anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›इमरान खान की सरकार का पाकिस्तान में नहीं थम रहा है विरोध

इमरान खान की सरकार का पाकिस्तान में नहीं थम रहा है विरोध

By anupamsavera.com
October 26, 2020
62
0
Share:

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार का लगातार विरोध हो रहा है। ग्यारह विपक्षी दलों का पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) नामक यह गठबंधन 20 सितंबर को बनाया गया था। इससे पहले यह गठबंधन इस महीने गुजरांवाला और कराची में दो बार सफल शक्ति प्रदर्शन कर चुका है।विपक्षी दलों ने सुरक्षा के खतरों के बावजूद रैली निकाली और प्रधानमंत्री इमरान खान गद्दी छोड़ो के नारे लगाए। अशांत दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में सुरक्षा खतरों के बावजूद पाकिस्तान के मुख्य विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान खान को अपदस्थ करने के राष्ट्रीय अभियान के तहत रविवार को अपनी तीसरी बड़ी सामूहिक रैली आयोजित की।

राष्ट्रीय आतंकवाद-निरोधक प्राधिकरण ने सुरक्षा के दौरान सुरक्षा अलर्ट जारी किया और चेतावनी दी कि उसे ‘पक्की सूचना मिली है कि क्वेटा और पेशावर में विपक्षी रैलियों को आतंकवादी निशाना बना सकते हैं।

क्वेटा के अयूब स्टेडियम में जनसभा शुरू हुई तो रैली स्थल से 35-40 मिनट के सफर की दूरी पर स्थित हाजरगांजी में एक विस्फोट हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार एक मोटरसाइकिल में एक आईईडी लगाया गया था।

पीडीएम नेताओं ने विस्फोट से प्रभावित हुए बिना रैली जारी रखी जिसमें पीडीएम अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान और गठबंधन के अन्य शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।

पीएमएल-एन अध्यक्ष और तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ ने लंदन से वीडियो लिंक के माध्यम से रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के मौजूदा हालात के लिए एक बार फिर सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को जिम्मेदार ठहराया। शरीफ ने कहा, ”जनरल बाजवा, आपको 2018 के चुनावों में हुई रिकॉर्ड धांधली पर, संसद में हुई खरीद-फरोख्त पर जवाब देना होगा।’ उन्होंने आईएसआई प्रमुख पर भी कई सालों से राजनीति में दखल देने का आरोप लगाया।पाकिस्तान की सेना ने राजनीति में हस्तक्षेप की बात से इनकार किया है।

शरीफ की बेटी और पार्टी उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने अपने भाषण में कहा कि पाकिस्तान और बलूचिस्तान के नसीब को बदलने का वक्त आ गया है। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने वीडियो लिंक के माध्यम से रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”ऐसा कैसा लोकतंत्र है जहां न मीडिया स्वतंत्र है और न न्यायपालिका।”

इस बीच सरकार के मुखर आलोचक मोहसिन डावर को शनिवार को क्वेटा हवाईअड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वह रैली के लिए वहां पहुंचे थे। गृह मंत्री जियाउल्ला लांगोवे ने कहा कि डावर के प्रांत में प्रवेश पर रोक है। राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण की विपक्षी नेताओं को आतंकवादियों से खतरे की चेतावनी के बावजूद रैली आयोजित की गयी।

Previous Article

सर्वेक्षण: 35 देशों में भारत को सर्वाधिक ...

Next Article

Gold Price Latest: सोने की कीमतों में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    अमेरिका ने कम की पाक की आर्थिक सहायता, ईरानी नागरिकों की गिरफ्तारी से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नाखुश

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और उनके पिता पर जारी रहेंगे यात्रा प्रतिबंध

    January 12, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    टीवी शो के दौरान पाक मंत्री को पड़ा थप्पड़, इमरान खान की पार्टी के नेता ने खोया आपा

    May 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    इमरान घर से पीएम हाउस हेलिकॉप्टर से जाते हैं, विवाद हुआ तो उनके मंत्री ने कहा- कार से तो सस्ता ...

    September 1, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    “यह देश के शासित होने का तरीका नहीं है, —– पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट

    March 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    सोमाली राजधानी में कार बम विस्फोट, —- 20 मारे गए

    March 8, 2021
    By anupamsavera.com

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    Indore : इंदौर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, देखा एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट

  • देश

    लखीमपुर खीरी की घटना कोई दुर्घटना नहीं थी, योजना के अनुसार किसान मारे गए, – एसआईटी अधिकारियों ने कोर्ट को लिखा पत्र

  • देश

    AASU ने मोदी, शाह की असम यात्रा के दौरान तीन दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन कार्यक्रम की घोषणा की।



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010