anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›मप्र के विकास और जन कल्याण के लिए चलेगी आखिरी सांस: शिवराज सिंह चौहान

मप्र के विकास और जन कल्याण के लिए चलेगी आखिरी सांस: शिवराज सिंह चौहान

By anupamsavera.com
March 9, 2018
118
0
Share:

मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सदन में बिना तथ्यों के ही अपनी बात रखी। साथ ही वादा किया कि उनकी आखरी सांस विकास और जनकल्याण के लिए चलेगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर चल रही चर्चा पर विपक्ष के आरोपों का मुख्यमंत्री चौहान ने सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह कहना सही नहीं है कि प्रदेश का कर्ज बहुत अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2003 में ब्याज का भुगतान संपूर्ण राजस्व प्राप्ति का 22़ 44 प्रतिशत था जो अब घटकर केवल 8़ 25 प्रतिशत रह गया है। इससे स्पष्ट है कि आय की तुलना में ऋण काफी कम बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दस वर्षो के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय 6577 रुपये से बढ़कर 13722 रुपये यानी दोगुनी हुई, जबकि वर्तमान सरकार के 15 वर्ष की अवधि में छह गुना बढ़कर 72 हजार 599 हो गई है। इसी तरह वर्ष 2016-17 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 6 लाख 40 हजार करोड़ रुपये हो गया है, जो वर्ष 2003 में केवल 98 हजार करोड़ रुपये था। कांग्रेस सरकार के दस सालों में प्रदेश की जीएसडीपी 3़3 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी जबकि वर्तमान सरकार के 15 वर्ष में यह वृद्घि दर नौ प्रतिशत रही।

चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए जो भी संभव होगा राज्य सरकार करेगी। हम सबके विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, इसमें प्रतिपक्ष साथ चले। सत्ता और प्रतिपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं इन्हें रचनात्मक कार्यो में साथ-साथ चलना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस के समय कुल राजस्व का 22 प्रतिशत से अधिक ब्याज के रूप में चुकाया जाता था जबकि आज कुल राजस्व का केवल आठ प्रतिशत ब्याज में खर्च करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष को तथ्यों के आधार पर बात करना चाहिये। असत्य तथ्यों से प्रतिष्ठा कम होती है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बहनों और बेटियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। महिला सुरक्षा राज्य सरकार की चिंता का प्रमुख विषय है। राज्य सरकार ने इस दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। महिला अपराध के संबंध में त्वरित एफआईआर लिखने और जांच के निर्देश हैं। बालिकाओं से दुराचार करने वालों को फांसी की सजा का कानून बनाया गया है।

Previous Article

पाकिस्तानी तालिबान नेता की सूचना देने वाले ...

Next Article

शिखर धवन ने खेली दमदार पारी, भारत ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    Indore News: अश्लील फिल्में दिखाता था पीड़िता का पिता, ऐसे पकड़ में आया

    March 18, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सतर्क हो जाएं किसान, एक-दो दिन में हो सकती है बारिश

    March 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    ना मुख्यमंत्री आवास में रहेंगे, न परिवार को राजधानी लायेंगे

    January 20, 2024
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मप्र : उज्जैन में भागवत, शाह, विजयवर्गीय और सीएम की गुप्त मंत्रणा

    January 6, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    विकास का यज्ञ चालू रहेगा,पुल-पुलिया और सड़क ही नहीं लोगों की जिंदगी भी बनाना है- मुख्यमंत्री

    May 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP CM Kamalnath: मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंपे, CM कमलनाथ ने जरूरी निर्देश भी दिए

    January 12, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    PM के भाषण पर बोले राहुल- राफेल और रोजगार पर नहीं की बात

  • मना॓रंजन

    एनिमल’ के बाद फिल्मों से 6 महीने का ब्रेक लेंगे रणबीर कपूर, बेटी के साथ बिताना चाहते हैं समय

  • विदेश

    संयुक्त राष्ट्र ने मध्य और दक्षिण एशिया के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010