anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›कोली समाज के सम्मेलन में सीएम सुक्खू का ऐलान, सहकारी बैंक डिफॉल्टर्स के लिए वनटाइम सेटलमेंट स्कीम

कोली समाज के सम्मेलन में सीएम सुक्खू का ऐलान, सहकारी बैंक डिफॉल्टर्स के लिए वनटाइम सेटलमेंट स्कीम

By Anupam Savera
June 3, 2023
53
0
Share:

प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक को ऋण वापस न कर पाने वाले व्यक्तियों के लिए एकमुश्त अदायगी नीति पर विचार कर रही है। सरकार शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र पर भी विशेष बल दे रही है। विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इस उद्देश्य के लिए चरणबद्ध तरीके से 300 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के रोहडू में हिमाचल प्रदेश कोली समाज के 13वें त्रैवार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संवेदनशील वर्गों के उत्थान पर विशेष बल दिया जा रहा है। सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के लिए 2399 करोड़ रुपए आबंटित किए हैं। सरकार अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भी प्रयास कर रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की चिरप्रतीक्षित मांग पर पुरानी पेंशन योजना बहाल की है तथा 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए प्रदान करने के लिए बजट प्रावधान किए गए हैं।

सुक्खू ने रोहड़ू उपमंडल में तोत्सा अग्निकांड के पीडि़त परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आग की दुर्घटना में झुलसी बच्ची के इलाज का खर्च वहन करेगी और परिवार की दूसरी बच्ची की शिक्षा का खर्च भी वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रोहड़ू में अम्बेडकर भवन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की और कोली समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रोहड़ू क्षेत्र के सुखदेव सिंह ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू को 51 हजार रुपए का चेक भेंट किया।

भाजपा पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने किया स्वागत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने इस भव्य सम्मेलन के लिए आयोजकों को बधाई दी, जबकि पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक यादविंद्र गोमा, पूर्व विधायक चिरंजी लाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, जिला परिषद शिमला के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, पंचायत समिति रोहडू के पूर्व अध्यक्ष सोहन लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेन्द्र बुशैहरी व अरूण शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम सिंह कश्यप, महासचिव राजेश कोष, कोली समाज के पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Previous Article

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा खुलासा, कब निकलेगा ...

Next Article

नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड नई दिल्ली ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    PM नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, BJP नेता ने की पहल

    September 25, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    एमपी समेत देश के कई राज्यों में पीएफआई पर एनआईए की रेड बनाएंगे

    April 25, 2023
    By Anupam Savera
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    रेलवे ने कहा- रिफंड हों 14 अगस्त तक के ट्रेन टिकट के पैसे 15 अगस्त से पहले रेग्युलर ट्रेनें चलने ...

    June 24, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में जुटे नेताओं को करें होम क्वारंटीन: दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

    April 27, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    गुजरात चुनावः एक किलो सोना पहनकर वोट मांग रहे ‘गोल्डन कैंडिडेट’ की जमानत जब्त

    December 18, 2017
    By anupamsavera.com
  • देश

    CM का ऐलान, हवलदार उमेश बाबू को मिलेगा शहीद का दर्जा, परिजनों को 1 करोड़ की मदद

    September 13, 2018
    By anupamsavera.com

  • खेल

    कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक और बना डाले कई रिकॉर्ड्स

  • व्यवसाय

    Economic Survey 2019-20: आर्थिक समीक्षा क्या है, कितने हिस्सों में होता है पेश, जानें पूरा विवरण

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ऊर्जा मंत्री ने रूठे कार्यकर्ताओं को अनोखे अंदाज में मनाया



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010