anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›पद्मावती अगले साल मार्च तक रिलीज़ हो सकती है

पद्मावती अगले साल मार्च तक रिलीज़ हो सकती है

By anupamsavera.com
December 22, 2017
103
0
Share:

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) फिल्म पद्मावती की समीक्षा के लिए इतिहासकारों की समिति गठित करेगा। यह फिल्म अगले साल मार्च तक रिलीज़ हो सकती है। प्रमाणन बोर्ड में मौजूद सूत्र ने कहा कि ‘पद्मावती’ के निर्माताओं ने फिल्म के प्रमाणन के लिए भेजे अपने आवेदन के साथ अस्पष्ट डिस्क्लेमर लगाकर मामले को व्यर्थ में जटिल कर दिया।

आवेदन में उन्होंने लिखा कि फिल्म आंशिक रूप से ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है। सूत्र ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि अब प्रामाणिकता के लिए सामग्री की छानबीन करनी होगी। फिल्म को पहले निमार्ताओं के पास वापस भेज दिया था, क्योंकि उन्होंने उस कॉलम को खाली छोड़ दिया था, जिसमें यह लिखना था कि यह फिल्म काल्पनिक है या ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है।

सूत्र ने बताया कि सेंसर बोर्ड ने कहा कि ‘पद्मावती’ को जनवरी में ही प्रमाणित किया जा सकता है, क्योंकि दिसम्बर तो लगभग बीत रहा है। ‘पद्मावती’ से पहले विभिन्न भाषाओं की कम से कम 40 फीचर फिल्में कतार में हैं। सूत्र ने कहा कि वर्ष का अंतिम महीना होने के कारण बोर्ड के कुछ सदस्य छुट्टी पर हैं और कुछ अन्य बीमार हैं। समीक्षा के लिए क्या इतिहासकारों की समिति गठित होगी? इस सवाल पर सूत्र ने कहा, ‘पैनल नियुक्त करने की बात छोड़िए, हमारे पास फिल्मों को देखने के लिए सामान्य जांच समिति भी नहीं है।’

सूत्र ने कहा, ‘फिल्म के जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रमाणित होने की संभावना है। मुझे नहीं लगता कि वे मार्च या अप्रैल से पहले फिल्म को रिलीज़ कर सकेंगे। यह भी तब होगा, जब सीबीएफसी फिल्म को बिना किसी आपत्ति के प्रमाणित कर दे।’ हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव से ठीक पहले पद्मावती पर राजपूत संगठनों ने इसके खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया था। यह मुद्दा उठाने से राजपूत वोट मिलने की संभावना देख बीजेपी भी इस आंदोलन में कूद पड़ी।

Previous Article

अफगानिस्तान: तालिबान के आत्मघाती हमले में 6 ...

Next Article

2जी स्कैम के बाद अब बीजेपी सरकार ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    करण जौहर पर कंगना रनौट ने साधा निशाना, पीएम मोदी को ट्वीट टैग कर बोलीं- मूवी माफिया के मुख्य दोषी.

    September 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Miss Universe 2021 बनी चंडीगढ़ की हरनाज संधू, 21 साल बाद देश में लौटा ब्रह्माण्ड सुंदरी का ‘ताज’

    December 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बिग बॉस में दिल्ली की इस लड़की ने मचाया था हंगामा, अब जीने लगी है ऐसी ग्लैमरस लाइफ

    February 15, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    कपिल शर्मा शो का इस दिन ऑन-एयर होगा लास्ट एपिसोड

    June 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    तापसी पन्नू ने दिया हिंट, इस विदेशी खिलाड़ी को कर रही है डेट !

    September 12, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन फिर भी शाहरुख खान ने कमाए 124 करोड़ रुपये, जानें- कैसे?

    December 23, 2019
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    अमेरिका में लॉकडाउन में 5 साल का बच्चा SUV ले निकला, 227 रुपये लेकर खरीदने जा रहा था लेंबॉर्गिनी

  • देश

    नवज्योत सिंह सिद्धूकिसी भी हाल में मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे , अमरिंदर सिंह

  • खेल

    IPL 2020: दुबई में बना ये अनोखा रिकॉर्ड KKR की जीत के साथ



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010