anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›मोदी की अगुआई में 2019 में और बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपा : शाह

मोदी की अगुआई में 2019 में और बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपा : शाह

By anupamsavera.com
July 28, 2018
122
0
Share:

अपनी जानी- पहचानी स्पष्टवादिता और आत्मविश्वास के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ध्रुवीकरण और ह्यहवा में बदलावह्ण सहित पार्टी की तमाम आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा, ह्लविकास का जिस तरह का लंबा-चौड़ा कार्यक्रम हमारे पास है, उसके बूते नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भाजपा सरकार 2019 के चुनावों में अपना प्रदर्शन और बेहतर करेगी। शाह ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण भाजपा के एजंडे में नहीं होगा। हमारी तरफ से कोई ऐसा प्रयास नहीं होगा जिससे राजनीतिक माहौल सांप्रदायिक रंग ले। साथ ही उन्होंने जोड़ा, ह्लकिसी और से कहीं ज्यादा यह मीडिया है जो इसे लेकर जुनूनी है। द इंडियन एक्सप्रेस समूह को दिए गए एक साक्षात्कार में शाह ने राजनीतिक माहौल पर असर डालने वाले तमाम मुद्दों और खास तौर से भाजपा जिसमें पीट-पीटकर हत्याओं व चौकसी समूहों का मुद्दा भी शामिल है, पर अपनी बात रखी।

‘राजनीतिक माहौल में बदलाव’ की बातों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। देश की एक-एक सीट का थका देने वाला दौरा करने के बाद शाह का विश्वास है कि, ह्लइस बार भाजपा के पक्ष में कहीं ज्यादा तेज लहर है। उनके अनुसार: दूर-दूर तक कहीं कोई चुनौती खड़ी नहीं दिखती। शाह ने कहा, ह्लभाजपा के समर्थकों की संख्या 11 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इसका मतलब यह है कि बहुत से वास्तव में शामिल हो चुके हैं। यह संख्या भी अभी और आगे बढ़ेगी और वे चारों तरफ फैले हुए हैं। स्वाभाविक है कि ये सारे हमारे वोटर हैं। उन्होंने कहा कि अगर इनमें से आधे ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तो भी हम आराम से सरकार बना लेंगे।

उन्होंने भाजपा के विरोध में सभी विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन के विचार को खारिज करते हुए कहा, ह्लकौन सा राज्य है जिसमें यह काम करेगा। लगभग सभी राज्यों के मतदाताओं ने इन पार्टियों को अस्वीकार कर दिया है। यह पूछे जाने पर कि जब भाजपा अपनी ताकत को लेकर इतनी है आश्वस्त है तब क्यों भगवा खेमे के कुछ लोग माहौल को बिगाड़ने के इच्छुक प्रतीत हो रहे हैं, शाह ने इसका प्रतिकार करते हुए कहा: किसी भी घटना में भाजपा का कोई नेता शामिल नहीं है। यह मीडिया है जो इस तरह की तस्वीर गढ़ रहा है। अगर मीडिया इसे तूल न दे तो कोई ध्रुवीकरण नहीं होगा। शाह ने कहा, ह्लहम ऐसा क्यों करेंगे (ध्रुवीकरण) जब हमारे खाते में इतने सारे सकारात्मक कार्यक्रम है? अपने नवोन्मेषी कल्याणकारी कार्यक्रमों के जरिए भाजपा 19 राज्यों के 22 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाई है। हमने साढ़े सात करोड़ घरों में शौचालय बनवाए, 19 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई, 12 करोड़ लोग मुद्रा योजना के लाभार्थी हैं, 18 करोड़ बच्चों का टीकाकरण किया और 19 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में ले आए।

