anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›मारुति-टाटा के बाद MG भी बढ़ाएगी कारों के दाममारुति-टाटा के बाद MG भी बढ़ाएगी कारों के दाम

मारुति-टाटा के बाद MG भी बढ़ाएगी कारों के दाममारुति-टाटा के बाद MG भी बढ़ाएगी कारों के दाम

By anupamsavera.com
December 5, 2023
49
0
Share:

मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स के बाद MG मोटर इंडिया ने भी आज यानी 4 दिसंबर को 1 जनवरी-2024 से अपने लाइन-अप में शामिल सभी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने यह फैसला बढ़ती महंगाई और कमोडिटी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण लिया है।

नई कीमतें 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएंगी। MG ने कीमतों में बढ़ोतरी के स्केल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जानकारी दी है कि कीमतें मॉडल के अनुसार अलग-अलग बढ़ाई जाएंगी।

कंपनी ने हाल ही में हेक्टर की कीमत में 40,000 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जिससे SUV की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपए हो गई। इससे पहले सितंबर में MG ने हेक्टर की कीमत में कटौती की थी, लेकिन जल्द ही इसे बढ़ा दिया गया।

पिछले महीने MG ने 4,154 कारें बेचीं

MG इंडिया के लाइनअप में वर्तमान में कॉमेट ईवी, हेक्टर, हेक्टर प्लस, एस्टर, ग्लोस्टर और ऑल-इलेक्ट्रिक ZS EV शामिल हैं। नवंबर महीने में कंपनी ने सेल्स के मामले में सालाना आधार पर 1.8% की ग्रोथ हासिल की है। इस दौरान MG ने 4,154 यूनिट्स बेचीं। कार निर्माता के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने कुल बिक्री का 30% थी।

भारत में बिजनेस बढ़ाने के लिए JSW और SAIC में पार्टनरशिप हुई

MG मोटर के स्वामित्व वाली कंपनी SAIC मोटर ने भारत में MG का बिजनेस बढ़ाने के लिए JSW (जिंदल साउथ वेस्ट) के साथ पार्टनरशिप की है। 30 नवंबर को लंदन में MG ऑफिस में SAIC के डायरेक्टर वांग जियाओकहिउ और JSW ग्रुप के पार्थ जिंदल ने MOU पर साइन किए।

इस जॉइंट वेंचर में JSW 35% हिस्सेदारी रखेगी, जबकि SAIC इस वेंचर को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट सपोर्ट देगी। पार्टनरशिप का उद्देश्य भारत के ऑटो मार्केट के लिए कई नई पहल करना है, जिसमें लोकल सोर्सिंग, चार्जिंग इंफ्रास्क्टचर डेवलप करना, प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाना और ग्रीन मोबिलिटी को ध्यान में रखते नए व्हीकल तैयार करना और पेश करना शामिल है।

ये कंपनियां भी जनवरी से बढ़ाएंगी प्राइस

साल के आखिर में लगभग सभी कार कंपनियां नए साल से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान करती हैं। इससे पहले मारुति सुजुकी, टाटा, ऑडी, महिंद्रा और होंडा 1 जनवरी से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर चुकी हैं।

Previous Article

तीन राज्यों में जीत के बाद Mission ...

Next Article

‘गरीब कल्याण योजना का आदर्श मॉडल PM ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण में पड़े 63.84 फीसदी वोट, अब तक का सबसे कम मतदान

    May 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारी जोरों शोर पे चल रही है 5 अगस्त को होगा भूमि ...

    July 29, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों को दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार राजीव खेल रत्न का नाम बदल दिया है

    August 7, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    बाहुबली नेता आनंद मोहन जेल से रिहा

    April 27, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने चेतावनी दी है कि अपने विचारों के साथ समाचार खतरनाक है।

    December 30, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    “प्रधानमंत्री को कोरोना वैक्सीन के साथ नहीं देखा जाता है, — कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी।

    May 14, 2021
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    ITC Share: ब्लॉक डील के ऐलान के बाद आईटीसी के शेयरों में उछाल, कंपनी का एम-कैप इतने करोड़ रुपये बढ़ा

  • खेल

    इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी

  • विदेश

    ब्राजील की बाढ़ में 117 लोग मारे गए



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010