anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›कोरोना से लड़ाई: भारती एंटरप्राइजेज, JSPL और TVS मोटर प्रधानमंत्री राहत कोष में करेंगे आर्थिक सहयोग

कोरोना से लड़ाई: भारती एंटरप्राइजेज, JSPL और TVS मोटर प्रधानमंत्री राहत कोष में करेंगे आर्थिक सहयोग

By anupamsavera.com
March 31, 2020
58
0
Share:

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ने दुनिया के लगभग 200 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस के प्रकोप से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। भारत पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है। देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से कल-कारखाने, फैक्ट्रियां, कामधंधा सब बंद है। जिससे कई ऐसे कामगार जो रोज कमाकर अपनी जीविका चलाते हैं उनके लिए संकट की घड़ी आ गई है। इस महामारी से उपजे आपदा को देखते हुए देश में लगभग हर वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं और दान दे रहे हैं। इस कड़ी में आज निजी क्षेत्र की इस्पात निर्माता कंपनी जेएसपीएल का भी नाम जुड़ गया।

मंगलवार को इसने पीएम-केयर्स कोष में 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। यह कोष देश में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए बनाया गया है। जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए जेएसपीएल पीएम केयर्स कोष में 25 करोड़ रुपये का तत्काल योगदान दे रहा है। हम अपने राष्ट्र को हर संभव समर्थन देना जारी रखेंगे।’ इसके अलावा जेएसपीएल फाउंडेशन अपने विनिर्माण संयंत्रों के आसपास स्थानीय समुदायों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी मुहैया करा रहा है।

भारती एंटरप्राइजेज ने भी किया सहयोग

भारती एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के सहयोग का वादा किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस धनराशि के एक बड़े हिस्से को तुरंत पीएम-केयर्स कोष में जमा किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि शेष राशि का इस्तेमाल चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए मास्क तथा अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा। बयान में कहा गया कि कंपनी 10 लाख से अधिक एन-95 मास्क खरीद रही है और इन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘भारती एंटरप्राइजेज और उसकी कंपनियां भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल और अन्य कंपनियां कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का योगदान दे रही हैं भारती एंटरप्राइजेज इस धनराशि के अलावा कंपनी के कर्मचारियों के व्यक्तिगत योगदान से बने कोष के जरिए भी मदद कर रही है।

टीवीएस ने दान किए पांच करोड़ रुपये

टीवीएस मोटर कंपनी तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये देगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इकाई श्रीनिवासन सर्विसेस ट्रस्ट के माध्यम से यह दान देगी। कंपनी कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 25 करोड़ रुपये का दान की प्रतिबद्धता पहले ही जता चुकी है। श्रीनिवासन सर्विसेस ट्रस्ट ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमिलनाडु में कई पहल शुरू की है। कंपनी ने अनिवार्य सेवाओं की आपूर्ति कर रहे लोगों के लिए 10 लाख मास्क की आपूर्ति की है। इसके अलावा कंपनी ने राज्य के नगर निकायों के लिए विषाणुनाशक छिड़काव करने वाले वाहन उपलब्ध कराए हैं।

Previous Article

क्रिकेट हमारे लिए ज्यादा अहम, वेतन में ...

Next Article

Coronavirus: ट्रंप बोले- अगले 30 दिन अमेरिका ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    घर बैठे कैंसिल करें काउंटर टिकट, ऐसे मिलेगा रिफंड

    April 18, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    जीएसटी रिटर्न में स्वत: दर्ज होंगी ई-वे बिल की सूचनाएं

    January 31, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को RBI की चेतावनी

    April 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    भूषण स्टील के लिए लिबर्टी हाउस की बोली पर विचार करे ऋणदाता समितिः NCLT

    April 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    रिलायंस JIO और SBI में हुई पार्टनरशिप, कस्टमर्स को होगा ये बड़ा फायदा

    August 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सार्वजनिक पेशकश के जरिए वित्त वर्ष 2020-21 में जुटाया गया दोगुना धन, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

    April 14, 2021
    By anupamsavera.com

  • खेल

    घरेलू मैदान पर धौनी के सामने रसेल की चुनौती

  • खेल

    शाहिद अफरीदी ने फिर कश्मीर मसले पर उगली आग गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

  • खेल

    IPL 2019: भाई ने हार्दिक की तारीफ, कहा- वापसी के बाद बने अच्छे क्रिकेटर

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010