anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›वाणी कपूर खींचेंगी ‘वॉर’ में फिटनेस की सबसे लंबी लकीर, ऋतिक और टाइगर भी देंगे सरप्राइज

वाणी कपूर खींचेंगी ‘वॉर’ में फिटनेस की सबसे लंबी लकीर, ऋतिक और टाइगर भी देंगे सरप्राइज

By anupamsavera.com
July 26, 2019
64
0
Share:

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म घोषित हो चुकी यशराज फिल्म्स की 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर का असली सरप्राइज फिल्ममेकर्स ने अब तक छुपा रखा है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से अब तक वायरल हो रहा है। टीजर में सिनेमा के दो सबसे बड़े एक्शन स्टार्स ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के अलावा वाणी कपूर ने भी अपनी तरफ सबका ध्यान खींचा है। यशराज फिल्म्स ने वाणी कपूर के किरदार को फिल्म में सरप्राइज की तरह तैयार किया है और इस किरदार को बड़े परदे पर देख लोग चौंक सकते हैं।

इस बारे में वाणी कपूर कहती हैं, ‘दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त करना हमेशा एक खुशनुमा एहसास होता है। फिल्म के लिए जरूरी फिटनेस हासिल करने के लिए मैं खुद पर काफी मेहनत करती हूं। इसके लिए योग, पिलेट्स, वे ट्रेनिंग के साथ ही कई घंटे जिम में बिता रही हूं। इस प्रशिक्षण का सबसे कठिन पहलू डायटिंग था ताकि परदे पर मैं वैसी ही दिख सकूं जैसे मेरे निर्देशक मुझे दिखाना चाहते हैं।’

फिल्म वॉर में वाणी कपूर को एकदम बिंदास और सुपरफिट किरदार के तौर पर पेश करने के पीछे के अपने ख्याल के बारे में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘वॉर में हम एक तेज-तर्रार और सुपर फिट लड़की को कास्ट करना चाहते थे क्योंकि उनकी जोड़ी हमारे देश के सबसे बेहतरीन दिखने वाले नायक ऋतिक रोशन के साथ बनाई जा रही थी। इसमें वाणी पूरी तरह से फिट होती है। वह एक अद्भुत अभिनेत्री है और वह फिल्म में जिस तरह से दिख रही है, वैसी दिखने के लिए उन्होंने काफी प्रयास भी किया है।’

सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में डेब्यू करने वाली वाणी कपूर इससे पहले फिल्म बेफिकरे में भी नजर आ चुकी हैं। ऋतिक रोशन के साथ फिल्म वॉर में दिखने के बाद वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में नजर आएंगी जिसमें वह उत्तर प्रदेश की एक नौटंकी वाली की भूमिका में हैं।

Previous Article

टाटा मोटर्स को पहली तिमाही में 3,679 ...

Next Article

दो विधायक खोने के बाद अब डैमेज ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    Box Office पर साहेब और गैंगस्टर का Mission Impossible करने आये टॉम क्रूज़

    July 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    सोनम दी वेडिंग: शादी में जब पहुंचे अर्जुन कपूर के ये बाबा… तो हुआ ऐसा

    May 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    धूम धाम से मनाया गया प्रसिद्ध फ़िल्म पीआरओ सोनू निगम का जन्मदिन

    September 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ऋतिक रोशन ने खत्म किया ‘विक्रम वेधा’ का पहला एक्शन सीक्वेंस

    October 27, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ​​जिन्होंने कोरोना के साथ लड़ाई की और उन्हें लकवा मार गया”

    December 15, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    ‘सिंघम’ गर्ल और साउथ सुपरस्टार काजल अग्रवाल बनने वाली हैं दुल्हनियां

    October 6, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    अगले दो महीनों में देश में कोरोना तीसरे चरण में उछाल: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनआईडीएम) की चेतावनी,

  • देश

    महाराष्ट्र में दो गुटों में झड़प

  • मना॓रंजन

    अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उठाया यह कदम

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010