anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›सोमवार से शुरू हो रहा 16वीं विधानसभा का पहला सत्र, विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

सोमवार से शुरू हो रहा 16वीं विधानसभा का पहला सत्र, विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

By anupamsavera.com
December 18, 2023
56
0
Share:

18 दिसंबर से मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो जाएगी। यह चार दिवसीय सत्र नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने तथा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद उम्मीदवार चुनने के लिए रखा गया है।

मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने वाला है। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने वाले हैं। सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाने वाला है और उन्हें भी प्रोटेम स्पीकर द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किए जाने की बात सामने आ रही है।

कितने विधायक होंगे शामिल

विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए अब तक 210 विधायकों ने पंजीयन करवाया है। विधानसभा प्रमुख सचिव के मुताबिक अन्य नवनिर्वाचित विधायक अपना पंजीयन विधानसभा सचिवालय के स्वागत कक्ष में मौजूद अधिकारियों के पास पहुंचकर करवा सकेंगे।

विधानसभा सत्र की रूपरेखा

विधानसभा सत्र के पहले दो दिन विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी। इसके बाद बुधवार को अध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। विधानसभा में कुल 163 सदस्य भाजपा के ही हैं इसलिए निर्वाचन निर्विरोध होने वाला है। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया गया है। तोमर को यह जिम्मेदारी दिए जाने के बाद पहली बार ग्वालियर-चंबल अंचल से कोई व्यक्ति विधानसभा अध्यक्ष के पद पर काबिज होगा। अभी तक ये जिम्मेदारी विंध्य और महाकौशल से संबंधित नेता ही निभाते आए हैं।

MP Assembly

कैसे रहेंगे सुरक्षा इंतजाम

दिल्ली लोकसभा के दौरान जो घुसपैठ की घटना हुई है उसने सभी को चिंता में डाल दिया है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जो भी विधायक शामिल होने वाले हैं वह सिर्फ एक ही गेस्ट पास जारी कर सकते हैं। विधानसभा परिसर में प्रवेश से पहले और दीर्घा में जाने से पहले भी जांच की जाएगी।

विधायक एक ही गेस्ट पास जारी कर सकेंगे जिस वजह से उनके परिजन या फिर खास लोग उनके साथ नहीं आ सकते हैं। इसी के चलते विधायकों के शपथ ग्रहण को लेकर अलग व्यवस्था की गई है। जो लोग शपथ ग्रहण देखना चाहते हैं वह मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।

किसे मिलेगा उपाध्यक्ष पद

अध्यक्ष पद के लिए तोमर का नाम तय कर लिया गया है लेकिन उपाध्यक्ष पद को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। 15वीं विधानसभा के दौरान कांग्रेस के एनपी प्रजापति को अध्यक्ष पद दिया गया था। वाद विवाद के चलते कांग्रेस ने उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को ना सौंपते हुए अपनी ही पार्टी के विधायक को दिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद विपक्ष को उपाध्यक्ष पद देने की इस परंपरा का पालन भाजपा ने भी नहीं किया था। अब ऐसे में 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपाध्यक्ष पद किसे दिया जाता है इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

भार्गव ने लिया जायजा

मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव हैं और उन्होंने 18दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए की गई व्यवस्थाओं का खुद जायजा लिया। सुरक्षा में तैनात किए जाने वाले अधिकारियों तथा जवानों की जानकारी लेने के साथ उन्होंने अपने हाथों से माइक भी चेक किया। विधानसभा परिसर को कड़े सुरक्षा पहरे से घेर दिया गया है।

Previous Article

एथर एनर्जी में 3% एडिशनल हिस्सेदारी खरीदेगी ...

Next Article

‘भारत को कुपोषण जैसे मुद्दों का करना ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री ने की स्कूलों में पहला स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को ई-स्कूटी देने की घोषणा

    June 14, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    भोपाल गैंगरेप: 36 दिनों में मिला न्याय, मौत तक जेल में रहेंगे सभी आरोपी

    December 23, 2017
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी

    July 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की स्वाभाविक प्रतिभा को प्रकट करना : मुख्यमंत्री श्री चौहान

    December 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    शिवराज की चेतावनी- एमपी में कांग्रेस ने शुरू की गंदी राजनीति, भुगतना होगा अंजाम

    July 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जनसंघ के विचार को कुचलने की बात करने वाली कांग्रेस अब खत्म हो रही हैः विष्णुदत्त शर्मा

    July 6, 2022
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- ये मध्य प्रदेश है कर्नाटक नहीं ‘हमारे पास नरेंद्र मोदी’, कांग्रेस के पास क्या है?

  • देश

    मोदी की आज बंगाल में रैली, लोगों का ध्यान हटाने के लिए तृणमूल ने पूरे शहर में लगवाए ममता के पोस्टर

  • मना॓रंजन

    रवि किशन और पवन सिंह की देशभक्ति फ़िल्म मेरा भारत महान का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010