anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›निकोलस पूरन पर ICC ने लगाया बैन, बीच मैच में गेंद से की थी छेड़छाड़

निकोलस पूरन पर ICC ने लगाया बैन, बीच मैच में गेंद से की थी छेड़छाड़

By anupamsavera.com
November 13, 2019
51
0
Share:

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज निकोलस पूरन को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने बैन कर दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में निकोलस पूरन ने गेंद से छेड़छाड़ की थी। आइसीसी ने निकोलस पूरन को गेंद की शेप चेंज करने का दोषी पाया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से चार मैचों के लिए बैन कर दिया है।

वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी निकोलस पूरन ने आइसीसी की आचार संहिता(ICC Code of Conduct) के लेवल 3 को तोड़ा है। अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडिय में तीसरे वनडे मैच में निकोलस पूरन ने गेंद से छेड़छाड़ कर उसकी स्थिति को बिगाड़ दिया था। निकोलस पूरन की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई थी।

निकोलस पूरन ने आइसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के Article 2.14 को तोड़ा है, जो गेंद की स्थिति खराब करने के लिए होता है। वीडियो फुटेज में साफ देखा गया है कि निकोलस पूरन गेंद को अंगूठे के नाखून से स्क्रैच कर उसकी चमक को खराब कर रहे हैं। आइसीसी द्वारा मिली इस सजा के बाद निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के लिए अगले तीन T20I और एक टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।

पूरन ने इस आरोप को मंगलवार को स्वीकार किया है। साथ ही साथ उन्होंने आइसीसी के इलीट पैनल के मैच रेफरी क्रिस ब्रोड द्वारा दी गई सजा को भी कबूल कर लिया है। ऐसे में अब इस पर कोई सुनवाई नहीं होगी। इस बारे में निकोलस पूरन ने कहा, “मैं मानता हूं कि मैंने गलत काम किया है और मैं आईसीसी की सजा को पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह एक अलग घटना है और इसे दोहराया नहीं जाएगा।”

निकोलस पूरन पर ये आरोप मैदानी अंपायर बिस्मिल्लाह शिनवारी और अहमद दुर्रानी और थर्ड अंपायर अहमद पक्तीन के साथ-साथ चौथे अंपायर इजातुल्लाह सफी ने लगाया था। ICC Code of Conduct के Level 3 को तोड़ने पर सजा के तौर पर कम से कम चार सस्पेंशन प्वाइंट्स मिलते हैं, जो खिलाड़ी के खाते में 5 डेमेरिट प्वाइंट्स के रूप में जुड़ते हैं। इसके तहत खिलाड़ी को दो टेस्ट मैच या फिर 4 वनडे या T20I मैचों से बैन कर दिया जाता है।

सजा मिलने के बाद पूरन ने कहा, “मैंने सोमवार को लखनऊ में जो अपराध किया उसको लेकर अपने साथी खिलाड़ियों, समर्थकों और अफगानी खिलाड़ियों से माफी मांगना चाहता हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं मजबूती के साथ वापसी करूंगा।”

Previous Article

‘पानीपत’ फिल्म का पहला गाना ‘मर्द मराठा ...

Next Article

लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    IPL में 9 साल बाद प्लेयर आफ द मैच बने मिलर ने बताया, CSK के खिलाफ जीत के लिए क्या ...

    April 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    रोहित शर्मा ने बताया, 2013 में कैसे मिली थी उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी

    May 20, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल को सुनील गावस्कर ने बताया आरसीबी का दूसरा एबी डीविलियर्स

    April 24, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    आरसीबी के पूर्व ओपनर ने बताया किस नंबर पर करनी चाहिए विराट को बल्लेबाजी

    March 19, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का दावा, बोले- ये टीम है T20 विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार

    October 21, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    B’Day Special सौरव गांगुली: सबको पसंद थी कोलकाता के प्रिंस की ‘दादागिरी’

    July 8, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    श्रीनगर: आतंकियों का एनकाउंटर जारी, एक जवान शहीद, जम्मू में भी सर्च ऑपरेशन

  • देश

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 4 मार्च को नाहन प्रवास पर

  • व्यवसाय

    ICICI Bank में FD करवाने पर मिलेगा फ्री इंश्‍योरेंस का लाभ, लॉन्‍च किया ‘एफडी हेल्थ’

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010