anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
ब्रेकिंग न्यूज़
Home›ब्रेकिंग न्यूज़›MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बौछारों ने दी गर्मी से थोड़ी राहत, जानिए होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बौछारों ने दी गर्मी से थोड़ी राहत, जानिए होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

By anupamsavera.com
March 6, 2023
65
0
Share:

मध्य प्रदेश में रविवार को चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई. बाकी के संभागों में मौसम शुष्क बना रहा. झिरन्या, गोगांव, शुजालपुर, चचरीयापाटी और बडनगर में एक सेमी बारिश दर्ज की गई.पश्चिमी हिमालय और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हुई बर्फबारी की तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया.

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा होली पर मौसम

पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक अधिक रहा.मौसम की परिस्थितियों में बदलाव के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. प्रदेश में इस बार होली पर कई जिलों में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश का अनुमान है, कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है. अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के मुताबिक नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों, भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगौन, बडवानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, और कटनी जिले में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने की आशंका जताई है. इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा प्रदेश के बाकी के इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मध्य प्रदेश का तापमान कैसा है

मौसम विभाग का कहना है कि ग्वालियर संभाग के जिलों के अधिकतम तापमान में काफी अधिक गिरावट देखी गई है. बाकी के संभागों के जिलों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया है. ग्वालियर के अलावा नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो रीवा, शहडोल, जबलपुर में इसमें काफी उछाल देखा गया है. बाकी के संभागों के न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है.इंदौर संभाग का न्यूनतम तापमान सामान्य और भोपाल-उज्जैन संभाग में सामान्य से काफी अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

वहीं अगर हम सोमवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान के पूर्वानुमान की बात करें तो राजधानी भोपाल का तापमान 20 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसी तरह इंदौर का 19 से 35, जबलपुर का 18 से 35, ग्वालियर का 16 से 30 और सतना का 17 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है.

Previous Article

अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान घायल

Next Article

Tu Jhooti Mein Makkar BO Prediction: ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना के जन्मदिन को बनाया यादगार, महिलाओं के खाते में आएंगे 1 हजार ...

    June 10, 2023
    By Anupam Savera
  • ब्रेकिंग न्यूज़व्यवसाय

    Russia Oil Import: डॉलर की जगह भारत ने अपनाया युआन, रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए पड़ गई ये ...

    July 3, 2023
    By Anupam Savera
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ : एमपी की ‘लाडली बहनों’ के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है योजना ...

    June 9, 2023
    By Anupam Savera
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    CM शिवराज बोले: The Kerala Story , घिनौनी साजिश को उजागर करने वाली फिल्म

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    Election Results 2023: त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में किसकी बनेगी सरकार?

    March 2, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

    Turkey-Syria Earthquake: तुर्किये को भारत की ओर से भेजी राहत सामग्री की खेप

    February 7, 2023
    By anupamsavera.com

  • देश

    गुजरात की दोनों राज्यसभा सीटों पर एक साथ हों चुनाव, कांग्रेस करेगी चुनाव आयोग से मांग

  • मध्यप्रदेश

    शिवराज मंत्रिमंडल को लेकर सुगबुगाहट तेज, 6-10 मंत्री ले सकते हैं शपथ, सिंधिया समर्थक रेस में आगे

  • व्यवसाय

    निर्यात क्षेत्र को मिलने लगा ऑक्सीजन, अमेरिका और यूरोप से मिल रहे हैं नए ऑर्डर



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010