anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
ब्रेकिंग न्यूज़
Home›ब्रेकिंग न्यूज़›MP Election 2023: विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने की लड़ाई , बढ़ती जा रही नेताओं की तकरार, कांग्रेस क्यों बोली- ‘हां, हमने भ्रष्टाचार किया’?

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने की लड़ाई , बढ़ती जा रही नेताओं की तकरार, कांग्रेस क्यों बोली- ‘हां, हमने भ्रष्टाचार किया’?

By Anupam Savera
May 22, 2023
47
0
Share:

मध्य प्रदेश में 2023 की चुनावी रार के कारण नेताओं में तकरार बढ़ती जा रही है. चुनावी फायदे के लिए अब बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल आरोपों के केंद्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा हैं. भ्रष्टाचार, घपले-घोटाले के साथ निजी जीवन पर भी आरोपों की बौछार हो रही है.

बता दें कि सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा पर अपनी पत्नी और ससुर को सरकारी पदों पर लाभ देने का आरोप लगाया. इसके बाद पलटवार करते हुए शर्मा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के 1984 के सिख दंगों में आरोपी होने की बात करते हुए उनके जेल जाने की भविष्यवाणी की. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में रविवार को कहा कि 1984 के दंगे में कमलनाथ की संलिप्तता उजागर हो चुकी है. सीबीआई ने चार्जशीट पेश की है. कांग्रेस का एक नेता जगदीश टाइटलर पहले ही जेल में हैं. अब कमलनाथ की बारी है. कमलनाथ इस मामले के संदेही आरोपी हैं.

वीडी शर्मा पर कांग्रेस के आरोप झूठे: बीजेपी
बीजेपी के तमाम पदाधिकारियों विधायकों भी रविवार को जबलपुर में प्रेस कांफ्रेंस करके डॉ गोविंद सिंह के बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की.बीजेपी के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे का कहना है कि कांग्रेस ने बिना तथ्यों और सबूतों के आधार पर व्यक्तिगत आरोप लगाना शुरू कर दिया है.चुनाव के चलते कांग्रेस नेता बीजेपी के नेताओं पर आरोप लगा रहे है.बीजेपी का कहना है कि क्या किसी जनप्रतिनिधि के परिजनों को सरकारी नौकरी करने का अधिकार नहीं है.

कांग्रेस ने कहा- हां, हमने जनता भ्रष्टाचार किया!
इधर, कांग्रेस ने भी कमलनाथ पर लग रहे आरोपों का जवाब दिया है. कमलनाथ सरकार के दौरान वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा कहने के बयान को लेकर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने कहा कि अगर किसानों का कर्जा माफ करना, बुजुर्गों को पेंशन देना, बेरोजगारों को भत्ता देना भ्रष्टाचार है तो कांग्रेस ऐसा भ्रष्टाचार लगातार करती रहेगी. जनता जब जब मौका देगी कांग्रेस जनता के हित में ऐसे भ्रष्टाचार करती रहेगी. उन्होंने कमलनाथ पर व्यक्तिगत आरोप लगाने को भी ओछी राजनीति करार दिया.

दिग्विजय सबसे मुखर होकर लगा रहे आरोप
यहां बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी लगातार सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित तमाम मंत्रियों और विधायकों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगा रहे हैं. दिग्विजय के निशाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं.वही,बीजेपी की ओर से गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा दिग्विजय सिंह के खिलाफ हमलावर बने हुए हैं.

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र दुबे का कहना है कि दरअसल ये 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने की लड़ाई है.जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, वैसे-वैसे नेताओं में तल्खी और बढ़ती जाएगी. इसके साथ ही आरोप भी बेहद निजी होते जाएंगे.

Previous Article

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव में सत्ता ...

Next Article

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘माई ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    हाईवे प्रोजेक्ट्स में चीनी कंपनियों को करेंगे बैन: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

    July 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    भारत की अध्यक्षता में भोपाल में जी-20 की साइंस समिट का आयोजन, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा हुए शामिल

    June 17, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान सरकार का मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार, यशोधरा राजे सिंधिया सहित 28 नए मंत्रियों को दिलाई गई ...

    July 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    Ujjain News: 21 करोड़ राम नाम लेखन की पूर्णाहुति का महाकाल नगरी में आयोजन, हजारों लोग बने साक्षी

    June 5, 2023
    By anupamsavera.com
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    पीएम नरेंद्र मोदी:आज भारत में कोरोना के एक्टिव केस से ज्यादा संख्या इस महामारी से उबर चुके लोगों की है

    June 17, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    MP Election: CM शिवराज वापस करवाएंगे चुनाव से पहले केस वापसी! कांग्रेस कार्यकाल में BJP नेताओं पर दर्ज मुकदमे

    May 23, 2023
    By Anupam Savera

  • खेल

    संदीप सिंह का बड़ा बयान, बोले- "भारत के पास टीम में कई ड्रैग फ्लिकर…"

  • मध्यप्रदेश

    Ladli Behna Yojana: इस दिन जारी होगी शिवराज सरकार की ओर से चलाई जा रही लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त, जानें मिलेंगे कितने पैसे

  • मना॓रंजन

    रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं स्वरा भास्कर, सुप्रीम कोर्ट से लगाई आस



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010