anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर मीसा बंदियों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर मीसा बंदियों का सम्मान किया।

By anupamsavera.com
June 27, 2018
72
0
Share:

भोपाल।मीसाबंदियों को अब स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जैसा सम्मान दिया जाएगा। उनको न सिर्फ ताम्रपत्र मिलेगा बल्कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास मेंं आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीसाबंदियों का सम्मान किया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि लोकतंत्र सेनानी सम्मान के हकदार है, इसलिए उनको स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जैसा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने सेनानी के निधन पर एक महीने के अंदर ही पेंशन परिवार के सदस्य को दी जाएगी।

– स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज की रकम देने के लिए कलेक्टर को ही अधिकार दे दिए जाएगे। गृह निर्माण मंडल के आवास में पात्रता दी जाएगी। सरकार विधानसभा में कानून लाकर सुविधाएं स्थाई कर दी जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार भी मौजूद रहे।

– आज से मध्य प्रदेश में मीसा बंदियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए विधानसभा में आज कानून संबंधी विघेयक पारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आपातकाल के दौरान अपने जेल में बंद रहने के संस्मरण भी सुनाए। सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने मीसा बंदी रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भारत सरकार की ओर से सम्मान किया।

मैंने खुद झेला है आपातकाल का दर्द
– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली महत्वाकांक्षा की जिद ने देश को अंधकार में धकेल दिया था। आज के दिन वे स्मृतियां ताज़ा हो जाती हैं, जब महीनों तक मैं लोकतंत्र के लाखों रक्षकों के साथ घोर यंत्रणा झेलता रहा, लेकिन देश को किसी की बपौती नहीं बनने दिया गया।”
– सबको पता है कि किस पार्टी को लोकशाही से पुरानी दुश्मनी है, जिनके पुरखे आपातकाल ले कर आ गए थे, उन्ही लोगों ने आज प्रदेश की विधानसभा की कार्यवाही को भी सुचारू रूप से चलने नहीं दिया।

मीसाबंदी आपातकाल के नायक
– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपातकाल के विरुद्ध लड़ी गई लड़ाई को आजादी की दूसरी लड़ाई थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के खिलाफ लड़ने वाले मीसा बंदी उस लड़ाई के नायक थे। देश में आज लोकतंत्र मीसा बंदियों की वजह से जिंदा है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान अगर मीसा बंदी तत्कालीन शासन से लड़ाई न लड़ते तो शायद आज देश में लोकतंत्र भी नहीं होता।

– मुख्यमंत्री ने कहा, वह खुद मीसा बंदी रहे हैं व मीसा बंदियों के साथ आपातकाल के दौरान जेलों में हुए अमानुषिक अत्याचार के गवाह भी हैं। जेल में उनकी पिटाई की गई और भद्दी गालियां दी गईं। इस मौके पर पांच महिला मीसा बंदियों सहित तीन मंत्रियों को भी सम्मानित किया गया।

मप्र में अघोषित आपातकाल : कमलनाथ

– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा पहले मध्यप्रदेश में निरंतर जारी अघोषित आपातकाल को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाए, फिर 43 वर्ष पूर्व के आपातकाल की बात करे।
कमलनाथ ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में अघोषित आपातकाल की स्थिति निरंतर बनी हुई है। मध्यप्रदेश में दो तरह के कानून चल रहे हैं।
– एक भाजपा और उससे जुड़े हुए लोगों के लिए और दूसरा विपक्ष व आम जनता के लिए। लोगों के विरोध व हक की आवाज को सरकार निरंतर दमनपूर्वक दबा रही है। प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों के प्रजातांत्रिक अधिकारों का निरंतर दमन किया जा रहा है। उन्होंने कुछ बिंदु उठाते हुए शिवराज सरकार से पूछा है, क्या यह अघोषित आपातकाल नहीं है?

Previous Article

विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के ...

Next Article

प. बंगाल पहुंचेंगे अमित शाह, 26 सीटों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ युवाओं ने किया पौध-रोपण

    July 26, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    MP की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन आज:केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे लोकार्पण, 100 फीट का झंडा भी फहराएंगे

    December 10, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    ‘पानी रोकने के लिये देश में बनीं 30 परियोजनाएं : पंचम नदी महोत्सव

    March 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिवनी में जन-दर्शन के दौरान जन-समस्याओं का निराकरण किया

    July 20, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मतभेदों को सुलझाने के लिए कमलनाथ और सिंधिया कर सकते हैं इस हफ्ते मुलाकात

    February 17, 2020
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में कमलनाथ के ‘टारगेट’ पर बीजेपी के ‘मैनेजर्स’

    July 29, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    उद्धव की ‘कुर्सी’ खतरे में, PM मोदी से की फोन पर बात; गवर्नर पर टिकीं सबकी निगाहें

  • मध्यप्रदेश

    MP Election: बीजेपी और कांग्रेस के हमले तेज, चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में इन नारों ने लगाया सियासी तड़का

  • देश

    पश्चिमी यूपी को दहलाने की फिराक में था 50 हजार का इनामी नरेश भाटी, गिरफ्तार

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010