anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेलविदेश
Home›खेल›विंडीज ने नेपाल को 101 रन से रौंदा

विंडीज ने नेपाल को 101 रन से रौंदा

By Anupam Savera
June 22, 2023
87
0
Share:

कप्तान शाई होप (132) और निकोलस पूरन (115) के शतकों की मदद से वेस्ट इंडीज ने विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप-ए मुकाबले में गुरुवार को नेपाल को 101 रन से रौंद दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गये मुकाबले में विंडीज ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 339 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में नेपाल की पूरी टीम 49.4 ओवर में 238 रन पर सिमट गयी। कैरिबियाई टीम के लिये होप ने 129 गेंद पर 10 चौकों और तीन छक्कों के साथ 132 रन की कप्तानी पारी खेली। निकोलस पूरन ने 94 गेंद पर 10 चौके और चार छक्के जड़कर 115 रन का योगदान दिया। इसके अलावा रॉवमैन पॉवेल ने 29 (14) रन जबकि ब्रैंडन किंग ने 32 (42) रन का योगदान दिया।

नेपाल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट 92 रन पर ही गंवा दिये। आसिफ शेख ने हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आसिफ ने 93 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली। दीपेंद्र सिंह ऐरी (20 गेंद, 23 रन), गुलशन झा (58 गेंद, 42 रन) और करन केसी (27 गेंद, 28 रन) ने नेपाल का सम्मान बचाने में आसिफ का बखूबी साथ दिया। मैच के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर करन का विकेट गिरने के साथ नेपाल की पारी समाप्त हो गयी।

वेस्ट इंडीज की इस बड़ी जीत में जेसन होल्डर ने तीन विकेट चटकाये, जबकि अल्ज़ारी जोसेफ़, कीमो पॉल और अकील हुसैन को दो-दो विकेट प्राप्त हुए। काइल मेयर्स ने एक सफलता हासिल की। वेस्ट इंडीज दो मैचों में दो जीत के साथ ग्रुप-ए तालिका में शीर्ष पर कायम है, जबकि नेपाल तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चौथे स्थान पर है। विश्व कप क्वालीफायर के एक अन्य मैच में नीदरलैंड ने अमेरिका को पांच विकेेट से मात दी। अमेरिका ने नीदरलैंड के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा, जिसे डच टीम ने 43.2 ओवर में हासिल कर लिया।

Previous Article

भगवान गणेश की मूर्ति से लेकर 7.5 ...

Next Article

विपक्षी एकता की महाबैठक:एयरपोर्ट पर राहुल-खड़गे को ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मेरे साथ चर्चा करने के लिए सहमत नहीं हैं – पोप फ्रांसिस

    May 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    युद्ध बाद भी इजरायल गाजा पर बनाए रखेगा नियंत्रण, पीएम नेतन्याहू ने कैबिनेट में रखी भविष्य की योजना

    February 24, 2024
    By anupamsavera.com
  • खेल

    श्रेयस अय्यर बने 'प्लेयर आफ द मैच' जबकि रिषभ पंत बने 'प्लेयर आफ द सीरीज'

    March 14, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन में लौटा कोरोना: वुहान में फिर सामने आए 5 नए केस, कई अधिकारी बर्खास्त

    May 12, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    14 तालिबान शासक संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद ब्लैकलिस्ट पर

    September 10, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ईरान ने पाक-चीन को दिया चाबहार प्रोजेक्ट में शामिल होने का प्रस्ताव, सीपैक से जुड़ने की जताई मंशा

    March 14, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    मुख्यमंत्री ने केसीसी बैंक की यूपीआई व स्वधन-ई-पेंशन-गॉव सेवाओं का शुभारम्भ किया

  • मध्यप्रदेश

    MP में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त सिंधिया, कहा- 14 साल बाद BJP का जाना तय

  • देश

    निर्भया की घटना को आठ साल .. मां आशा देवी की सनसनीखेज प्रतिज्ञा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010