anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›महेश मांजरेकर निर्देशित वीर सावरकर की बायोपिक में रणदीप हुड्डा निभाएंगे शीर्षक किरदार

महेश मांजरेकर निर्देशित वीर सावरकर की बायोपिक में रणदीप हुड्डा निभाएंगे शीर्षक किरदार

By anupamsavera.com
March 23, 2022
60
0
Share:

नई दिल्ली। सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर बॉलीवुड से एक अहम खबर आ रही है। अभिनेता रणदीप हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक स्वातंत्र्य वीर सावरकर में शीर्षक भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं, जबकि निर्माताओं में आनंद पंडित और संदीप सिंह शामिल हैं। रणदीप ने इस किरदार में अपने लुक की पहली झलक सोशल मीडिया में साझा की है।

बायोपिक फिल्म वीर सावरकर के जीवन की प्रमुख घटनाओं को कवर करेगी। इसकी शूटिंग इसी साल जून में शुरू हो जाएगी। फिल्म को लंदन, महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जाएगा।

रणदीप हुड्डा ने इस किरदार के लिए चुने जाने पर कहा- “ऐसे कई नायक हैं, जिन्होंने हमें हमारी स्वतंत्रता दिलाने में अपनी भूमिका निभाई है। हालांकि, सभी को उनका हक नहीं मिला है। विनायक दामोदर सावरकर इन गुमनाम नायकों में सबसे गलत समझे जाने वाले और प्रभावशाली हैं और उनकी कहानी जरूर बताई जानी चाहिए। स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए ‘सरबजीत’ के बाद संदीप के साथ काम करके मुझे बेहद खुशी हो रही है। इसे निभाना एक चुनौती होगी।”

निर्देशक महेश वी मांजरेकर कहते हैं, “यह उन कहानियों को बताने का सही समय है, जिन्हें हमने नजरअंदाज किया था। स्वातंत्र्य वीर सावरकर एक ऐसा सिनेमा होगा, जो हमें अपने इतिहास को फिर से देखने के लिए मजबूर करेगा। मैं संदीप सिंह के साथ काम करना चाहता था और मुझे खुशी है कि हम इस फिल्म को एक साथ कर रहे हैं।”

रणदीप हुड्डा के चुनाव को लेकर निर्माता संदीप सिंह ने कहा- वीर सावरकर को भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद पात्रों में से एक मानते हुए मैं केवल रणदीप के बारे में सोच सकता था। वीर सावरकर के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मुझे आश्चर्य है कि हमारी इतिहास की किताबों में वीर सावरकर का कभी उल्लेख क्यों नहीं किया गया? आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स के आनंद पंडित कहते हैं, “सिनेमा एक रचनात्मक माध्यम है, जो विभिन्न विचार प्रक्रियाओं का जश्न मनाता है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर जैसी फिल्में कहीं अधिक दिलचस्प सार्वजनिक संवाद बनाने में मदद करेंगी।”

Previous Article

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अगले साल ...

Next Article

पुष्कर सिंह धूमी ने ली उत्तराखंड के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    ना तैमूर ना सैफ अली खान, लंदन में बेस्ट फ्रेंड के साथ ऐसे हॉलिडे एंजॉय कर रहीं करीना कपूर

    April 23, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Bigg Boss से पहले बढ़ी सलमान खान की मुसीबतें, दो मामलों में आज होगी पेशी

    September 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    करीना कपूर ने शेयर की अबतक की अपनी सबसे खास तस्वीर, फोटो देख अपको भी हो जाएगा उनकी ‘क्यूटनेय’ से ...

    March 19, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    फिल्म ‘प्यार का देवता ’ की शूटिंग लखनऊ में 9 अक्टूबर से शुरू होगी

    September 18, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    मायावती का किरदार निभायेगी विद्या बालन

    March 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, आमिर खान कोविड-19 पॉजिटिव

    March 24, 2021
    By anupamsavera.com

  • खेल

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में हार्दिक पांड्या का बेस्ट बैटिंग पोजिशन क्या होगा

  • मना॓रंजन

    ‘छपाक’ के बाद तापसी पन्नू की फ़िल्म ‘थप्पड़’ भी मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री, दर्शकों को मिलेगा फायदा

  • विदेश

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कोविड-19 के कारण धवस्त हो गयी है राज्य की अर्थव्यवस्था



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010