anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का बवाल, भाजपा बोली- हिंसा की आड़ में भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश

राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का बवाल, भाजपा बोली- हिंसा की आड़ में भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश

By anupamsavera.com
June 15, 2022
61
0
Share:

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी ने लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ की। इसके विरोध में कांग्रेस ने सड़कों पर जमकर बवाल काटा। कांग्रेस नेता को ईडी के नोटिस को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेता ने कहा कि जब महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया और उन्हें लगा कि हिंसा, आगजनी की कुछ घटनाएं हुई। तब उन्होंने कहा कि हमारा इससे कोई भी संबंध नहीं है, तब भी हम अपने आंदोलन को समाप्त करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘आपने सुना होगा कि सत्ता में रहते हुए सत्ताधारी पार्टी के ऊपर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप आजादी के बाद से लग चुके हैं, परंतु अपनी पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार, पार्टी की संपत्ति और धन का हरण कर लेना यह कांग्रेस का विचित्र उदाहरण है।’

‘हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई’

उन्होंने कहा कि ये यह विषय UPA सरकार के दौरान 1 नवंबर 2012 को शुरू हुआ था। इस विषय का सरकार की किसी भी एजेंसी द्वारा कार्रवाई नहीं हुई, हाइकोर्ट के निर्देश के ऊपर कार्रवाई हुई और हाइकोर्ट के निर्देश पर ही उन्हें जमानत लेनी पड़ी।

‘हिंसा की आड़ में भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश’

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि हिंसा की आड़ लेकर भ्रष्टाचार को छुपाने का प्रयास हो रहा है, ये कांग्रेस पार्टी का कितना छोटापन नेतृत्व का दिखाई पड़ रहा है। ये साफ दिख जाता है कि गांधी के दौर से सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी तक आते-आते कांग्रेस कितनी छोटी, कितनी बौनी होती चली जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों ने सरकार में रहते हुए अपने को ही भारत रत्न आत्मार्पित कर लिया था। उसी परिवार के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सहयोग से बनी हुई संस्था की सारी संपत्ति और धन अपने को अर्पित कर लिया।

हम ये पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्य सरकारों का कार्य छोड़कर विगत तीन दिनों से दिल्ली में क्या कर रहे हैं? क्या ये उन राज्य सरकारों में जिन्होंने कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से चुना था, उनके साथ ये धोखा नहीं है? राहुल गांधी जी आज न कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और ना नेता प्रतिपक्ष हैं, वो केवल एक सांसद हैं। यह प्रमाणित करता है कि कांग्रेस में पद और कद दोनों का कोई महत्व नहीं है, ये केवल और केवल परिवार की पार्टी है ये साबित हो गया है।

Previous Article

SBI, PNB और IDBI बैंक ग्राहकों को ...

Next Article

भारत से UN की अपील- देश में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    अब जाधवपुर यूनिवर्सिटी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को पहुंचाया नुकसान, कालिख भी पोती

    March 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    मुजफ्फरनगर हादसे में मारे बिहारी मजदूरों के परिवार का बुरा हाल, सदमें में डूबे परिजन

    May 15, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस, कालाअंब में एक दिवसीय वेबिनार आयोजित

    March 25, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    प्रियंका वाड्रा ने किसानों की समस्याओं पर सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- किसानों का दर्द समझे सरकार

    December 11, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    केदारनाथ दर्शन के लिए निकले तीन युवक, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दो घायल

    July 7, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत-अमेरिका संबंध विश्व की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हैं, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने टिप्पणी की

    July 29, 2021
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    15 अगस्त से शुरू होगी 30 हजार शिक्षकों की भर्ती : CM शिवराज सिंह चौहान

  • विदेश

    चीन ने नई पीढ़ी के डेटा उपग्रह को कक्षा में किया स्‍थापित, 2008 में लांच हुआ था पहला डेटा उपग्रह

  • मना॓रंजन

    Box Office: कल ही आ जाएगी ‘काला’, सैकड़ों करोड़ का है खेल



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010