anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
ब्रेकिंग न्यूज़
Home›ब्रेकिंग न्यूज़›5 साल और मिलेगा मुफ्त राशन, ड्रोन योजना को मंजूरी- मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

5 साल और मिलेगा मुफ्त राशन, ड्रोन योजना को मंजूरी- मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

By anupamsavera.com
November 29, 2023
29
0
Share:

सरकार ने 16वें वित्त आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दे दी है.

केंद्र सरकार ने 29 नवंबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं. इसमें एक सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज वाली PMGKY योजना  अगले 5 साल के लिए बढ़ा दी गई हैं.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद मीडिया के सामने आकर इसकी जानकारी दी. इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन मुहैया कराए जाने की योजना को भी मंजूरी मिली है.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) के तहत गरीबों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज मिलता है. मंत्रिमंडल ने अपने फैसले में इस योजना को 1 जनवरी 2024 के बाद भी जारी रखने के लिए कहा है. पिछली बार इस योजना को 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ाया गया था. इसमें 11 लाख 80 हजार करोड़ रुपए का खर्च भारत सरकार करेगी.

15 हजार स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन

कैबिनेट ने 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन देने की केंद्रीय योजना को भी मंजूरी दे दी है. सरकार इसके लिए 1,261 करोड़ रुपये खर्च करेगी. अनुराग ठाकुर ने कहा,“योजना का लक्ष्य 2024-25 और 2025-2026 के दौरान किसानों को किराये पर सेवाएं देने के लिए 15,000 चयनित महिला SHG को ड्रोन देना है.”

इसके अलावा, सरकार ने 16वें वित्त आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दे दी है. 16वें वित्त आयोग को अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी और एक अप्रैल 2026 से आयोग की सिफारिशें लागू हो जाएगीं. वित्त आयोग केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व के बंटवारे पर फैसला लेगा.

अनुराग ठाकुर ने इस बात का जिक्र किया कि पिछले 5 सालों में करीब 13.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. उन्होंने ये भी बताया कि कैबिनेट बैठक के दौरान जब उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जिक्र हुआ तो भावुक हो गए.

Previous Article

सभी श्रम‍िकों की स्‍थि‍ति सामान्‍य, जांच के ...

Next Article

रणदीप हुड्डा ने दुल्हन ल‍िन के गले ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ : एमपी की ‘लाडली बहनों’ के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है योजना ...

    June 9, 2023
    By Anupam Savera
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    Ideas of India 2023: अमिताव घोष ने पूंजीवाद को बताया सबसे बड़ी विफलता

    February 25, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    Umaria News:मुख्यमंत्री शिवराज के साथ राज्यपाल मंगू भाई भी होंगे आज के कार्यक्रम में शामिल, कई कार्यक्रमों में सीएम और ...

    May 24, 2023
    By Anupam Savera
  • खेलब्रेकिंग न्यूज़

    IND vs WI: Mukesh Kumar को धोनी से मिली IPL के दौरान खास सलाह, बताया कंधे पर हाथ रख ...

    July 3, 2023
    By anupamsavera.com
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    मणिपुर में हवाई यात्रा पर 10 दिन तक लग सकती है रोक, पेंडिंग पड़े कोरोना टेस्ट ने बढ़ाई मुश्किल

    June 15, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना के जन्मदिन को बनाया यादगार, महिलाओं के खाते में आएंगे 1 हजार ...

    June 10, 2023
    By Anupam Savera

  • विदेश

    अमेरिकी जासूस गिरफ्तार वेनेजुएला की तेल रिफायनरी पर करने जा रहा था हमला

  • मध्यप्रदेश

    सरकार ने स्वयं सुनिश्चित की सामाजिक सरोकारों में भागीदारी

  • देश

    बढ़ गई पैन आधार लिंक की डेडलाइन



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010