anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बहार, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का डीए में बढ़ोतरी,मिलेंगे तीन-तीन तोहफे

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बहार, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का डीए में बढ़ोतरी,मिलेंगे तीन-तीन तोहफे

By Anupam Savera
March 12, 2023
46
0
Share:

केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का डीए में बढ़ोतरी का इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशन के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान करने जा रही है। वहीं मिडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सरकार केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक साथ तीन-तीन तोहफे दे सकती है। खबरों के मुताबिक इसमें डीए में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर में इजाफा और बकाया डीए का भुगतान शामिल है। इसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है।

15 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
दरअस 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की मीटिंग प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। इस दिन प्रधानमंत्री डीए और डीआर बढ़ने का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले 1 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग पर इसपर सहमति बनी थी, लेकिन इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक (7th Pay Commission) इनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी का सरकार फैसला ले चुकी है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसका ऐलान नहीं किया है।

मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला हो सकता है। अगर ऐसा होता है कि 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी महीने का पैसा एरियर के साथ खाते में आएगा।

18 महीने के बकाया DA पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाये डीए एरियर (DA Arrears) का मुद्दा अब भी अटका हुआ है। केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से जनवरी 2020 से जून 2021 तक के रुके हुए डीए देने की मांग कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि सरकार बीच का कोई रास्ता निकाल कर इसे सुलझा सकती है। इससे कर्मचारियों को बंपर फायदा होना तय माना जा रहा है।

दरअसल कोरोना काल जनवरी 2020 से जून 2021 तक का पिछले 18 महीनों का DA अभी लंबित है। गौरतलब है कि कोरना महामारी के कारण, 1 जनवरी, 2022 तक 1 जुलाई, 2020 और 1 जनवरी, 2021 तक डीए बकाया की तीन किस्तों को रोक दिया गया था। जुलाई 2021 में सरकार ने महंगाई भत्ता बहाल कर दिया। हालांकि, कर्मचारियों को पिछले 18 महीनों से भुगतान न किए गए तीन बकाया किस्तों को नहीं दिया गया।

कर्मचारी संगठनों (7th Pay Commission) की मांग को देखते हुए सरकार इस सिलसिले में कोई बीच का रास्ता अपना सकती है और एकमुश्त रकम का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के खाते में 2.18 लाख रुपये तक आ सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केंद्र अपने कर्मचारियों के लिए आठ किश्तों में डीए बकाया जारी कर सकता है।

फिटमेंट फैक्टर में इजाफा
वहीं केंद्र सरकार के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में रिविजन का मामला भी तेज है। केद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में लगातार बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर में रिविजन यानी बढ़ाने पर बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में अगर बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर द‍िया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना क‍िए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।

Previous Article

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बहार, ...

Next Article

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बहार, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    NSE ने निकाली नई वैकेंसी, CEO और MD के लिए होनी चाहिए ये योग्यता

    March 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    नहीं थम रहा बढ़ोतरी का सिलसिला, आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आया उछाल

    February 28, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    एयर इंडिया को मुनाफे में लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, बनाई विशेष योजना: सिन्हा

    December 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    जानिए रिटायरमेंट के बाद कितना होगा आपका खर्च, इस तरह करें कैलकुलेशन

    August 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    लैटेंट व्यू के IPO को रिकॉर्ड आवेदन मिले, Fino की लिस्टिंग रही फिसड्डी

    November 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सेंसेक्स, निफ्टी में लगातार छठे दिन तेजी; ये है आज के टॉप शेयर

    August 3, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    Ind vs Ire T20: दूसरा मैच कल, टीम इंडिया के पास ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को आजमाने का मौका..

  • खेल

    IPL 2020:स्टीव स्मिथ को मिली सजा, राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद भरने होंगे 12 लाख रुपए

  • देश

    केंद्र सरकार का अंतर-धार्मिक विवाह के खिलाफ कानून लाने का कोई इरादा नहीं है, —- संसद में केंद्रीय गृह सहायक मंत्री जी किशन रेड्डी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010