anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›चुनावी मोड में कांग्रेस:राजस्थान समेत 3 राज्यों के प्रभारी बदले; BJP भी जल्द बदल सकती है दिल्ली समेत आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

चुनावी मोड में कांग्रेस:राजस्थान समेत 3 राज्यों के प्रभारी बदले; BJP भी जल्द बदल सकती है दिल्ली समेत आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष

By anupamsavera.com
December 6, 2022
58
0
Share:

कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए तीन राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। इसमें राजस्थान, हरियाणा और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। पंजाब के पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान, कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ का और शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली के अलावा हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है। नई नियुक्तियों को लेकर महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है।

विधानसभा चुनावों को लेकर किए बदलाव
शैलजा ने पुनिया, रंधावा ने अजय माकन और गोहिल ने विवेक बंसल का स्थान लिया है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये बदलाव आए हैं। दोनों राज्यों में वर्तमान में कांग्रेस सत्ता में है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक संदेश में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में ये नियुक्तियां की हैं।

सप्पल को पवन बंसल के साथ लगाया
पार्टी अजय माकन, पीएल पुनिया और विवेक बंसल के योगदान की सराहना करती है और उन्हें उनके संबंधित राज्यों के महासचिव और प्रभारियों के रूप में उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त करती है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरदीप सिंह सप्पल को पवन कुमार बंसल के साथ लगाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बंसल वर्तमान में पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं और प्रशासनिक विभाग के प्रभारी भी हैं।

BJP भी जल्द बदल सकती है कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस के बाद भाजपा भी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी कर चुकी है। नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा इसी महीने हो सकती है। जिन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं, उनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, प. बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा आदि शामिल हैं।

भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में मिशन-2024 पर चर्चा हुई।
भाजपा मुख्यालय में दो दिन चलने वाली पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक सोमवार को शुरू हुई। इस बैठक में कुल 8 सत्र हैं। सूत्रों के अनुसार, लगभग सभी सत्रों में चर्चा का केंद्र अगले दो साल में होने वाले चुनाव हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमण सिंह ने बताया कि सोमवार को बैठक में बूथ को और मजबूत करने की चर्चा हुई। पार्टी यह कोशिश कर रही है कि बूथ को न सिर्फ मजबूत किया जाए, बल्कि इस काम में लगे कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय रखा जाए।

मोदी का संदेश- सीमावर्ती गांवों तक पहुंचें कार्यकर्ता
सोमवार को बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरह की गतिविधियां चलानी चाहिए। देश में 500 सीमावर्ती गांव में पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचकर वहां सफाई अभियान, खेल प्रतियोगिता, सेमिनार, डिबेट, फूड फेस्टिवल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करें। मोदी ने स्नेह मिलन कार्यक्रम चलाने का सुझाव भी दिया। इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के लोग देश के दूसरे राज्यों में जाकर वहां के लोगों से मिले-जुले।

Previous Article

‘महिला बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री नहीं’:हिमंत ...

Next Article

शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की स्वाभाविक प्रतिभा ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    भारत में बढ़ते कोरोना सक्रिय मामले

    April 27, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    BJP नेता अर्जुन चौरसिया की हत्‍या का गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान, बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

    May 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    6 फरवरी को किसानों की देशव्यापी चिंता, —– सभी सड़कों पर नाकाबंदी

    February 2, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    नुपुर शर्मा के बयान और बीजेपी पर ममता का हमला, कहा- सोशल मीडिया पर झूठ फैला रही है पार्टी

    June 29, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने चेतावनी दी है कि अपने विचारों के साथ समाचार खतरनाक है।

    December 30, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    फुटकर महंगाई दर 2 साल के सबसे निचले स्तर पर

    June 12, 2023
    By Anupam Savera

  • विदेश

    पाकिस्तानी HC ने चुनाव लडऩे के लिए मुशर्रफ को दी सशर्त अनुमति ली वापस

  • देश

    तमिलनाडु के मंदिर से चुराई गई 500 साल पुरानी कांस्य मूर्ति वापस आएगी भारत, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने किया एलान

  • मना॓रंजन

    फिर से भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर दिखेगा कल्‍लू और यामिनी का जलवा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010