anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›राहुल गांधी बोले- हमारे सांसदों से हाथापाई हुई, लोकसभा दो बजे तक स्थगित

राहुल गांधी बोले- हमारे सांसदों से हाथापाई हुई, लोकसभा दो बजे तक स्थगित

By anupamsavera.com
February 7, 2020
79
0
Share:

नई दिल्ली । Parliament Budget Session : लोकसभा में गुरुवार को तीन दिन तक चली चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा का जवाब दिया। इसके बाद सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दी। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला था। बाद में विपक्ष ने भी मोदी पर गुमराह करने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को बजट सत्र के सभी अपडेट पाने के लिए जुड़े रहें…

-लोकसभा में हाथापाई: संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी के चैंबर में बैठक जारी है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद हैं। इस मामले पर पहले लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से मुलाकात की थी।

– कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- वायनाड के मुद्दा कि वहां मेडिकल कॉलेज नहीं है, मैं इसे उठाना चाहता था। हालांकि, जब भी मैं बोलता हूं तो भाजपा को जाहिर तौर पर पसंद नहीं आता है। हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। आप तस्वीरें देखिए, हमारे सांसद मणिकम टैगोर(कांग्रेस सांसद) ने किसी पर हमला नहीं किया, बल्कि उनपर हमला किया गया।

-1 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही दोनों पक्षों के हंगामे के बीच फिर से दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

-लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी के शह पर कांग्रेस सदस्यों ने ‘डंडे वाला रास्ता’ दिखाया। यह डॉ. हर्षवर्धन से हाथापाई करने का प्रयास था। यह कांग्रेस की हताशा स्तर को दर्शाता है।

-जगदम्बिका पाल, भाजपा सांसद: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में बोल रहे थे, जब कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने उनकी ओर आने लगे। यह लोकतंत्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बता दें कि लोकसभा में हाथापाई की नौबत तक आ गई थी।

-लोकसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामा हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राहुल गांधी के एक प्रश्न का उत्तर देने से पहले पीएम मोदी के बारे में गांधी के एक बयान की आलोचना शुरू कर दी। जहां इसके बाद कांग्रेस के एक सदस्य हंगामा करते हुए सत्तापक्ष की अग्रिम पंक्ति तक पहुंच गए, फिर विवाद बढ़ता देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था।

-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बात कही थी। इसपर पीएम मोदी कल यानी गुरुवार को लोकसभा मे राहुल गांधी का नाम लिए बिना हमला किया था। वही, राहुल गांधी के डंडे वाले बयान पर आज भी लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ, जिसे संदन की कार्यवाही को बीच में ही रोकना पड़ा और लोकसभा 1 बजे तक स्थगित कर दी गई।

-दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल के सांसदों ने ‘पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बचाओ और पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म रोकने’ का मंचन करते हुए संसद में विरोध प्रदर्शन किया।

-कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में ‘देश में आंतरिक सुरक्षा स्थिति’ पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

-अशोक बाजपेयी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने ‘शिक्षा के व्यावसायीकरण’ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

-भाजपा सांसद कैलाश सोनी ने राज्यसभा में ‘पाठ्यक्रम में आपातकाल के इतिहास को शामिल करने की मांग’ और ‘कुछ राज्यों में सम्मान निधि पेंशन को रोकने पर चिंता’ को लेकर शून्यकाल नोटिस दिया है।

-राम नाथ ठाकुर, जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के सांसद ने ‘2021 में जाति विशेष की जनगणना की मांग’ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।

-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) के सांसद के के रागेश ने ‘जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शिक्षकों और छात्रों पर कथित आपराधिक हमला’ को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है।

Previous Article

धार मॉब लिंचिंग: कमलनाथ सरकार ने गठित ...

Next Article

पहले सुलेमानी अब अल-रिमी, जानिए- इन आतंकियों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने जनता का भरोसा खोया, – असम के सीएम हिमंत बिश्व शर्मा

    January 12, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    केंद्रीय विद्यालय नादौन में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

    March 1, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    आधी रात के बाद बोले अफसर अब सतपुड़ा की आग कंट्रोल में

    June 13, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    बीजेपी महाकुंभ : कुशल रणनीतिकार की तरह नज़र आए मोदी

    September 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधानमंत्री ने टीकाकरण करने वालों को लिखा पत्र, उनके कार्य को सराहा

    July 20, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    व्यवस्था चाहते हैं जहां भेदभाव की कोई जगह न हो, – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    January 21, 2022
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    नॉर्थ कोरिया ने दागी अमेरिका तक पहुंचने वाली बैलेस्टिक मिसाइल:जापान की समुद्री सीमा में गिरी, कमला हैरिस भड़की

  • विदेश

    पाकिस्तानी तालिबान नेता की सूचना देने वाले को 50 लाख डॉलर इनाम देगा अमेरिका

  • खेल

    भारत-न्यूजीलैंड मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड:4.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने OTT पर देखा वर्ल्ड कप मुकाबला

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010