anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›ओमान में बोले मोदी- यहां की धरती पर एक मिनी इंडिया देख रहा हूं

ओमान में बोले मोदी- यहां की धरती पर एक मिनी इंडिया देख रहा हूं

By anupamsavera.com
February 12, 2018
93
0
Share:

मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी धरती से एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। रविवार को ओमान की राजधानी मस्कट में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पिछली सरकार के समय एक के बाद एक घोटालों से भारत की छवि खराब हो रही थी। कुशासन का तौर-तरीका बदलने के लिए उनकी सरकार को बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम को दो दिवसीय यात्रा पर मस्कट पहुंचे। सुल्तान कबूस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारें आती-जाती हैं। महत्वपूर्ण ये है कि सरकार किस तरह का प्रशासन दे रही है? योजनाएं कितनी जल्दी पूरी हो रही हैं?

पीएम ने इस बार बजट में पेश स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया ने इसे मोदी केयर का नाम दिया है। 90 पैसे और एक रुपये में गरीबों का बीमा कराया गया है। मैं चायवाला हूं। जानता हूं कि 90 पैसे में तो चाय भी नहीं आती। चार साल होने को आए और कोई नहीं पूछता कि मोदी कितना ले गया। लोग अब यह पूछते हैं कि कितना आया? पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि ओमान की धरती पर एक मिनी इंडिया देख रहा हूं। देश के अलग-अलग कोने से आए हुए भारतीय, अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीय एक भव्य तस्वीर का निर्माण कर रहे हैं।

मोदी-मोदी के नारे लगे –

प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान वहां मौजूद प्रवासी भारतीय भारत माता की जय और मोदी-मोदी नारे लगाते रहे। भाषण शुरू करने से पहले मोदी ने गुजराती समेत कई भारतीय भाषाओं में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि अगर वे सभी भारतीय बोलियों में नमस्ते करने लगें, तो घंटे निकल जाएंगे। ऐसी विविधता कहीं और नहीं मिलेगी।

खाड़ी देशों के साथ नया रिश्ता –

मोदी ने कहा कि तीन वर्षों से हम एक नीति बनाकर खाड़ी के देशों के साथ भारत के पुराने रिश्ते को आज के समय के मुताबिक एक नया जामा पहना रहे हैं। अनेक आयामों के साथ जोड़ रहे हैं। भारत की बढ़ती प्रगति और साख के साथ-साथ खाड़ी देशों की भारत में रुचि दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऊर्जा, व्यापार, प्रवासियों की उपस्थिति, निवेश हर क्षेत्र में खाड़ी देशों और भारत के संबंध और भी महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।

पांच हजार साल पहले भी गुजरात से आते थे कारोबारी –

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ओमान के बीच संबंध सैकड़ों हजारों वर्ष पुराने हैं। पांच हजार साल पहले भी गुजरात के लोथल बंदरगाह से लकड़ी के जहाज ओमान तक आते थे। लौटते समय ये जहाज लोथल से भी आगे श्रीलंका तक जाते थे। हजारों साल में व्यवस्था बदल गई। भारत में गुलामी का समय आया। लेकिन, हमारे पुराने संबंध वैसे ही बने रहे।

Previous Article

लंदन सिटी एयरपोर्ट में मिला दूसरे विश्व ...

Next Article

First Look: वेलेंटाइन डे पर आएगी रणवीर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    अमेरिका शटडाउन : आठवें दिन भी ठप रहा सरकारी कामकाज, नहीं दिख रहे स्थिति सुधरने के आसार

    December 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    UN में स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने की 62वें संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग बैठक की अध्यक्षता

    December 5, 2023
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बांग्लादेश में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    December 16, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कोरियाई प्रायद्वीप में शांति के आसार! किम जोंग, सिओल के बीच 27 अप्रैल को सम्मेलन

    March 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    सीरिया में हुआ खूनी संघर्ष, 19 नागरिक सहित 66 लोगों की मौत

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    सीरिया में रूस का हवाई हमला, 23 लोगों की मौत

    January 4, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    तीन अमेरिकियों को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • खेल

    IPL 2018 : 7.50 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी बना गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

  • व्यवसाय

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों से हो सकती है ऊंची बढ़त

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010