anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›Mobile Handset के निर्यात में हुई 800 फीसद की वृद्धि, पहली बार आयात की तुलना में ज्यादा रहा निर्यात

Mobile Handset के निर्यात में हुई 800 फीसद की वृद्धि, पहली बार आयात की तुलना में ज्यादा रहा निर्यात

By anupamsavera.com
September 26, 2019
80
0
Share:

नई दिल्ली । भारत अब मोबाइल फोन हैंडसेट का निर्यातक बन गया है। वित्त वर्ष 2019-20 में मोबाइल हैंडसेट का निर्यात आठ गुना बढ़कर 11,200 करोड़ रुपये मूल्य का हो गया, जो आयात की तुलना में अधिक है। यह पहली बार है जब किसी साल भारत का मोबाइल फोन हैंडसेट निर्यात, आयात के मुकाबले अधिक रहा है। इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आइसीईए) के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई दौरान मोबाइल फोन हैंडसेट निर्यात 7,000 करोड़ रुपये के करीब रहा। माना जा रहा है कि चालू वित्त वर्ष में यह 25,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू जाएगा।

आइसीईए के अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू का कहना है कि मोबाइल हैंडसेट मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग का शानदार प्रदर्शन जारी है। वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में मोबाइल हैंडसेट के निर्यात में 800 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2018-19 में मोबाइल आयात 10,000 करोड़ रुपये मूल्य का था जबकि निर्यात 11,200 करोड़ रुपये रहा। यह सुनहरे भविष्य के लिए छोटी, लेकिन दमदार शुरुआत है। यह देश के लिए भी अच्छा है।

आइसीईए ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में भारत में कुल 29 करोड़ मोबाइल फोन हैंडसेट का उत्पादन हुआ, जिनका मूल्य 1.81 लाख करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2014-15 में मात्र 5.8 करोड़ मोबाइल हैंडसेट का उत्पादन हुआ था जिसका मूल्य 18,900 करोड़ रुपये था। उस समय निर्यात लगभग शून्य था क्योंकि नोकिया का प्लांट बंद हो चुका था।

ऐसे बढ़ा निर्यात

सरकार ने अगस्त 2014 में डिजिटल इंडिया रोडमैप जारी किया था जिसमें 2020 तक नेट जीरो इंपोर्ट का लक्ष्य रखा था। मोबाइल हैंडसेट के क्षेत्र में ही सरकार ने 2025 तक 100 करोड़ हैंडसेट बनाने का लक्ष्य रखा है। उस समय उनका मूल्य लगभग 13 लाख करोड़ रुपये होगा। बताया जाता है कि 100 करोड़ मोबाइल हैंडसेट के इस लक्ष्य में से 60 करोड़ मोबाइल हैंडसेट का निर्यात किया जाएगा और इनका मूल्य लगभग सात लाख करोड़ रुपये होगा।

मोहिंद्रू ने कहा कि 2014-15 में देश में मोबाइल हैंडसेट की 80 प्रतिशत मांग आयात से पूरी हो रही थी जबकि 2018-19 में यह आंकड़ा घटकर छह प्रतिशत के स्तर पर आ गया। इसलिए यह क्षेत्र मोबाइल हैंडसेट के आयात को शून्य करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

Previous Article

रोहित शर्मा संभालेंगे बोर्ड अध्यक्ष अकादश की ...

Next Article

यहाँ से बदल गई थी सुष्मिता सेन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    सरकार क्यों कर रही इस पर फोकस, क्‍या होता है कम्‍प्रेस्‍ड बायो गैस, , क्‍या सस्ता हो जाएगा ईंधन?

    April 17, 2023
    By Anupam Savera
  • व्यवसाय

    2017 ने शेयर निवेशकों को किया मालामाल, मिला इतना रिटर्न

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Ford India ने वापस मंगाईं पांच हजार से ज्यादा EcoSport SUVs, जानें क्या है वजह

    July 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    नए साल के पहले दिन बाजार लुढ़का, सैंसेक्स 248 और निफ्टी 93 अंक गिरे

    January 1, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    अब सिर्फ तैयार फ्लैट्स ही बेचेगी DLF, डिलीवरी अनिश्चितता दूर करना मकसद

    August 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सेंसेक्स 83 अंक चढ़कर 35657 के स्तर पर, ऑटो शेयर्स में हुई खरीदारी

    July 6, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    बनास डेयरी ने बनाया किसानों को सशक्त, लोकल को ग्लोबल बनाने की दिशा में अच्छा कदम- पीएम मोदी

  • देश

    फिर PM मोदी संग मीटिंग में शामिल नहीं होंगे CM नीतीश, मची सियासी हलचल

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010