anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›घर, अस्पताल और अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास के जरिए गुजरात में मोदी का मिशन 2019

घर, अस्पताल और अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास के जरिए गुजरात में मोदी का मिशन 2019

By anupamsavera.com
August 24, 2018
123
0
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने गृह राज्य गुजरात का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आवास योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं के साथ बातचीत की, अपराध को रोकने के लिए फोरेंसिक विज्ञान का महत्व बताया और करोड़ोंं रुपये की परियोजनाएं राज्य को समर्पित की.

यह स्पष्ट रूप से उन विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित करने का प्रयास था जिन्हें उन्होंने गुजरात सीएम के रूप में शुरू किया था. इसी के साथ यह अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने की भी कोशिश थी.

आम चुनाव से पहले पीएम का लोगों तक पहुंचने की वजह वलसाड में उनकी पहली बैठक से स्पष्ट था, जहां उन्होंने राज्य के 26 जिलों की ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ की लाभार्थी महिलाओं से बातचीत की. करीब 1.15 लाख महिलाओं को उनके घर सौंपे गए हैं.

उत्तर गुजरात में अंबाजी से दक्षिण गुजरात में उमरगम तक फैले आदिवासी बेल्ट के लिए पीने योग्य पानी प्रदान करने के उद्देश्य से एक बड़ी सिंचाई और जल आपूर्ति परियोजना का आधारशिला भी रखी गई थी.

प्रधानमंत्री ने बेटियों की शिक्षा, उनके स्थानीय प्रतिनिधियों और मिठाइयों के बारे में प्रश्न पूछकर घर प्राप्त करने वालों से संपर्क जोड़ने की कोशिश की.

जिन लोगों से प्रधानमंत्री बात कर रहे हैं उन्हें पहले से प्रशिक्षित नहीं किया गया है यह सुनिश्चित करने के लिए पहले एक संदेश बाहर भेजा गया. प्रधानमंत्री ने राजकोट की एक महिला लाभार्थी से पूछा कि क्या योजना के तहत घर पाने के लिए उन्हें रिश्वत देनी पड़ी? कच्छ जिले की महिलाओं से उन्होंने पूछा कि क्या घर की गुणवत्ता सही है? उन्होंने कहा कि अगर नहीं है तो आप मुझे बता सकती हैं.

जूनागढ़ में उन्होंने 500 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं के शिलान्यास का वायदा किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि जूनागढ़ में एक नया सिविल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज लोगों के लिए जीवन रेखा साबित होंगे. उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि गुजरात के हर सिविल अस्पताल से एक मेडिकल कॉलेज जुड़ा होना चाहिए.

शाम को गांधीनगर में फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी के चौथे दीक्षांत समारोह में बोलते हुए उन्होंने मजाक करते हुए छात्रों से कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि लोगों ने आपको जरूर पूछा होगा कि क्या आप सच में यहीं कोर्स करना चाहते हैं? मुझे आशा है कि आप ज्यादा क्राइम शो नहीं देख रहे होंगे या फिर अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास नहीं पढ़ रहे होंगे.”

इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने एक गंभीर टिप्पणी की और कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि अपराधियों के अहसास हो कि वे अनिवार्य रूप से पकड़े जाएंगे. अगर ऐसा होता है तो यह न्यायिक तंत्र को मजबूत करेगा.”

उन्होंने साइबर क्राइम के खतरे के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे विशेषज्ञ और फोरेंसिक साइंसेज विश्वविद्यालय खतरे को रोकने में मदद कर सकता है. अपने दौरे को समाप्त करने से पहले प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की एक बैठक में भी भाग लिया

Previous Article

ग्वालियर पहुंचा अटलजी का अस्थि कलश,लाखों की ...

Next Article

ट्रंप ने कहा, कोई गलती नहीं की, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    स्कूल में महिला कर्मियों ने किया मासूम का यौन शोषण, प्राइवेट पार्ट में ठूंसे पत्थर

    April 15, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    CM बोले- धरती को बचाने के लिए हमें जागना होगा

    June 5, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस, कालाअंब में एक दिवसीय वेबिनार आयोजित

    March 25, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों को दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार राजीव खेल रत्न का नाम बदल दिया है

    August 7, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा अपराधी हैं, – लोकसभा में राहुल गांधी

    December 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने का बिल पेश करेंगे अमित शाह

    July 1, 2019
    By anupamsavera.com

  • खेल

    MS Dhoni इस टीम को T20 ट्रॉफी के लिए देंगे ‘गुरुमंत्र’, नहीं खेलेंगे एक भी मैच

  • मध्यप्रदेश

    केमिकल कम्पनी द्वारा बहाया जा रहा अपशिष्ट खुली नालियों में पानी

  • विदेश

    तुर्की में रेजिप तईबू एर्दोवान ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, जानिए भारत के लिए क्या हैं मायने

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010