anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›पाक की इमरान सरकार ने मरियम नवाज को विदेश नहीं जाने देने के पीछे बताई यह वजह

पाक की इमरान सरकार ने मरियम नवाज को विदेश नहीं जाने देने के पीछे बताई यह वजह

By anupamsavera.com
December 23, 2019
82
0
Share:

इस्‍लामाबाद । पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार ने पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उपाध्‍यक्ष मरियम नवाज को विदेश जाने की इजाजत नहीं दी है। सरकार ने कहा है कि वे लोग जो किसी भी प्रकार के आर्थ‍िक अपराध या सांस्‍थानिक धोखाधड़ी के मामलों में लिप्‍त या आरोपी हैं, उन्‍हें देश छोड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। मालूम हो कि 46 वर्षीय मरियम नवाज पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। मरियम का नाम साल 2018 में नो-फ्लाई लिस्‍ट में रखा गया था।

वरिष्ठ वकील एवं कानूनी मामलों पर प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार बाबर अवान ने कहा कि एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (Exit Control List, ECL) में लोगों के नाम शामिल करने से जुड़े कड़े नियम के कारण सरकार मरियम के आवेदन पर विचार नहीं कर सकती है। बाबर अवान के हवाले से पाकिस्‍तानी अखबार डॉन ने बताया है कि मरियम नवाज अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए लंदन जाने के लिए अपना नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (Exit Control List, ECL) से हटाने की मांग कर रही थीं।

अब पाकिस्‍तान के कानून मंत्री फारोग नसीम की अध्यक्षता में एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) के मामलों को देखने वाली संघीय कैबिनेट की उपसमिति ने मरियम का आवेदन खारिज कर दिया है। बाबर अवान ने ईसीएल नियमों का हवाला देते हुए कहा कि यदि किसी शख्‍स के पास पाकिस्तान से बाहर जाने के वैध यात्रा दस्तावेज हैं तो भी सरकार भ्रष्टाचार और सरकारी निधि को नुकसान पहुंचाने में शामिल शख्‍स को देश से बाहर जाने से रोक सकती है। मालूम हो कि मरियम के पिता नवाज शरीफ इन दिनों लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। उन्‍हें 19 नवंबर को एयर एम्‍बुलेंस से लंदन भेजा गया था।

बता दें कि इससे पहले लाहौर हाइकोर्ट ने पाकिस्‍तान सरकार को यह आदेश दिया कि वह सात दिनों के भीतर पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की उपाध्‍यक्ष मरियम नवाज की उस याचिका पर फैसला ले जिसमें उन्‍होंने अपना नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (Exit Control List, ECL) से हटाने की गुजारिश की है। मौजूदा वक्‍त में मरियम नवाज चौधरी शुगर मिल्स (सीएसएम) भ्रष्टाचार मामले में जमानत पर बाहर लेकिन उनका नाम नो-फ्लाई लिस्ट में बना हुआ है। इससे वह विदेश यात्रा नहीं कर सकती हैं।

Previous Article

महाराष्ट्र- उद्धव ठाकरे कैबिनेट का विस्तार कल, ...

Next Article

एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    नासा ने एलियंस का अध्ययन करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया

    December 28, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    डोज न मिलने से नाराज हुआ यूक्रेन, वैक्सीन डिप्लोमेसी पर असमंजस में अमेरिका,

    May 4, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कश्मीर पर PAK राजदूत के बयान पर भड़कीं अफगान राजदूत, यूं दिया जवाब

    August 19, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    “यह देश के शासित होने का तरीका नहीं है, —– पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट

    March 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पीएम के सलाहकार ने दी चेतावनी।क्या आने वाले सालों में विश्व के नक्शे से गायब हो जाएगा जापान

    March 12, 2023
    By Anupam Savera
  • विदेश

    टीवी स्टार काइली जेनर बनीं दुनिया की सबसे यंग अरबपति, मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ा

    March 6, 2019
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    पुष्य नक्षत्र में निवेश करना शुभ:यहां जानें इन्वेस्टमेंट के 5 अलग-अलग ऑप्शन, जितना ज्यादा रिस्क उतना ज्यादा रिटर्न

  • व्यवसाय

    सोमवार को फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, लगातार पांचवें दिन जारी रही कटौती

  • खेल

    पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मारी लंबी छलांग, लेकिन भारतीयों का है दबदबा

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010