीनी मीडिया के मुताबिक, इस हाइवे का निर्माण 16 मई को पूरा हो गया था। यह हाइवे अपनी डेडलाइन से 228 दिन पहले ही बन गया है। इससे पहले चीन ने भारत की सीमा से सटे मेडोग और निंगची के बीच 2114 मीटर लंबी सुरंग और 67.22 किलोमीटर की रोड भी बनाई थी।

भारत में रहने वाले तिब्बत के जानकार क्लॉड अर्पी कहते हैं, ‘सड़क का बेशक रणनीतिक महत्व है। पहला तो इसलिए क्योंकि यह वास्तविक सीमा रेखा के पास है और दूसरा इसलिए भी कि चीन ने तिब्बत में जो भी निर्माण किए हैं वे सैन्य और नागरिक दोनों ही तरह के इस्तेमाल के हिसाब से किए गए हैं।’

सीमा के पास अपर सियांग जिले में भारत भी 150 किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे का निर्माण कर रहा है। बीते साल नवंबर में अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अलो लिबांग ने बताया था कि हाइवे निर्माण के लिए सैटलाइट सर्वे का काम पूरा हो चुका है।

Previous Article

भारत में किसी भी टीम को हराने ...

Next Article

पीयूष गोयल: कोरोना काल में मिल, थोक ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    लंदन की सड़कों पर बिन लादेन के प्रवक्ता एडेल अब्देल बेरी

    December 11, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    जर्मनी: सिरफिरे ने किया ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला, एक की मौत

    May 31, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका और भारत ने की टू प्लस टू वार्ता, इन मुद्दों पर की ...

    August 23, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अफगानिस्तान में फिल्में सिनेमाघर बंद

    September 2, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अफगानिस्तान में एक मस्जिद में एक शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 66 लोग मारे गए हैं

    April 30, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    गुरिल्ला युद्ध को ध्यान में रखते हुए नया टैंक विकसित कर रहा है इस्राइल

    July 20, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

  • देश

    मायावती नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव – बसपा

  • देश

    POCSO एक्ट को लेकर बीजेपी सांसद ने कही एेसी बात, स्मृति ईरानी ने जताया विरोध



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010