anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›GDP में इस साल भी चीन को पछाड़ेगा भारत, अगले साल ब्रिटेन को पीछे छोड़ बनेगा चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था

GDP में इस साल भी चीन को पछाड़ेगा भारत, अगले साल ब्रिटेन को पीछे छोड़ बनेगा चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था

By anupamsavera.com
August 31, 2018
94
0
Share:

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षणवादी नीतियों से बेअसर भारतीय अर्थव्यवस्था घरेलू खपत की बदौलत सबसे तेज रफ्तार वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के तमगे को बनाए रखने में कामयाब है। चालू वित्त वर्ष में देश की विकास दर साढ़े सात फीसद के आसपास रहने का अनुमान है और माना जा रहा है कि इस साल भी भारत विकास दर के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि अगले साल भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी सीएसओ शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) के आंकड़े जारी करेगा। इस बीच एचडीएफसी बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की विकास दर 7.6 फीसद रह सकती है। एक दिन पहले ही रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में विकास दर 7.4 फीसद रहने का अनुमान व्यक्त किया था। जहां तक चीन का सवाल है तो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वर्ष 2018 में चीन की विकास दर सात फीसद से नीचे रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में भारत इस साल भी दुनिया की सर्वाधिक तेज वृद्धि दर वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

दरअसल भारत की विकास दर बेहतर रहने की वजह घरेलू उपभोग में वृद्धि और बेहतर मानसून रहना है। रिजर्व बैंक का कहना है कि मौजूदा स्थिति में शुरुआती संकेत उपभोग में वृद्धि दिखा रहे हैं। खासकर फसल बेहतर रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में मांग में वृद्धि हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश संरक्षणवादी नीतियां अपनाते हैं तो भी भारत पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। वैसे भी वित्त वर्ष 2012-13 से 2016-17 के दौरान देश की आर्थिक वृद्धि दर को रफ्तार मुख्यत: घरेलू उपभोग से ही मिली है। चालू वित्त वर्ष में भी उपभोग में वृद्धि हो रही है। साथ ही कर्ज में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। जुलाई में कर्ज में 12 फीसद की वृद्धि हुई है।

इस बीच सरकार को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में भारत अगले साल ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ देगा। जेटली ने कहा कि इस साल भारत ने फ्रांस की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ दिया है। अगले साल ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे। इस तरह भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के अंत में भारत का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 2.597 लाख करोड़ डॉलर की थी जबकि फ्रांस की जीडीपी 2.582 लाख करोड़ डॉलर और ब्रिटेन की 2.94 लाख करोड़ डॉलर थी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जेटली ने कहा कि अगले 10-20 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Previous Article

IND vs ENG: विराट ‘अनलकी’ कोहली, जब ...

Next Article

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती में लड़कियों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    अब इंटरनेट चोरी से हो रहे है बैंक अकाउंट खाली, SBI ने अपने ग्राहकों को दी चेतावनी

    September 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बिना KYC वाले फास्टैग 1 अप्रैल से हो जाएंगे बंद:बैंक डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट करेंगे, यहां देखें KYC की पूरी प्रोसेस

    March 23, 2024
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    आधार का उपयोग कर ऑनलाइन कैसे सत्यापित करें आयकर रिटर्न, जानिए

    July 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बापट्ला मंडल प्रजा परिषद कार्यालय में बुधवार को संयुक्त मंडल स्तरीय बैंकर्स की बैठक हुई।

    December 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सिंडिकेट बैंक की 7,840 करोड़ रुपए जुटाने की योजना

    June 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    नीरव मोदी के घर ED का छापा, मिली 10 करोड़ की अंगूठी और 1.40 करोड़ की घड़ी

    March 24, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    खरगोन में केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली बोले:पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी में लाएंगे

  • खेल

    इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी

  • देश

    Google के CEO सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी के साथ की वर्चुअल मीटिंग

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010