anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›MP की 5 महापौर सीटों में से BJP-कांग्रेस 2-2 जीतीं

MP की 5 महापौर सीटों में से BJP-कांग्रेस 2-2 जीतीं

By anupamsavera.com
July 20, 2022
86
0
Share:

विंध्य-चंबल में सीट नहीं बचा सकी भाजपा, कटनी में निर्दलीय बनीं मेयर

भोपाल। मध्यप्रदेश में 5 नगर निगम की तस्वीर साफ हो चुकी है। यहां दूसरे चरण में चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने मुरैना और रीवा में बीजेपी से 1-1 सीट छीन ली। बीजेपी के खाते में रतलाम और देवास की 1-1 सीट ही आई है। पिछले चुनाव में ये पांचों मेयर सीट बीजेपी को मिली थी। साफ कहा जाए तो बीजेपी मालवा छोड़ विंध्य और चंबल में सीट नहीं बचा सकी। हालांकि, पांचों निगमों में बोर्ड बीजेपी का ही बनना तय है।
कटनी में बड़ा उलटफेर हुआ। बीजेपी से यह सीट बागी निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति सुरी ने छीन ली। बीजेपी में वापसी के सवाल पर प्रीति ने कहा कि अभी उ
न्होंने इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जो जनता के हित में होगा, उसे करूंगी। इतनी बड़ी पार्टी उन्हें वापस लेने क्यों आएगी। उन्होंने फिर दोहराया कि जो जनता के हित में होगा, उसे करूंगी…।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र कटनी में सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला रहा। भाजपा की बागी प्रत्याशी प्रीति सूरी ने बीजेपी प्रत्याशी ज्योति को 5 हजार से ज्यादा वोट से हराया। कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही। कटनी की तीन विधानसभा खजुराहो लोकसभा में हैं। खजुराहो से वीडी शर्मा सांसद हैं। बता दें कि कटनी निगम बोर्ड के 45 वार्डों में से 27 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। 15 पर कांग्रेस का कब्जा है। इससे साफ है कि यहां बोर्ड बीजेपी का बनेगा।
5 निगमों में BJP-कांग्रेस को 2-2 सीट
रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा ने 9 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी प्रत्याशी प्रबोध व्यास को हराया। कांग्रेस का यहां 24 साल बाद सूखा खत्म हुआ। रीवा में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए दो बार सभा की थी। रीवा में वार्ड 16 से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के बेटे सज्जन पटेल 72 वोट से पार्षद का चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा प्रत्याशी शालिग्राम नापित ने हराया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गढ़ मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने 12874 वोटों से जीत दर्ज की। रतलाम में दूसरी बार निगम चुनाव हुए। पहला चुनाव बीजेपी ने जीता था। रतलाम में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 8591 वोट से जीते। देवास में बीजेपी प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने 45884 वोटों से जीत दर्ज की।
नगर निगम में ऐसी स्थिति रही
रतलाम: बीजेपी के प्रहलाद पटेल और कांग्रेस के मयंक जाट के बीच मुकाबला था। पटेल के लिए बीजेपी के बागी उम्मीदवार अरुण राव के मैदान में होने से मुकाबला मुश्किल माना जा रहा था। आम आदमी पार्टी के अनवर खान, समाजवादी पार्टी की आफरीन खान, नेशनलिस्ट पार्टी के जहीरुद्दीन समेत 7 उम्मीदवार मैदान में थे।
मुरैना: मुरैना में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीना-मुकेश जाटव और कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी के बीच टक्कर थी। बीजेपी के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय थी, क्योंकि सीएम शिवराज के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कमान संभाल रखी थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रचार किया था। कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कमलनाथ प्रचार करने पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्वमंत्री जयवर्धन सिंह ने भी प्रचार किया था।
रीवा: 24 साल से भाजपा का कब्जा रहा है, लेकिन इस बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा में प्रचार करने दो बार पहुंचे थे। कांग्रेस और BJP में सीधी टक्कर रही। आम आदमी पार्टी, बसपा, सपा कैंडिडेट्स भी मैदान में रहे।
कटनी: महापौर पद के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां BJP की ज्योति बीना दीक्षित और कांग्रेस की श्रेहा रौनक खंडेलवाल के बीच सीधी टक्कर थी, लेकिन BJP की बागी निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी ने उलटफेर कर दिया। आम आदमी पार्टी से शशि प्रभा तिवारी, बहुजन समाजवादी पार्टी से अंजलि, समाजवादी पार्टी से अनीता भी मैदान में थे।
देवास: BJP प्रत्याशी गीता अग्रवाल को कांग्रेस की विनोदनी व्यास और निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा चौधरी टक्कर दे रहीं थीं। त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था। देवास में 6 उम्मीदवार महापौर पद के लिए मैदान में थे। यहां भी आम आदमी पार्टी से चाना ज्ञानेश, बीएसपी से निकिता सूर्यवंशी भी मैदान में थे।
पहले चरण में 7 महा

 

पौर सीट BJP ने जीतीं
बता दें कि पहले चरण में 11 नगर निगम में वोटिंग हुई थी। नतीजे 17 जुलाई को आ चुके हैं। भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, सागर और सतना में BJP ने जीत हासिल की। कांग्रेस ने जबलपुर, ग्वालियर और छिंदवाड़ा पर कब्जा जमाया। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल महापौर चुनी गईं। बाकी बची 5 निगमों के लिए 44 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। मुरैना में 6, रीवा में 13, कटनी में 12, देवास में 6, रतलाम में 7 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। 13 जुलाई को यहां वोटिंग हुई थी।

Previous Article

आज फिर घटे सोने-चांदी के दाम, यहाँ ...

Next Article

जुलाई से शुूरू होगा टीम इंडिया का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से तबाही, 34 की मौत, दिल्ली से शिमला तक सड़कें बनीं समंदर

    July 10, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    शिवराज कैबिनेट: मंत्री पद के अहम दावेदार हैं ये 17 नेता, क्या है इनकी ताकत कहां पड़ रहे कमजोर

    April 20, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    जनपद का चुनाव जीती रीता बडगुजर्र ,भाजपा में शामिल

    July 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    BREAKING: कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने तय किए प्रत्याशियों के नाम, इनको मिली टिकट

    January 30, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    Indore : इंदौर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, देखा एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट

    June 3, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    MP Elections 2023: कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, विवाद बाहर आने से पहले रुठों को मनाएगी ...

    May 30, 2023
    By Anupam Savera

  • देश

    PM ने रोजगार मेले में 51 हजार जॉइनिंग लेटर बांटे:कहा- नौकरी पाने वाले परिवारों के लिए यह दिवाली से कम नहीं

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जारी की लगभग 160 करोड़ रूपए की राहत राशि, फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा

  • मध्यप्रदेश

    किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपेगी ज्ञापन



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010