anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेशराजनीति
Home›मध्यप्रदेश›रिजल्ट के पहले भगवान की शरण में नेता:शिवराज ने मंदिर-गुरुद्वारे में टेका माथा, भार्गव ने महाराष्ट्र में की धार्मिक यात्रा

रिजल्ट के पहले भगवान की शरण में नेता:शिवराज ने मंदिर-गुरुद्वारे में टेका माथा, भार्गव ने महाराष्ट्र में की धार्मिक यात्रा

By anupamsavera.com
November 28, 2023
45
0
Share:

3 दिसंबर को मप्र विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है। मतदान से लेकर मतगणना के बीच नेता अपनी और अपनी पार्टी की जीत के लिए मंदिरों देवालयों में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव सहित तमाम बीजेपी और कांग्रेस के नेता मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना की मैहर में शारदा माता  के दर्शन के लिए पहुंचे ।

शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित देवी -देवताओं के दर्शन कर चुनाव में पार्टी की जीत की अर्जी लगा रहे हैं। शिवराज ने मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन करने के बाद उज्जैन में बाबा महाकाल का अभिषेक किया। वे नर्मदा तट पर हीरापुर स्थित त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी माता मंदिर भी पहुंचे और हीरापुर वाले संतजी से आशीर्वाद लिया था। रविवार को वे नरसिंहपुर जिले के बरमान और दतिया में मां पीतांबर के दर्शन के लिए पहुंचे।

दतिया: वोटिंग के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान कूल-कूल दिख रहे हैं। खाली वक्त में अपने खास लोगों से मिलते-जूलते हैं। इसके साथ ही वह प्रदेश के बड़े मंदिरों में जाकर भगवान से आशीर्वाद ले रहे हैं। दो दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान मां शारदा से आशीर्वाद लेने मैहर मंदिर गए थे। उसी दिन रात को उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में पूजा की थी। रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान दतिया जिले के मां पीतांबरा के मंदिर पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पीतांबरा मंदिर में उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी पहुंची थीं।

पीतांबरा मंदिर में सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी वापसी को लेकर कॉन्फिडेंट दिख रहे थे। बॉडी लैंग्वेज इशारा कर रहा था कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी जीत को लेकर निश्चिंत हैं। उन्होंने इत्मीनान से अपनी पत्नी के साथ पीतांबरा मंदिर में पूजा किया है। पूजा करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों से बात की है। बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने आज फिर से माई के दर्शन किए हैं। सब लोगों की सुख समृद्धि के लिए हमने कामना की है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की समृद्धि और विकास के मार्ग अवरोध नहीं हो। हमारा देश प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर रहे। वहीं, एमपी में बीजेपी को कितनी सीटें आ रही हैं। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह तीन दिसंबर को देख लेंगे। इसके बाद मुस्कुराते हुए शिवराज सिंह चौहान आगे बढ़ गए। चेहरे पर मुस्कुराहट देखकर यह साफ लग रहा था कि सीएम अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त हैं।

एमपी विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान कॉन्फिडेंस से लबरेज दिख रहे हैं। साथ ही अलग-अलग मंदिरों में जाकर पूजा पाठ कर रहे हैं। महाकाल मंदिर के बाद सीएम पीतांबरा माई के दरबार में पहुंचे।

वहीं, पीतांबरा मंदिर के पुजारी चंद्र मोहन दीक्षित ने शिवराज सिंह के द्वारा मां बगलामुखी की पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने प्राचीन बंद खंडेश्वर महादेव पर भी जल अभिषेक किया। गौरतलब है कि आचार संहिता की वजह से सीएम शिवराज सिंह चौहान के मंदिर पहुंचने पर ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं थी। वह पूजा करने के बाद वहां से निकल गए।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना से पहले जीत के लिए प्रत्याशी मठ और मंदिरों की शरण में जा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी उज्जैन में महाकाल दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं तो दतिया में मां पीतांबरा और नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर में अनुष्ठान करा रहे हैं।

राजेंद्र शुक्ल और अजय सिंह तिरुपति बालाजी की शरण में

मंत्री राजेंद्र शुक्ल और कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल तिरुपति बालाजी की शरण में पहुंचे। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में मां पीतांबरा धाम में पारंपरिक रूप से हवन-पूजन किया। मंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। उज्जैन से से भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन ने वृंदावन में दर्शन किए। इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अमृतसर में दरबार साहिब के दर्शन किए और नासिक पहुंचकर त्रंबकेश्वर महादेव का अभिषेक किया।

चुनाव से पहले शिवपुराण और भागवत करा चुके हैं नेतागण

चुनाव से पहले कथा वाचकों से कमल नाथ छिंदवाड़ा में शिवपुराण और भागवत कथा करा चुके हैं। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में कथा, पुराण और अन्य धार्मिक आयोजन कराए हैं। मंत्री कमल पटेल ने हरदा में जया किशोरी के द्वारा धार्मिक आयोजन कराया था।

 

Previous Article

राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल जस्टिस ...

Next Article

चीन में फिर हाहाकार! कोरोना के बाद ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ऊर्जा मंत्री ने ...

    May 16, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान: बहनों की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का लक्ष्य

    June 17, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    तो जनता को भी कांग्रेस और कमलनाथ में इंटरेस्ट नहीं

    July 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    महारानी निकालेगी दिग्विजय के पैरों में चुभा कांटा, तभी स्टोरी होगी वायरलः स्वामी

    December 22, 2017
    By anupamsavera.com
  • राजनीति

    बीजेपी की दूसरी लिस्ट फाइनल, 90 उम्मीदवारों का एलान जल्द; इन राज्यों के प्रत्याशियों की होगी घोषणा

    March 13, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सोमवार से शुरू हो रहा 16वीं विधानसभा का पहला सत्र, विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

    December 18, 2023
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    चीन हमारा प्रमुख साझेदार है। तालिबान का बयान

  • मध्यप्रदेश

    मप्र में प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है

  • देश

    मध्यप्रदेश : पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए DGP, CS पहुंचे मोहनपुरा बांध



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010