anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
ब्रेकिंग न्यूज़
Home›ब्रेकिंग न्यूज़›PSTET: विपक्ष ने घेरा- प्रश्नपत्र में ही 60 फीसदी उत्तर हाईलाइट, सवालों के घेरे में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा

PSTET: विपक्ष ने घेरा- प्रश्नपत्र में ही 60 फीसदी उत्तर हाईलाइट, सवालों के घेरे में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा

By Anupam Savera
March 13, 2023
42
0
Share:

पंजाब में रविवार को हुई पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) में सामाजिक अध्ययन विषय का पेपर संदेह के घेरे में आ गया है। पेपर में प्रश्नों के चार विकल्पों में से एक को गहरे काले रंग में हाईलाइट किया गया था। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 60 प्रतिशत विकल्प सही पाए गए। कई परीक्षार्थियों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। पंजाब ओवरएज बेरोजगार यूनियन के अध्यक्ष रमन कुमार मलोट ने सवाल उठाते हुए पूछा कि यह प्रिंटिंग की तकनीकी खामी है या नकल की कोई नई ट्रिक? उन्होंने इसमें अधिकारियों की मिलीभगत का भी संदेह जताया है।

सुखपाल खैरा ने किया ट्वीट
वहीं, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी ट्वीट कर शिक्षा मंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के तौर पर हरजोत बैंस की यह गंभीर विफलता है कि परीक्षा के 60 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब एग्जाम शीट में पहले से ही हाईलाइट किए गए थे। नायब तहसीलदार स्कैंडल के बाद भगवंत मान सरकार की यह बड़ी चूक है। हरजोत बैंस को माफी मांगनी चाहिए और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

सुखबीर बादल और सिरसा ने सरकार को घेरा
शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी ट्वीट कर लिखा कि आप सरकार में परीक्षा घोटालों का अंत नहीं। अब पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में 60 फीसदी उत्तरों को प्रश्नपत्र पर पहले ही हाईलाइट किया गया। परीक्षा को रद्द कर दिया जाना चाहिए और स्वतंत्र पर्यवेक्षण में आयोजित किया जाना चाहिए। सीएम भगवंत मान बताएं कि अब तक किसी भी घोटाले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने ट्वीट किया कि केजरीवाल का शिक्षा मॉडल अब पंजाब को बर्बाद कर रहा है। पीएसटीईटी परीक्षा में 60 फीसदी उत्तर पहले ही प्रश्नपत्र पर हाईलाइट किए गए। यह ‘चुने हुए उम्मीदवारों’ की मदद करने के लिए एक जानबूझकर की गई गड़बड़ी है या लापरवाही थी? शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पंजाब से माफी मांगें। ऐसी राज्यस्तरीय परीक्षाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

उम्मीदवारों ने यह बताया
परीक्षा देने वाले एक उम्मीदवार ने बताया कि कुल 60 से 57 प्रश्नों के विकल्प बोल्ड में थे। एक अन्य उम्मीदवार ने बताया कि यह पुष्टि नहीं की जा सकी कि बोल्ड टेक्स्ट में साझा किए गए सभी उत्तर सही थे या नहीं। हालांकि कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर पेपर को साझा कर अधिकांश बोल्ड विकल्पों को सही उत्तर बताया है। एक अन्य परीक्षार्थी ने बताया कि कई प्रश्नों में काफी गलतियां थीं। कुछ प्रश्नों की शब्दावली ठीक नहीं थी। वाक्य विन्यास सही नहीं थे। कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षा के आयोजन की पूरी प्रक्रिया बहुत जल्दी पूरी की गई है। मात्र एक महीने के भीतर परीक्षा का विज्ञापन देकर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का विज्ञापन 18 फरवरी को आया और 12 मार्च को ही परीक्षा आयोजित कर दी गई।

गंभीरता से जांच हो: रमन कुमार
रमन कुमार ने कहा कि दूसरे सत्र की परीक्षा बीएड से संबंधित शिक्षकों की थी। रविवार को सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, गणित, कला व शिल्प और शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा हुई। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी एसएसटी का पेपर ही देते हैं और वही पेपर सवालों के घेरे में आ गया है। चार विकल्पों में से एक का हाईलाइट होना संदेह पैदा करता है। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह पेपर रद्द होना तय है लेकिन मेहनत कर पढ़ने वाले परीक्षार्थियों के नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार है। दूर-दराज से पेपर देने पहुंचे परीक्षार्थियों खासकर महिलाओं के समय व पैसे की भरपाई कौन करेगा। महिला परीक्षार्थियों के साथ उनके परिवार का एक-एक सदस्य भी आया था। इस सारी लापरवाही का खामियाजा परीक्षार्थी क्यों भुगतें।

जो भी जिम्मेदार होगा, कार्रवाई करेंगे: प्रमुख सचिव
स्कूली शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवार ने कहा कि यह मामला हमारे संज्ञान में आ चुका है। अगर शिकायत सही पाई जाती है तो परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Article

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण ...

Next Article

बजट सत्र का दूसरा चरण आज से ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    Gwalior News : अब नहीं भटकना पड़ेगा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए, प्रशासन की अच्छी पहल

    May 10, 2023
    By anupamsavera.com
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    Assam: भारत का यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल अहोम ‘मैदाम’ के लिए होगा एकमात्र नामांकन, सीएम हिमंत ने दी जानकारी

    January 21, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेलब्रेकिंग न्यूज़

    MCC की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी इंग्लैंड की पूर्व कप्तान क्लेयर कोनोर , 233 साल के इतिहास में पहली ...

    June 25, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    इंदौर :BJP कार्यकर्ता अभियान ‘PM मोदी को है जिताना तो घंटी जरूर बजाना…’, जानें क्या है BJP का ये इलेक्शन ...

    May 22, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    PM Modi: सिकल सेल उन्मूलन मिशन की पीएम मोदी आज करेंगे शुरुआत; रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का करेंगे समापन

    July 1, 2023
    By anupamsavera.com
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    सीएम उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में लॉन्च किया Project Platina, है दुनिया का सबसे बड़ा प्लाज्मा ट्रायल प्रोजेक्ट

    June 29, 2020
    By anupamsavera.com

  • ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

    अमेरिका के लिए अगर चीन ने पैदा किया खतरा तो दिया जाएगा जवाब- बाइडेन

  • मना॓रंजन

    बॉडी शेमिंग पर फरदीन खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये पढ़कर हंसी आती है

  • मना॓रंजन

    तो मां की वजह से नहीं हो पा रही है सलमान खान की शादी, पिता सलीम खान ने अब किया खुलासा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010