anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Box Office: धड़क का पहला हफ़्ता पूरा, कमाये इतने करोड़ और बनाया ये रिकॉर्ड

Box Office: धड़क का पहला हफ़्ता पूरा, कमाये इतने करोड़ और बनाया ये रिकॉर्ड

By anupamsavera.com
July 28, 2018
154
0
Share:

मुंबई। लगता है यंग जनरेशन को जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी पसंद आ गई है तभी तो एक हफ़्ते में उनकी फिल्म को 50 करोड़ रूपये का तोहफ़ा दे डाला है।

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी और शशांक खेतान निर्देशित फिल्म धड़क ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर एक हफ़्ते में 51 करोड़ 56 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को गुरूवार को तीन करोड़ 55 लाख रूपये का कलेक्शन मिला। आठ करोड़ 71 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने माउथ पब्लिसिटी के जरिये अच्छा कलेक्शन कमाया है। धड़क ने पहले वीकेंड में 33 करोड़ 67 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। धड़क एक हफ़्ते में डेब्यू करने वाले कुछ सितारों की फिल्मों में सबसे आगे है। ये फिल्में इस प्रकार हैं-

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की बैंड बाजा बारात ने एक हफ़्ते में 8.28 करोड़ की कमाई की

हर्षवर्धन राणे और मावरा हॉकेन की सनम तेरी कसम ने 8.50 करोड़ रूपये

आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की विक्की डोनर ने 15 करोड़ रूपये

रणबीर कपूर और सोनम कपूर की सावरिया ने 17.50 करोड़

इमरान खान और जेनिलिया डीसूजा की जाने तू या जाने ना ने 21.01 करोड़

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की इश्क़जादे ने 25.70 करोड़

सूरज पंचोली और अतिया शेट्टी की हीरो ने 30.87 करोड़

टाइगर श्रॉफ और कृति सनोन की हीरोपंती ने 35.91 करोड़

वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने 48 करोड़ की कमाई की

धड़क को अब आगे चुनौती होगी क्योंकि आज शुक्रवार से संजय दत्त की साहब बीवी और गैंग्स्टर 3 और मिशन इम्पॉसिबल की नई सीरीज़ रिलीज़ हुई है। करीब 30 करोड़ में बनी और दुनिया भर में 2700 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई धड़क पहले वीकेंड के कलेक्शन के आधार पर इस साल तीन दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में धड़क आठवें स्थान पहुंची है।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की ये पहली फिल्म है और इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। ईशान का भी हिंदी फिल्मों में ये प्रवेश है। उन्होंने इससे पहले माजिद मजीदी की फिल्म बियान्ड द क्लाउड्स में काम किया था। धड़क की अपनी कोई ओरिजनल कहानी नहीं है क्योंकि ये मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर ने जिस इश्क़ के अमीरी-गरीबी वाले फ़साने को सैराट में बयां किया था और ठीक वैसा है पार्वती यानि जाह्नवी और मधुकर यानि ईशान पेश किया है।

Previous Article

मोदी की अगुआई में 2019 में और ...

Next Article

बर्थडे स्पेशल: 82 साल के हुए क्रिकेट ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    सोनाली ने शेयर की बाल्ड लुक में नई तस्वीर, साथ में है ये सरप्राइज

    September 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    पिता को याद करके भावुक हुई काजोल, अनदेखी तस्वीर शेयर कर कही ये बात

    April 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    भव्य मुहूर्त के साथ शुरू हुई डायरेक्टर के हुसैन की फिल्म की शूटिंग

    October 31, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Amitabh Bachchan और इमरान हाशमी की फ़िल्म ‘चेहरे’ का पोस्टर रिलीज़, रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली जगह

    February 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    भोजपुरी सुपरस्टार सुदीप पांडे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

    October 15, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    कल्लू की फ़िल्म ‘दूल्हा धीरे – धीरे चलीह ससुरारी गलिया’ के सेट पर ज़ोया खान ने मनाया जन्मदिन

    July 16, 2021
    By anupamsavera.com

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान: बहनों की जिंदगी बदलना मेरी जिंदगी का लक्ष्य

  • देश

    भारतीय सेना ने सुप्रीम कोर्ट में रखा अपना पक्ष, कहा- महिला अफसरों की प्रमोशन नीति पर विचार-विमर्श जारी

  • मना॓रंजन

    अक्षय कुमार और कृति सेनन की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा?

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010