anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›भावांतर योजना के सिस्टम में गुम हो गए सैकड़ों किसान

भावांतर योजना के सिस्टम में गुम हो गए सैकड़ों किसान

By anupamsavera.com
December 13, 2017
172
0
Share:

इंदौर। भावांतर भुगतान योजना के सिस्टम में इंदौर संभाग के सैकड़ों किसान गुम हो गए हैं। इनमें अकेले इंदौर जिले के करीब 180 किसान हैं, जिन्हें करीब 30 लाख का भुगतान करना है लेकिन मंडी बोर्ड और बैंकों के ऑनलाइन सिस्टम में ये मिल नहीं पा रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि किसानों द्वारा योजना के फॉर्म में भरे गए अपने बैंक के आईएफएससी कोड गलत हो सकते हैं। इसके लिए मंडी बोर्ड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीआई से भी मदद मांगी है।

भावांतर योजना के तहत 16 से 31 अक्टूबर तक जिले की चारों मंडियों में 3652 किसानों की उपज खरीदी गई थी। इनमें इंदौर की छावनी और लक्ष्मीबाई नगर मंडी के अलावा सांवेर, महू और देपालपुर मंडी शामिल है। योजना के मुताबिक जिले में लाभार्थी किसानों का 3 करोड़ 54 लाख का भुगतान करना था। इन किसानों की सूची मंडी बोर्ड को भोपाल भेजी गई थी। मंडी बोर्ड ने ये सूची सीधे एसबीआई को भेज दी।

योजना के फॉर्मूला के हिसाब से जिन किसानों को जितनी राशि मिलनी थी, एसबीआई ने आरटीजीएस के जरिये उनके बैंक खातों में डाल दी। इस प्रक्रिया में करीब 180 किसानों के खातों में राशि आरटीजीएस नहीं हो पाई। ये राशि वापस मंडी बोर्ड के खाते में आ गई। अब मंडी अधिकारी और बैंक प्रबंधन ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो बैंक अकाउंट की जानकारी गलत भरी गई है या आईएफएससी कोड गलत होगा।

किसानों को मिलने वाली राशि से भी मिलान करने की कोशिश की गई लेकिन इससे भी अधिकारी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसमें भी गफलत हो रही है क्योंकि एक ही राशि के बहुत सारे किसान हैं। ऐसे में पता लगाना मुश्किल है कि जो राशि वापस आई है वह किस किसान की है। इंदौर मंडी में योजना के प्रभारी प्रवीण बाथम बताते हैं कि कुछ किसानों ने बैंक बदल ली लेकिन जानकारी भरते समय आईएफएससी कोड पुरानी बैंक के ही डाल दिए हैं। इस कारण भी दिक्कत आ रही है। बैंक के साथ मिलकर समस्या सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Article

शेयर बाजार: निफ्टी 10250 के पार

Next Article

कैबिनेट ने बैरंग लौटाया प्रस्ताव, एआरटीओ की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    विधानसभा का सत्र सात फरवरी से होगा शुरू, लोकसभा चुनाव से पहले बजट पेश करेगी सरकार

    January 10, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    ATM में कैश नहीं होने से एमपी में मचा हड़कंप, सीएम ने बताया साजिश

    April 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    हर गरीब को पक्का मकान हमारा संकल्प है : शिवराजसिंह चौहान

    June 30, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    पास आकर ‘दूर से ही राम-राम’

    April 15, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    बैंकों में हर ट्रांजेक्शन पर चुनाव आयोग की नजर:एक लाख रुपए से अधिक लेन-देन की रिपोर्ट कलेक्टर को देना होगी, ...

    October 13, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री का चुनाव प्रचार का ऐलान

    June 22, 2022
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    IDBI बैंक ने रेपो दर से जुड़ा होम और ऑटो लोन किया पेश

  • देश

    दिल्ली में कम हो गया बिजली का बिल, लॉकडाउन और सूरज का शुक्रिया

  • मध्यप्रदेश

    आज छिंदवाड़ा आएंगे CM शिवराज:​​​​​​​जाम सांवली में हनुमान लोक का भूमि पूजन करेंगे, शहर में निकालेंगे रोड शो



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010