anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मध्यप्रदेश
Home›मध्यप्रदेश›क्या सिंधिया के नाम पर पूरी होगी कांग्रेस के युवा नेता की तलाश?

क्या सिंधिया के नाम पर पूरी होगी कांग्रेस के युवा नेता की तलाश?

By anupamsavera.com
January 21, 2020
51
0
Share:

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर जल्द फैसला हो सकता है। ये कहना है मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का। निवाड़ी में एक सभा के दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आने वाले 10 से 15 दिनों में मध्यप्रदेश कांग्रेस का चयन हो जाएगा। सज्जन सिंह वर्मा ने इसके साथ ये भी संकेत दिया कि प्रदेश का नया अध्यक्ष युवा और ऊर्जावान होगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष की बात के बाद मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कयासों का दौर शुरू हो गया है कि ये युवा नेता कौन होगा।

रेस में कौन-कौन
लोकसभा चुनाव के बाद सीएम कमलनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने की बात कही थी। कमलनाथ ने कहा था कि सरकार और संगठन का काम एक साथ नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पार्टी को नए अध्यक्ष के बारे में सोचना चाहिए। युवा नेताओं में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि इसके साथ ही उमंग सिंघार, जीतू पटवारी और प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का नाम भी इस रेस में माना जा रहा है।

सोनिया से मुलाकात
हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सोनिया गांधी के बीच मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद सिंधिया मध्यप्रदेश दौरे पर आए थे। इस दौरान सिंधिया ने पार्टी के सभी विधायकों और सभी खेमे के नेताओं से मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के निर्देश के बाद ही ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश में सक्रिय हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर कांग्रेस में सहमति बन सकती है। सोनिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात के बाद सीएम कमलनाथ भी दिल्ली गए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दावोस जाने से पहले सीएम ने पार्टी के आला अधिकारियों से मुलाकात की थी।

समन्वय समिति में मिली जगह
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार रात सरकार और संगठन में समन्वय के लिए एक कमेटी गठित की है। ये कमेटी कांग्रेस शासित राज्य के लिए है। मध्यप्रदेश की कमेटी के चैयरमैन दीपक बाबरिया हैं जबकि उसके सदस्यों में सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शामिल किया गया है।

क्या कहा था सज्जन सिंह वर्मा ने ?
एक सभा को संबोधित करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था। 10-15 दिन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का फैसला हो जाएगा। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जल्द ही हमें बहुत ही ऊर्जावान साथी हम सबकी सरपरस्ती के लिए मिलेगा।

Previous Article

ICICI बैंक ने शुरू की नई सुविधा, ...

Next Article

मुख्यमंत्री शीर्ष उद्योगपतियों से वन-टू-वन और उद्योगपतियों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मध्यप्रदेश

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगदड़

    July 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    20 साल की सजा सुनते ही रेपिस्ट ने किया सुसाइड

    June 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित कटनी में विकास की नई इबारत लिखेंगी : विष्णुदत्त शर्मा

    July 8, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने वाहन चालक सहित पर्यावरण प्रेमी नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण

    June 15, 2023
    By Anupam Savera
  • मध्यप्रदेश

    MP में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी- शिवराज सिंह

    July 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • मध्यप्रदेश

    औरैया सड़क हादसे में मारे गए मजदूरों के प्रति कमलनाथ ने जताया दु:ख, कही ये बात

    May 16, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    सोनिया गांधी को प्रदूषण से दूर रहने की सलाह, दिल्ली से बाहर हो सकती हैं शिफ्ट

  • मध्यप्रदेश

    MP में रियलिटी चेक : पीएम आवास योजना में गरीबों के लिए तेजी से बन रहे हैं मकान

  • मना॓रंजन

    सलमान खान को क्रिकेटर बनाना चाहते थे पिता सलीम खान, इस धाकड़ बल्लेबाज ने दी थी कोचिंग

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010