anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›SC-ST ऐक्ट का विरोध: सीएम शिवराज तक पहुंची आंच, रथ पर पथराव

SC-ST ऐक्ट का विरोध: सीएम शिवराज तक पहुंची आंच, रथ पर पथराव

By anupamsavera.com
September 3, 2018
128
0
Share:

भोपाल : केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी ऐक्ट में किए गए संशोधन के विरोध का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बड़े नेताओं तक के घेराव के बाद अब इस विरोध की आंच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंच गई है, जिनके रथ पर रविवार रात को पथराव किया गया।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं, जहां रविवार को सीधी जिले के चुरहट में उनके रथ पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी को भी चोट नहीं पहुंची है और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीएम जिस गाड़ीनुमा रथ में सवार थे, उसके शीशे जरूर चटक गए।

इसी रथ पर हुई पत्थरबाजी

सूत्रों के अनुसार इस पथराव के पीछे एससी-एसटी ऐक्ट में संशोधन के खिलाफ विरोध कर रहे लोग शामिल रहे। हालांकि सत्तारुढ़ बीजेपी ने इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने इसे बेबुनियाद आरोप करार दिया है। सवर्ण कर्मचारियों का संगठन सपाक्स लंबे समय से प्रमोशन में आरक्षण का विरोध कर रहा है। अपनी इस मुहिम में उसने समाज को भी जोड़ा है। इस मुहिम का सीधा असर कई जिलों में देखने को मिला। नीमच जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध किया।

केंद्रीय मंत्रियों का घेराव, प्रदर्शन
ग्वालियर में सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के घर का घेराव किया। उनसे इस्तीफा मांगा। प्रदर्शनकारी एससी-एसटी ऐक्ट में संशोधन का विरोध कर रहे थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत शनिवार को गुना में थे, उनके साथ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। सपाक्स के लोगों ने मंत्री और सांसद को सर्किट हाउस में घेर लिया, उनके खिलाफ नारेबाजी की। हालात ऐसे बने कि पुलिस को इन दोनों को सर्किट हाउस के पिछले दरवाजे से बाहर निकालना पड़ा।

कुछ ऐसे ही हालात का सामना विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में करना पड़ा। सपाक्स कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में अकबर और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन को वापस लेने की मांग की। विरोध कर रहे लोगों ने अकबर को एक ज्ञापन भी दिया।

भिंड से बीजेपी सांसद भगीरथ प्रसाद को भी अपने क्षेत्र में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालत यह बनी कि संसद एसपी को लेकर पोस्ट ऑफिस के कार्यक्रम स्थल पर पंहुचे। मुरैना में शिवराज के मंत्री रुस्तम सिंह को काले झंडे दिखाए गया। लोगों ने उनका रास्ता रोका, काले झंडे दिखाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर मंत्री को निकाला।

ऐक्ट के खिलाफ नीमच में बड़ी संख्या में सड़कों पर लोग

4 सितंबर को ग्वालियर में बुलाई गई बड़ी रैली
गौरतलब है कि सपाक्स का आंदोलन पूरे प्रदेश में फैल रहा है, इसकी शुरुआत ग्वालियर से हुई थी। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सबसे ज्यादा हिंसा ग्वालियर संभाग में हुई थी। तब सवर्ण अफसरों को निशाना बनाया गया था, उसके बाद सवर्ण समाज एकजुट हुआ। 4 सितंबर को सपाक्स ने ग्वालियर में एक बड़ी रैली का आयोजन किया है, जिसमें पूरे प्रदेश से लोगों को बुलाया गया है। सपाक्स के इस आंदोलन ने बीजेपी और कांग्रेस दोनो की नींद उड़ा रखी है क्योंकि इस मुद्दे पर दोनों साथ हैं। सपाक्स ने विधानसभा चुनाव में दोनों का विरोध करने का ऐलान किया है। प्रदेश में ढाई महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

Previous Article

‘पवित्र रिश्ता’ से एक बार फिर सुशांत ...

Next Article

बेटी के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    बीजेपी की बैठक में सीएम शिवराज समेत 150 प्रत्याशियों के नाम फाइनल! ये हैं नाम जिन पर बनी सहमति

    October 31, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में खोले जाएंगे पांच नए थाने

    June 9, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    सीएम ने किया नगरीय निकाय में भारी जीत का दावा

    July 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    शहर में दो दिन होगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव:6 और 7 सिंतबर दोनों ही दिन मना सकते हैं जन्म उत्सव

    September 6, 2023
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स ने कहा महापौर के चुनाव पर पुनर्विचार करें सीएम कमलनाथ

    September 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने सौंपे प्रदेश को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार

    February 5, 2020
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    PNB Scam में ईडी की बड़ी कार्रवाई, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को समन जारी

  • खेल

    बिहार क्रिकेट लीग 20 मार्च से होगा शुरू हुआ, पूर्व कप्तान कपिल देव रहेंगे मौजूद !

  • मध्यप्रदेश

    इंदौर आपके स्वागत के लिये है तैयार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010