anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›योगी सरकार ने किया था आशीष मिश्रा की जमानत का विरोध, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब

योगी सरकार ने किया था आशीष मिश्रा की जमानत का विरोध, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब

By anupamsavera.com
March 29, 2022
57
0
Share:

नई दिल्ली। योगी सरकार ने लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence Case) मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) की जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया था। योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक सुनवाई के दौरान अपना जवाब दाखिल किया है। सरकार ने कहा कि राज्य ने आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका का प्रभावी ढंग से विरोध नहीं किया, ये कहना गलत है। बता दें कि आशीष मिश्रा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे हैं।

गवाहों की सुरक्षा के सभी इंतजाम किए

वहीं यूपी पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राज्य ने लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों के गवाहों और परिवारों की सुरक्षा के लिए सभी प्रयास किए हैं। सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि सभी गवाहों की सुरक्षा स्थितियों के मूल्यांकन के लिए पुलिस द्वारा नियमित रूप से उनसे संपर्क भी किया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा था जवाब

गौरतलब है कि 16 मार्च को हुई पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। कोर्ट राज्य सरकार को गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आशीष मिश्रा को जमानत दी थी। आशीष मिश्रा को 15 फरवरी को जेल से रिहा किया गया था। जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। किसानों की तरफ से केस लड़ रहे वकील प्रशांत भूषण ने कहा था कि एक गवाह के ऊपर हमला भी हुआ है।

आशीष मिश्रा पर किसानों को कार से कुचलने का आरोप

बता दें कि ये मामला बीते साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले का है। तिकुनिया इलाके में कुछ किसान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध कर रहे थे। इस दौरान तेज स्पीड में एक एसयूवी कार ने कुछ किसानों को कुचल दिया था। इस घटना के बाद हिंसा भड़क गई। गुस्साए किसानों ने एक ड्राइवर और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

आरोप है कि जिस कार से किसानों को कुचला गया, उसे आशीष मिश्रा चला रहा था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआइटी ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी थी। एसआइटी की जांच के बाद आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Previous Article

बेघर हुए यूक्रेन के एक करोड़ लोग, ...

Next Article

रूस-यूक्रेन वार्ता में प्रगति, कम तेल की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 14 तारीख को अर्जुन टैंक का नया संस्करण राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    February 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस पार्टी में शामिल

    January 12, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    अवधनगरी में बहुप्रतिक्षित व ऐतिहासिक भूमिपूजन सकुशल सम्पन्न

    August 5, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    पश्चिम बंगाल में फिर भड़की कई जगह हिंसा

    March 31, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    जम्मू-कश्मीर असेंबली में BJP विधायकों ने लगाए पाक मुर्दाबाद के नारे, रोहिंग्या का मुद्दा भी उठा

    February 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    वैक्सीन की न रुके सप्लाई, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को केंद्र सरकार ने दे दिया 2 महीने का 100% ...

    April 20, 2021
    By anupamsavera.com

  • देश

    COVID-19 Mock Drill Live: देश में कोरोना के खिलाफ मेगा मॉक ड्रिल, अस्पतालों में तैयारियों का लिया जा रहा जायाजा

  • व्यवसाय

    इलेक्ट्रिक कारों को लेकर मर्सेडीज सीईओ ने दिया बड़ा बयान

  • देश

    Hyderabad Encounter पर बोले दिल्ली के CM; लोगों में था गुस्सा, इसलिए मनाया जा रहा है जश्न



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010