anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Ind vs NZ: कोहली हुए और विराट, पूरे एशिया में कोई कप्तान नहीं कर सका ऐसा

Ind vs NZ: कोहली हुए और विराट, पूरे एशिया में कोई कप्तान नहीं कर सका ऐसा

By anupamsavera.com
January 29, 2019
166
0
Share:

नई दिल्ली । भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के साथ खेले गए तीसरे वनडे मैच को 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच वनडे मैच की सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में जीत हासिल करते ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया। कोहली ने धौनी समेत दुनिया के कई दिग्गज़ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की। कोहली ऐसा करने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं।

कोहली हुए और ‘विराट’

बतौर भारतीय कप्तान विराट कोहली का ये 63वां वनडे मैच रहा। इस मैच में जीत हासिल करते ही कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को 47वीं वनडे जीत दिलाई। इस जीत के बाद कोहली 63 मैच में कप्तानी करने के बाद जीत दिलाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। कोहली से आगे सिर्फ दो ही दिग्गज कप्तान हैं। वेस्टइंडीज़ के पूर्व दिग्गज़ कप्तान क्लाइव लॉयड और रिकी पॉंटिंग। इन दोनों की टीमों ने इनकी कप्तानी के पहले 63 वनडे मैचों में 50 जीत दर्ज़़ की थी। कोहली इन दोनों से तीन जीत पीछे रह गए। वो 63 मैचों में कप्तानी के बाद सबसे ज़्यादा जीत हासिल करने वाले एशियाई कप्तान बन गए हैं।

63 मैचों के बाद वनडे में सर्वाधिक जीत दिलाने वाले कप्तान

50 जीत- क्लाइव लॉयड/ रिकी पॉंटिंग

47 जीत- विराट कोहली

46 जीत- सर विवयन रिचर्ड्स/ हैंसी क्रोन्ये

41 जीत- माइकल क्लार्क

कोहली के लिए खत्म हुआ न्यूज़ीलैंड दौरा

विराट कोहली ने तीसरे मैच में 60 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का भी लगाया। कोहली के लिए अब ये न्यूज़ीलैंड का दौरा खत्म हो गया है। बीसीसीआइ ने उन्हें आखिरी दो वनडे मैचों और आगामी टी-20 सीरीज़ के लिए आराम देने का फैसला किया है। कोहली की जगह अब रोहित शर्मा इस दौरे पर कप्तानी करेंगे।

10 साल बाद जीती वनडे सीरीज़

ये दूसरा मौका है जब भारत ने न्यूज़ीलैंड में वनडे सीरीज़ जीती है। इससे पहले 2009 में धौनी की कप्तानी में ये कमाल किया था। अब 10 साल के बाद भारत को कीवी धरती पर वनडे सीरीज़ जीतने में सफलता हासिल हुई है। इससे पहले कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज़ और फिर द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ जीती थी।

Previous Article

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च इवेंट में ...

Next Article

साल 2017-18 में 28.25 लाख करोड़ पहुंचा ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    फिल्म महोत्सव: यूपी में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय ताज फिल्म महोत्सव

    October 28, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सोनम दी वेडिंग: शादी में जब पहुंचे अर्जुन कपूर के ये बाबा… तो हुआ ऐसा

    May 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    वरुण धवन ने लॉकडाउन पर बनाया रैप, अर्जुन कपूर, बादशाह जैसे बी-टाउन सेलेब्स ने कही ये बात

    March 28, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बॉलीवुड सितारे ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ के रेड कार्पेट पर बिखेरेंगे जलवा

    May 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बॉक्‍स ऑफिस पर दीपिका-रणवीर का जलवा कायम, जानिए अब तक का कलेक्‍शन

    February 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अब एक फ्लॉप फिल्म के बाद दूसरा मौका नहीं मिलता, पहले मिलता था: सलमान खान

    August 7, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    पहले यह निर्देश था कि लॉकडाउन में कंपनियों पूरी सैलरी देनी होगीअब 17 मई के नए निर्देश में इस बात का कोई जिक्र नहीं है यह कंपनियों के लिए राहत तो कामगारों के लिए झटका है

  • विदेश

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

  • देश

    मणिपुर में 18 दिन बाद एक बार फिर हिंसा

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010