anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›कटरीना कैफ की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ के सेट से लीक हुई तस्वीर

कटरीना कैफ की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ के सेट से लीक हुई तस्वीर

By anupamsavera.com
April 21, 2022
65
0
Share:

नई दिल्ली। कटरीना कैफ के विक्की कौशल से शादी के बंधन में बंधने के बाद अब हर कोई अभिनेत्री के बिग स्क्रीन पर लौटने की राह देख रहा हैं। कटरीना कैफ हाल ही में पति विक्की कौशल के साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटी हैं और मुंबई लौटते ही वह अपनी आगामी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। दरअसल कटरीना कैफ ने विक्की से शादी के बाद श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही नई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस की घोषणा की थी। अब फिल्म की शूटिंग सेट से कटरीना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मैरी क्रिसमस के सेट से लीक हुई कटरीना कैफ की तस्वीर

कटरीना कैफ की हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यह तस्वीरें कटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ के सेट से हैं। इस तस्वीर में कटरीना कैफ के साथ अभिनेत्री राधिका सरथकुमार हैं, जो इन तस्वीरों में महिला पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। कटरीना कैफ ने लीक हुई इन तस्वीरों में लाल रंग की एक ड्रेस पहनी है, जिस पर पोल्का डॉट्स बने हुए है। पहली तस्वीर में जहां कटरीना और राधिका हैरान होकर फोन देख रहे हैं, तो वही दूसरी तस्वीर में कटरीना कैफ सामने की तरफ देख रही हैं। अन्य तस्वीर में कटरीना के हाथ में स्क्रिप्ट है और वह चुपचाप से खड़ी हुई हैं।

साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन स्पेस करेंगी शेयर

श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में कटरीना कैफ पहली बार साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को देते हुए अपनी खुशी शेयर की थी। कटरीना ने विजय और निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘नई शुरुआत…मेरी क्रिसमस के लिए निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ सेट पर वापसी, मैं हमेशा से श्रीराम राघवन के साथ काम करना चाहती थी। फिल्म में एक्टर विजय सेतुपति के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं’।

मैरी क्रिसमस के अलावा इन बड़े प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

कटरीना कैफ मैरी क्रिसमस के अलावा फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनकी और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर से फैन्स को बड़े परदे पर दिखाई देगी। टाइगर 3 अगले साल यानी कि साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कटरीना कैफ पहली बार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘फोन भूत’ में स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा कटरीना कैफ फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका और आलिया के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।

Previous Article

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नौकरशाहों का किया ...

Next Article

मुंबई को पिछले 6 मैचों में मिली ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    Forbes: महंगे एक्टर की लिस्ट से SRK बाहर, सलमान से आगे हैं अक्षय कुमार

    July 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बिच्छू के खेल में नजर आयेंगे अब मिर्ज़ापुर के मुन्ना भैया।

    November 3, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    स्मृति ईरानी ने दीपिका पादुकोण को JNU मामले पर सुनाई खरी-खरी, पूछ लिया बड़ा सवाल

    January 10, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    करीना कपूर ने ताजा की फिल्म ‘की एंड का” से जुड़ी इंट्रेस्टिंग याद, बताया- इसी के बाद कंसीव किया था ...

    April 1, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    न्यू ईयर के मौके पर तिरुपति दर्शन करने गई कंगना रनोट

    January 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘सिंघम’ गर्ल और साउथ सुपरस्टार काजल अग्रवाल बनने वाली हैं दुल्हनियां

    October 6, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    पेट्रोल और डीजल की कीमतें हो गईं अपडेट, टैंक भरवाने से पहले जरूर जान लें

  • खेल

    गौतम गंभीर ने देश को टुकड़े करने वालों को लताड़ा, कहा- इनको देश में रहने का हक़ नहीं

  • देश

    बंगाल की खाड़ी में जारी निम्न दबाव… हवाई बुलबुले में बदलने की संभावना



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010