anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›अविश्वास प्रस्तावः अमित शाह आंध्र इकाई के साथ करेंगे बैठक, रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

अविश्वास प्रस्तावः अमित शाह आंध्र इकाई के साथ करेंगे बैठक, रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

By anupamsavera.com
March 17, 2018
96
0
Share:

नई दिल्ली। वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा में आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है। अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के कोर समूह के साथ आज शनिवार को बैठक कर सकते हैं। शाह आंध्र प्रदेश में राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करेंगे और राज्य में पार्टी के विकल्पों पर रणनीति बनाएंगे। आपको बता दें कि यहां लोकसभा की 25 सीटें हैं और अगले वर्ष लोकसभा चुनावों के साथ यहां विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है, जिसे सोमवार को सदन में लाया जा सकता है। शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने यह कहते हुए नोटिस को खारिज कर दिया था कि इसे तभी स्वीकार किया जा सकता है, जब सदन सुचारू रूप से चल रहा हो।

वाईएसआर की धमकी

वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने ये भी कहा है कि अगर केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग नहीं मानी तो उनकी पार्टी के सभी सांसद 6 अप्रैल को इस्तीफ़ा दे देंगे।

सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव लाएगी टीडीपी

टीडीपी ने कहा कि वह केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ 19 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। टीडीपी ने कहा कि हम 54 सांसदों का हस्ताक्षर 19 मार्च को लाएंगे और संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।

आंध्र प्रदेश के मंत्री के.एस. जवाहर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने तेलुगू जनता को धोखा दिया। हम एनडीए सरकार के ख़िलाफ़ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।

लोकसभा में तेलुगूदेशम पार्टी के 16 सदस्य हैं और वाईएसआर के नौ सांसद हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए कम से कम 50 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता है। हालांकि, भाजपा को लोकसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल है और इस प्रस्ताव का मोदी सरकार पर शायद ही कोई असर हो।

भाजपा का पलटवार

पार्टी पहले ही कह चुकी है कि टीडीपी की ओर से गठबंधन खत्म करना एक अवसर है ताकि वह राज्य में विकास कर सके। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि केंद्र के खिलाफ दुष्प्रचार के बाद टीडीपी का गठबंधन से हटना आवश्यक हो गया था।

आंध्रप्रदेश के लोगों को अब महसूस होने लगा है कि टीडीपी अपनी अक्षमता और प्रशासनिक निष्क्रियता को छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है। खतरे से ज्यादा टीडीपी का समय पर हट जाना आंध्र प्रदेश में भाजपा के विकास के लिए अवसर है।

टीडीपी ने किया है अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह राज्य के वैध अधिकार सुनिश्चित करने के लिए एक धर्मयुद्ध लड़ रहे हैं और टीडीपी की विश्वसनीयता के चलते राष्ट्रीय स्तर पर पार्टियां एनडीए सरकार के खिलाफ उनकी पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर रही हैं।

टीडीपी के भाजपा नीत एनडीए छोड़ने और लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद नायडू ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वह अब आगे बढ़ेंगे एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पार्टियों को साथ लाएंगे।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने अभी तक किसी भी पार्टी से सम्पर्क नहीं किया है लेकिन टीडीपी की विश्वसनीयता के चलते वे अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम हमारे राज्य के वैध अधिकारों के लिए केंद्र के खिलाफ एक धर्मयुद्ध लड़ रहे हैं। टीडीपी की राष्ट्रीय स्तर पर एक विश्वसनीयता है इसलिए कई पार्टियां हमें समर्थन के लिए आगे आ रही हैं। मैं जल्द ही उन लोगों से बात करूंगा जो हमारा समर्थन करने को तैयार हैं।

Previous Article

तूतू-मैंमैं, तोड़फोड़ से लेकर अंपायर से टकराव, ...

Next Article

LIVE: कृषि उन्नति मेले में PM मोदी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    उपेंद्र कुशवाहा ने PM मोदी को भेजा इस्तीफा, कहा- बिहार से किए वादे केंद्र ने पूरे नहीं किए

    December 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश राज्य से संबंधित 2 प्रमुख विधेयकों को मंजूरी दी

    August 14, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    PM मोदी का जादू बरकरार, आज चुनाव हुए तो NDA की हो सकती है वापसी

    January 20, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति, पूर्वोत्तर राज्यों और विकास मंत्री के रूप में पदभार संभाला है।

    July 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत निर्वाचन आयोग नए पंजीकृत मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है

    January 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    पीएम मोदी ने कहा- चौथी औद्योगिक क्रांति से बदल जाएगी रोजगार की प्रकृति, बढ़ेंगे अवसर

    October 12, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    साल 2023 में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा भारत देश

  • मना॓रंजन

    अक्षरा सिंह को लेकर उनके को-स्‍टार ने कही बड़ी बात, कहा – डट कर करें मुकाबला और जीतें बिग बॉस

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    MP Elections 2023: कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, विवाद बाहर आने से पहले रुठों को मनाएगी बीजेपी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010