anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे के

By anupamsavera.com
July 6, 2020
60
0
Share:

चाइना के साथ चल रही तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक हुए लद्दाख दौरे ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बर्फीली चोटी पर तैनात भारतीय सेना के जांबाजों में दुगुने जोश एवं उत्साह का संचार किया है। इसके साथ ही उन्होंने चाइना को स्पष्ट कर दिया है कि, उसके साथ वार्ता भले ही जारी रखी है, लेकिन चाइना इसे भारत की कमजोरी या बेवकूफी समझने की भूल कतई न करे। अब उसकी हर नापाक हरकत और आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है।
लद्दाख की अग्रिम चौकी तथा अत्यंत दुर्गम स्थल निमू का दौरा करने की एक प्रमुख वजह यह थी कि वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट चाइना के साथ ही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी यह सांकेतिक  रूप से यह संदेश देना था कि 20 हजार सैनिकों की तैनाती करके यदि वह भारत के साथ टकराव की सोच रहा है तो यह उसकी बड़ी भूल होगी। गिलगिट व बाल्टिस्तान पर उसके सैनिकों की तैनाती से भारतीय सैनिकों के दृढ़ संकल्प पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
प्रधानमंत्री की इस अचानक यात्रा से भारतीय सैनिकों का, सैनिक अफसरों का मनोबल अवश्य बढ़ा होगा, जोकि चाइना के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद लगातार लोगों की आलोचना झेल रहे थे। इतना ही नहीं, बर्फीली चोटियों पर तैनात हमारे जांबाजों की हौसला अफजाई भी हुई होगी, कि वे सीमा पर अकेले ही दुश्मनों से जंग नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि पूरी सरकार और यहां तक कि देश की 1.30 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है।
पीएम मोदी की यह यात्रा देश के साथ विश्वासघात करने वाले तथा अपने ऊल-जलूल बयानों से चाइना और पाकिस्तान की नापाक हरकतों को प्रोत्साहित करने वाले अपने ही देश के जयचंदों और विपक्षी नेताओं के लिए भी यह संकेत है कि भारत चाइना की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और तीनों सेनाओं को दुश्मन की हर हरकत का जवाब देने के लिए खुली छूट दी गयी है।
बाॅर्डर पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां ‘जिनके सिंहनाद से सहमी, धरती रही अभी तक डोल, कलम आज उनकी जय बोल…’ को उद्धृत करते हुए चाइना को स्पष्ट शब्दों में हिदायत दे दी है कि, ‘यदि वह वार्ता के जरिये नहीं मानेगा तो भारत दूसरे सभी विकल्पों को अपनाने से भी नहीं हिचकेगा।’                                                                               

 RAHUL SINGH CHOUDHARY

Previous Article

पटना में संपन्‍न हुआ ब्रजेश पाठक की ...

Next Article

WHO से की ये मांग:32 देशों के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    रक्षा मंत्री राजनाथ पहुंचे कल आएंगे पीएम मोदी

    March 31, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    प्रधानमंत्री ने जुलाई में 6 अरब यूपीआई लेनदेन की उपलब्धि की सराहना की

    August 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और 140 किलो गांजा जब्त किया।

    February 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    महाराष्ट्र पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, संत तुकाराम शिला मंदिर का किया लोकार्पण

    June 14, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    नेपाल दौरे के अंतिम दिन पीएम ने पशुपतिनाथ में की पूजा, लौटेंगे भारत

    May 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    फसलों को सूखे से हुए नुकसान की रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करें विभाग: आर.के.गौतम

    March 13, 2023
    By Anupam Savera

  • खेल

    चेन्नई टेस्ट के ICC रैंकिंग में चमके हीरो R Ashwin, ऑलराउंडर्स की लिस्ट में लगाई लंबी छलांग

  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, भांग भी नहीं मिलेगी; मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एलान

  • मना॓रंजन

    सॉन्ग ‘तेरी गलियां’ फेम सिंगर ने की सगाई, फैन्स के साथ शेयर की Photo



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010