anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
ब्रेकिंग न्यूज़
Home›ब्रेकिंग न्यूज़›इस दिवाली लक्ष्मी पूजा पर 5 राजयोग:साथ ही महालक्ष्मी, सौभाग्य और आयुष्मान नाम के 3 शुभ योग, सदियों से नहीं बना ऐसा संयोग

इस दिवाली लक्ष्मी पूजा पर 5 राजयोग:साथ ही महालक्ष्मी, सौभाग्य और आयुष्मान नाम के 3 शुभ योग, सदियों से नहीं बना ऐसा संयोग

By anupamsavera.com
November 7, 2023
39
0
Share:

दीपावली 12 नवंबर को है। इस दिन अमावस्या दोपहर तकरीबन 2.30 बजे बाद से शुरू होगी। शाम को लक्ष्मी पूजा के वक्त पांच राजयोग रहेंगे। इनके साथ आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग भी बनेंगे। इस तरह आठ शुभ योगों में दिवाली मनेगी।

ज्योतिषियों का कहना है दीपावली पर शुभ योगों की ऐसी स्थिति पिछले 700 सालों में नहीं बनी। इतने शुभ संयोग बनने से ये लक्ष्मी पर्व सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। दिवाली पर बन रही ग्रह स्थिति देश की तरक्की का शुभ संकेत दे रही है।

दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से नया साल शुरू होता है। व्यापारियों में पुष्य नक्षत्र और धनतेरस से नए बही-खाते लेकर कारोबारी नया साल शुरू करने की परंपरा भी रही है। दीपावली से ही जैन समाज का महावीर निर्वाण संवत भी शुरू होता है।

5 राजयोग कौन से होंगे
गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के पांच राजयोग बन रहे हैं। जो शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु की स्थिति से बनेंगे। ज्योतिष में गजकेसरी योग को सम्मान और लाभ देने वाला माना जाता है। हर्ष योग धन लाभ, संपत्ति और प्रतिष्ठा बढ़ता है। काहल योग स्थिरता और सफलता देता है। वहीं, उभयचरी योग से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है। दुर्धरा योग शांति और शुभता बढ़ाता है।

रविवार को सुबह चतुर्दशी, दोपहर 2.30 बजे बाद अमावस्या
12 तारीख को सुबह रूप चौदस रहेगी। दोपहर 2.30 बजे बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। लक्ष्मी पूजन अमावस्या की रात में ही होता है, इस कारण दीपावली की पूजा 12 को ही होगी। पूजा के ज्यादातर मुहूर्त दोपहर 3 बजे से ही रहेंगे। अमावस्या सोमवार को दोपहर 3 बजे तक रहेगी, इसलिए अगले दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या भी मनाई जाएगी। अमावस्या का स्नान दान वगैरह सोमवार को ही होगा।

अमावस्या दो दिन तक, लेकिन दीपावली 12 को ही क्यों ?
कार्तिक महीने की अमावस्या रविवार और सोमवार दोनों ही दिन रहेगी, लेकिन दिवाली 12 तारीख को मनेगी। रविवार की रात में अमावस्या होने से लक्ष्मी पूजन इसी तारीख को किया जाएगा। सोमवार को अमावस्या दिन में ही खत्म हो जाएगी।

ग्रंथों में इस बात का जिक्र है कि जिस दिन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के वक्त अमावस्या हो तब लक्ष्मी पूजन किया जाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखते हुए ज्योतिषियों का कहना है दीपावली 12 नवंबर को ही मनाएं।

ज्योतिष गणना कहती है अगली दिवाली तक 5 राशियों के लिए फायदे वाला समय
दीपावली पर ग्रहों की स्थिति देखते हुए ज्योतिषियों का कहना है कि मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के लिए अच्छा समय शुरू होगा।

इन पांच राशियों के लोगों को अगली दिवाली तक धन लाभ और बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। इन राशियों के नौकरीपेशा लोगों के एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स भी बन सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक समय रहेगा।

मेष: कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कर्ज लेना चाह रहे हैं तो मिल जाएगा और समय पर चुकता भी होगा। एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे। बिजनेस में फायदा होगा।
मिथुन: इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम पूरा होगा। चल-अचल संपत्ति की खरीदारी होने के योग है।
कन्या: नौकरी और बिजनेस में फायदा बढ़ेगा। काम समय पर पूरे होंगे। पुराना निवेश फायदा देगा और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बनेंगे।
वृश्चिक: धन मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में फायदा देने वाली योजनाओं पर काम होगा और सफलता मिलेगी।
मकर: किस्मत का साथ मिलेगा। रोजमर्रा की इनकम बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी और फायदा मिल सकता है। अचानक धनलाभ के योग भी बनेंगे।

एक्सपर्ट –
प्रो. गिरिजाशंकर शास्त्री, BHU
प्रो. रामनारायण द्विवेदी, काशी विद्वत परिषद
डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव, तिरुपति
डॉ. गणेश मिश्र, पुरी

Previous Article

सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कोहली को ...

Next Article

एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP में किसान सम्मान निधि और लाडली बहना योजना

    July 3, 2023
    By Anupam Savera
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    रेलवे ने कहा- रिफंड हों 14 अगस्त तक के ट्रेन टिकट के पैसे 15 अगस्त से पहले रेग्युलर ट्रेनें चलने ...

    June 24, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP DA Hike: चुनाव से पहले सीएम शिवराज का सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को तोहफा, DA में अब इतनी हुई बढ़ोतरी

    June 24, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    छत्तीसगढ़ की ब्लैक लिस्टेड आरकेटीसी कंपनी मध्य प्रदेश सरकार को राजस्व की पहुंचा रही हानि

    February 16, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री ने आज फिर बुलाई बैठक, आतिशी समेत सभी मंत्री होंगे शामिल

    November 9, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    Shivraj Cabinet : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिवराज कैबिनेट बैठक के 7 बड़े फैसले, छात्रों से लेकर आमजन ...

    May 31, 2023
    By Anupam Savera

  • मध्यप्रदेश

    आधे MP में 30 मार्च को फिर बदलेगा मौसम:वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बूंदाबांदी; बादल भी छाएंगे

  • व्यवसाय

    सलकनपुर देवीलोक की भूमि-पूजन में भक्तों की राय परमभक्ति की बात: चौहान

  • व्यवसाय

    16 दिन लगातार बढ़ने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में 1 पैसे की मामूली गिरावट



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010