anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›Ind vs SL 2nd T20: नेट प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया के सामने अचानक आ गया यह ‘स्पिनर’, हैरान रह गए खिलाड़ी

Ind vs SL 2nd T20: नेट प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया के सामने अचानक आ गया यह ‘स्पिनर’, हैरान रह गए खिलाड़ी

By anupamsavera.com
December 22, 2017
158
0
Share:

श्रीलंका को पहले टी20 मैच में 93 रनों से मात दे चुकी टीम इंडिया की नजर अब सीरीज जीतने पर हैं। यह भारत की रनों के लिहाज से सबसेबड़ी जीत थी। दूसरा मैच आज (22 दिसंबर) इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहाया, लेकिन सारे खिलाड़ी उस वक्त हैरान रह गए, जब अभ्यास करते वक्त रेग्युलर गेंदबाजों की जगह एक बाएं हाथ का खिलाड़ी गेंदबाजी करने नेट्स पर आ गया। यह कोई और हीं बल्कि टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री थे। दूसरे टी20 मैच से पहले 55 वर्षीय शास्त्री को नेट्स पर बॉलिंग करते देखा गया। अपने जमाने में शास्त्री मंझे हुए स्पिनर रह चुके हैं। 145-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराने वाले रघु की निगरानी में शास्त्री ने गेंद फेंकी। शास्त्री ने इसकी एक तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की है।

गौरतलब है कि पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था, लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं अंत में महेंद्र सिंह धौनी और युवा बल्लेबाज मनीष पांडे ने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। गेंदबाजी में श्रीलंकाई टीम एक बार फिर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गई थी। एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार इन्हीं दोनों पर होगा। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर काफी दारोमदार होगा।

वहीं श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। अगर वह इस मैच को हार जाती है तो सीरीज से हाथ धो बैठेगी। इस लिहाज से इस मैच में उसे हर हाल में जीत की जरूरत होगी। जीत की जिम्मेदारी उपुल थरंगा और एंजेलो मैथ्यूज के कंधों पर होगी। टीम में इन दोनों से अनुभवी और कोई नहीं है। गेंदबाजी में मैथ्यूज के अलावा सुरंगा लकमल भारत के लिए थोड़ी परेशानी बन सकते हैं।

Previous Article

आतंकवाद को लेकर ट्रंप की पाक को ...

Next Article

नॉर्थ कोरिया का खतरा बढ़ता देख अपना ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    कैसा होगा आज मैच में गुजरात और पंजाब का प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

    May 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Ind vs Eng: चौथे टेस्ट मैच से जसप्रीत बुमराह ने नाम वापस लिया, टीम पर नजर दौड़ा लें

    February 27, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IND vs AUS: भारतीय टीम के इंदौर टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन पर फैंस का फूटा गुस्सा, BCCI से कर ...

    March 2, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    दिल्ली के जबरा फैन ने बैट से बनाई रिषभ पंत की कमाल की पेंटिंग

    May 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    श्रीलंका ने की भारत के खिलाफ टी20 टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

    February 21, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    इस शानदार ऑलराउंडर ने लिया हर तरह के क्रिकेट से संन्यास

    January 24, 2019
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    Campus Activewear का IPO पहले दिन ही पूरी तरह सबस्‍क्राइब

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया

  • खेल

    Ind vs WI: रोहित शर्मा आखिरी वनडे में तोड़ सकते हैं जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010