इसके अलावा सड़क और रेल के विकास के लिए हमारी सरकार के दौरान किए गए कार्यों को भी इसमें जोड़ लें। ये सारी चीजें 2019 के चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए पर्याप्त हैं। सत्तारूढ़ दल विभिन्न मुद्दों से कथित सांप्रदायिक तरीके से निपटने को लेकर जिसमें जम्मू कश्मीर भी शामिल है, लगातार निशाने पर है। इस पर शाह का जवाब है कि भाजपा उन ‘ऐतिहासिक गलतियों’ को ठीक करने के प्रयास में है जो आजादी के समय से ही जम्मू कश्मीर मुद्दे से निपटने में हुई हैं। उन्होंने कहा, ह्लकिसी भी अच्छी सरकार को कम विकसित क्षेत्रों के लिए काम करना चाहिए। इसलिए आप देखेंगे कि जम्मू कश्मीर के जम्मू और लद्दाख में बहुत से विकास कार्य हो रहे हैं। यह इसलिए हुआ कि (पिछली सरकारों की) गलत नीतियों के कारण ये क्षेत्र काफी पीछे छूट गए। हम सिर्फ उन गलतियों को ठीक कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने इस आलोचना को भी खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी गठबंधन के प्रति दोस्ताना रुख नहीं रखती। उन्हें नहीं लगता है कि तेलुगू देशम पार्टी के गठबंधन छोड़ने और हालिया दिनों में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के भाजपा की आलोचना के कोई खास निहितार्थ निकाले जाने चाहिए। उन्होंने कहा, यह तेदेपा का फैसला था और अब हम उनके पास दोबारा गठबंधन में शामिल होने का अनुरोध करने नहीं जाएंगे। और जहां तक शिवसेना का सवाल है, हमारा मानना है कि फिलहाल वे गठबंधन में हैं और सरकार में भी हमारे साथ हैं। जब तक वो हमारे साथ बने हुए हैं, तब तक हम क्यों किसी बात का संज्ञान लें। भाजपा अध्यक्ष शिवसेना की किसी तरह की परोक्ष या अपरोक्ष निंदा से कन्नी काटते दिखे।

हालांकि उन्होंने 2019 चुनाव से पहले नए गठबंधनों की संभावना के संकेत दिए। उन्होंने कहा, ह्लयह स्वाभाविक है कि किसी भी गठबंधन में कुछ जोड़ घटाव होता रहता है। पार्टियां नए साथी खोज लेती हैं। ऐसे में चुनाव पूर्व गठबंधन पूरी तरह से जायज है, भले ही नया हो, इससे मतदाताओं को स्पष्ट हो जाता है कि कौन किसके साथ है। हालांकि जब उनसे संभावित गठबंधन सहयोगी के रूप में शरद पवार की अगुआई वाली राकांपा के बारे में पूछा गया तो वे चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा, ह्लफिलहाल हम शिवसेना के साथ गठबंधन में हैं। थोड़ा और कुरेदने पर उन्होंने गोल-मोल जवाब देते हुए कहा,देखिए किसी को भी मोदीजी के विभिन्न दलों के नेताओं के साथ व्यक्तिगत संबंधों की वजह से किसी को भाजपा के संभावित या असंभावित गठबंधन सहयोगियों को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए।

Tagstop
Previous Article

बुरी खबर: छोटी बचत योजनाओं पर नहीं ...

Next Article

Box Office: धड़क का पहला हफ़्ता पूरा, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    बाजार में बढ़त, निफ्टी 10128, सेंसेक्स 32870 पर बंद

    December 4, 2017
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मामा को कमजोर मत समझना,MP से 27 सीट लेकर आएंगे: शिवराज सिंह चौहान

    January 21, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत-नेपाल पाइपलाइन का उद्घाटन आज: ईंधन की कीमत में आएगी कमी, जानें क्‍या है पूरी परियोजना

    September 10, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    दिल्ली टेस्ट में फिर मास्क पहनकर उतरे श्रीलंकाई, लकमल को हुईं उल्टियां

    December 5, 2017
    By anupamsavera.com
  • देश

    ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    December 1, 2017
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    PAK को हमसफर दोस्त चीन से तगड़ा झटका, CPEC रोड परियोजनाओं की फंडिंग रोकी

    December 5, 2017
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    अब बैंक इनकम टैक्स विभाग की करेंगे मदद ,Income Tax नहीं भरने वाले हो जाएं सावधान

  • खेल

    कप्तान रोहित शर्मा ने बताया, विराट की कौन सी पारी है उनकी नजर में सर्वश्रेष्ठ

  • विदेश

    सुरक्षा मुद्दों पर बैठक के लिए इमरान पहली बार गए सेना मुख्यालय

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010