anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›BJP संसदीय दल की कार्यकारिणी का गठन, PM मोदी लोकसभा में होंगे नेता, राजनाथ सिंह बने उपनेता

BJP संसदीय दल की कार्यकारिणी का गठन, PM मोदी लोकसभा में होंगे नेता, राजनाथ सिंह बने उपनेता

By anupamsavera.com
June 13, 2019
59
0
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपने संसदीय दल की कार्यकारिणी का गठन किया. लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसके नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपनेता होंगे. राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा का दलित चेहरा, थावरचंद गहलोत को सदन का नेता जबकि उनके कैबिनेट सहयोगी पीयूष गोयल को उपनेता नियुक्त किया गया है. गहलोत राज्यसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के स्थान पर सदन के नेता बने हैं. जेटली ने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया था कि उनके स्वास्थ्य के मद्देनजर उन्हें प्रमुख पदों से मुक्त किया जाए.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी समिति में एक विशेष आमंत्रित के तौर पर शामिल किया जाना पार्टी में उनका कद बढ़ने को दिखाता है. लोकसभा चुनाव में ईरानी ने अमेठी सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था. भाजपा ने संजय जायसवाल को लोकसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है. यह पहली बार है जब पार्टी ने तीन महिला सांसदों को विशेष तौर पर महिला सांसदों के लिए सचेतक नियुक्त किया है. इन तीन महिला सचेतकों के अलावा अलग-अलग राज्यों से सांसदों के लिए 15 अन्य सचेतक भी नियुक्त किये गए हैं. लोकसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़कर 303 हो गई है.

लोकसभा से भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी समिति में अन्य विशेष आमंत्रितों में नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा, नरेंद्र सिंह तोमर और जुएल उरांव शामिल हैं. भाजपा ने ऊपरी सदन के लिए छह सचेतक नियुक्त किये हैं जहां 70 सदस्यों के साथ अकेली सबसे बड़ी पार्टी है. राज्यसभा से कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रितों में जेपी नड्डा, ओम प्रकाश माथुर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावडेकर शामिल हैं. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी के संसदीय कार्यालय का फिर से प्रभारी और बाला सुब्रह्मण्यम कामर्सु को संसदीय दल कार्यालय का सचिव नियुक्त किया गया है.

नवगठित भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव को दिखाती है क्योंकि शायद पहली बार लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी उसका हिस्सा नहीं हैं. दोनों अब सांसद नहीं हैं. उनके अलावा वरिष्ठ नेता अरूण जेटली और सुषमा स्वराज भी उसके सदस्य नहीं हैं. कार्यकारिणी की पहली बैठक संसद का सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 16 जून को अपराह्न साढ़े तीन बजे होगी. सरकार ने उसी दिन सुबह में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे.

Previous Article

बुधवार को इस भाव बिक रहा है ...

Next Article

पाक फौज पूरी तरह से सक्षम, किसी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    हमीरपुर विस क्षेत्र की मतदाता सूचियां आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध

    April 5, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    सरकार ने पूरी की दो गारंटियां, पहले पुरानी पेंशन दी, बाद में महिलाओं को 1500 रुपए, सीएम बोले

    May 17, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) को महिलाओं को प्रवेश परीक्षा लिखने की अनुमति देनी चाहिए, सुप्रीम कोर्ट

    August 21, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    LIVE: चारा घोटाला केस में लालू दोषी करार, 3 जनवरी को सजा, सीधे जेल जाएंगे

    December 23, 2017
    By anupamsavera.com
  • देश

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए PM मोदी राज्य में करेंगे 12 रैलियां

    October 16, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत में कोरोना मामलों का नवीनतम विवरण

    February 26, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    होली के पहले बदला मौसम

  • मना॓रंजन

    सोनू सूद मानवीय योगदान के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार से सम्मानित

  • व्यवसाय

    कुशीनगर से दिल्ली के लिए डेली फ्लाइट शुरू करेगी Spicejet

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010