anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›प्रधानमंत्री का फोकस जेनरिक दवाओं पर, डॉक्टर लिख रहे सिर्फ ब्रांडेड दवा

प्रधानमंत्री का फोकस जेनरिक दवाओं पर, डॉक्टर लिख रहे सिर्फ ब्रांडेड दवा

By anupamsavera.com
February 14, 2018
149
0
Share:

भोपाल। केन्द्र सरकार मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की बात कह रही है। उनसे जेनरिक दवाएं खरीदने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत देशभर में जन औषधि केन्द्र खोले जा रहे हैं। लेकिन, मरीजों को कोई राहत नहीं मिल रही। वजह, न तो डॉक्टर दवा का जेननिक नाम लिख रहे न मरीज उनसे लिखने के लिए कह रहा। दूसरी दिक्कत यह कि इन केन्द्रों में दवाओं की संख्या 150 से भी कम है।

पर्चे में लिखी सभी दवाएं नहीं मिलने से मरीज भी इन स्टोर्स में नहीं जा रहा है। बता दें मरीज यदि चाहे तो डॉक्टर से जेनरिक दवाएं लिखवा सकता है। इसका अधिकार उसे है। तुलसी नगर में जनऔषधि केन्द्र संचालक डॉ. सतीश जैन ने कहा कि इस योजना के तहत 600 तरह की दवाओं की सप्लाई होनी थी, लेकिन इनकी संख्या 100 से 150 के बीच है।

डॉक्टर ब्रांड का नाम लिखते हैं। मरीज के पर्र्चें में लिखी दवा को गूगल में डालकर उसका कंपोजीशन खोजना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर बीपी, डायबिटीज के मरीज ही आते हैं, क्योंकि उन्हें हमेशा दवाएं लगती हैं। कोलार में जनऔषधि केन्द्र खोलने वाले आकाश मिश्रा ने कहा सितंबर में स्टोर शुरू किया था। तब कहा था कि 600 तरह की दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लेकिन, दवाओं की संख्या 150 से ऊपर नहीं पहुंच रही है। मार्केटिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे हैं।

बीस गुना तक कम होती है कीमत

ब्यूरो ऑफ फार्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ (इंडिया) बीपीपीआई के डायरेक्टर निकुंज बिहारी सारंगी ने बताया कि जेनरिक और ब्रांडेड दवा में सिर्फ नाम का फर्क होता है। दोनों दवाओं की गुणवत्ता एक जैसी होती है। दोनों तरह की दवाओं में एक ही तरह का कच्चा मेटेरियल उपयोग किया जाता है। दवाओं की गुणवत्ता की जांच भी की जाती है।

इसलिए नहीं खुल रहे नए केन्द्र

योजना के तहत जन औषधि केन्द्र खोलने वाले को सरकार कुल बिक्री का 10 फीसदी कमीशन दे रहे हैं। दवाएं कम होने के चलते बिक्री नहीं हो रही। इस वजह से हर केन्द्र संचालक को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस योजना के तहत शरीर के विभिन्न् अंगों में लगने वाले इंप्लांट की भी बिक्री जानी थी, लेकिन उनकी सप्लाई नहीं हो रही है।

यह हैं दिक्कतें

– मरीज को आधी दवाएं ही मिल पाती हैं, इसलिए वह दवा नहीं खरीदता।

– डॉक्टर ज्यादातर कांबीनेशन (जिसमे एक से ज्यादा दवाएं) ड्रग लिखते हैं, लेकिन पीएमबीजेपी में कांबीनेशन दवाएं नहीं हैं।

– डॉक्टर ब्रांडेड दवा लिखने के साथ ही ऐसी राइटिंग लिखते हैं जो पास के मेडिकल वाला ही पढ़ पाता है।

– जन औषधि केन्द्रों की संख्या काफी कम है।

86 केन्द्र हैं प्रदेश में भोपाल में यहां हैं केन्द्र : रवीन्द्रनाथ टैगोर परिसर साकेत नगर, एम्स परिसर साकेत नगर, दानिश कुंज कोलार, तरुण बाजार तुलसी नगर, विनीत कुंज कोलार रोड।

Previous Article

सैन्‍य अफसरों को नसीहत- खूबसूरत चीनी-पाकिस्‍तानी लड़कियों ...

Next Article

त्रिपुरा में पीएम मोदी गुरुवार को करेंगे ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    TTE के टिकट मांगने पर न्यायिक अधिकारी ने किया गिरफ्तार और खिलाई जेल की हवा, जानिए क्यों?

    March 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    उत्तर प्रदेश में जारी भाजपा की पहली सूची

    January 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण

    April 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    बठिंडा रैली में बोलीं प्रियंका गांधी-झूठ की राजनीति करते हैं प्रधानमंत्री मोदी

    May 14, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    आरएसएस के पदाधिकारियों से मिले अमित शाह, मोदी सरकार के काम पर हुई चर्चा

    May 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    केंद्र सरकार ने बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि की 10 राज्य

    January 12, 2021
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    नीरव मोदी जमानत के लिए 1 और आवेदन देगा, 8 मई को होगी सुनवाई

  • विदेश

    सुपर सोल्जर्स के निर्माण के लिए चीनी जैविक परीक्षण — अमेरिकी निगरानी द्वारा पता चला

  • खेल

    इस भारतीय प्लेयर को आकाश चोपड़ा ने बताया साल 2021 का बेस्ट टेस्ट व टी20 बल्लेबाज

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010