anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदा अंतिम चरण में, जल्द घोषणा संभव

वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदा अंतिम चरण में, जल्द घोषणा संभव

By anupamsavera.com
May 5, 2018
82
0
Share:

अमेरिकी रिटेल दिग्गज वालमार्ट और भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के बीच 12 अरब डॉलर (करीब 780 अरब रुपये) का सौदा अंतिम चरण में पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों के भीतर इस सौदे की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी में वालमार्ट 72-73 फीसद हिस्सेदारी खरीदने वाली है और सौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया के बाद दोनों कंपनियों के निदेशक बोर्ड से अनुमति ली जाएगी। सूत्रों का यह भी कहना था कि गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट भी सौदे में वालमार्ट का साथ दे सकती है।

दूसरी तरफ, समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग का कहना है कि फ्लिपकार्ट ऑनलाइन सर्विसेज के निदेशक बोर्ड ने कंपनी की 75 फीसद हिस्सेदारी करीब 15 अरब डॉलर में वालमार्ट को बेचने संबंधी सौदे को अनुमोदन दे दिया है।

सौदे के तहत वालमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट की सिंगापुर-स्थित होल्डिंग फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड के सभी बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी खरीदने की संभावना है। इनमें टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट व सॉफ्ट बैंक की 20-20 फीसद हिस्सेदारी समेत कई अन्य निवेशकों की हिस्सेदारी शामिल है। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड ही फ्लिपकार्ट डॉट कॉम को चलाने वाली विभिन्न कंपनियों की बहुसंख्य हिस्सेदार है।

सौदे को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ही फ्लिपकार्ट की होल्डिंग कंपनी ने छोटे निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा मूल्य के 18 लाख से ज्यादा शेयर खरीद लिए। इस खरीदारी के बाद कंपनी की प्रकृति प्राइवेट लिमिटेड की हो गई है। इसके साथ ही जिस मूल्य पर कंपनी ने ये शेयर बायबैक किए, उस पर भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी का मूल्य 17.69 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, जिस मूल्य पर जितने शेयर वालमार्ट द्वारा लिए जाने की खबरें हैं, उसके हिसाब से फ्लिपकार्ट की कीमत 20 अरब डॉलर तक लगाई गई है। वर्तमान में फ्लिपकार्ट में संस्थापक सचिन बंसल व बिन्नी बंसल की पांच-पांच फीसद हिस्सेदारी है। खबरें यह भी हैं कि सौदे के बाद सचिन बंसल फ्लिपकार्ट से नाता तोड़ सकते हैं।

फ्लिपकार्ट के वेंडर्स में आक्रोश

देश की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का सौदा अमेरिकी रिटेल दिग्गज वालमार्ट के साथ अभी आधिकारिक रूप से हुआ नहीं है। लेकिन सौदा करीब-करीब हो जाने की खबरों को लेकर फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म के जरिये अपने उत्पाद बेच रहे करीब 3,500 वेंडर्स में असमंजस और आक्रोश है। वेंडर्स इस सौदे को लेकर कंपनी को अपना रुख स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं, ताकि वे सौदा होने की स्थिति में अपने कारोबार के भविष्य के बारे में ठोस योजना बना सकें। इस बारे में ऑल इंडिया ऑनलाइन वेंडर्स एसोसिएशन (एआइओवीए) के प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक फ्लिपकार्ट या अन्य संबंधित पक्षों की तरफ से हमसे कोई संपर्क नहीं साधा गया है।

इससे फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर हमारे भविष्य पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं। प्रवक्ता ने यह भी आशंका जताई कि अगर वालमार्ट के हाथों कंपनी बिकती है, तो फ्लिपकार्ट पर अमेरिकी कंपनी के प्राइवेट लेबल (निजी ब्रांड उत्पाद) की भरमार होगी, और घरेलू वेंडर्स के कारोबार पर बेहद नकारात्मक असर पड़ेगा।

Previous Article

बेटी की शादी के लिए पापा अनिल ...

Next Article

डीविलियर्स ने शेयर किए वायरल के अनुभव, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़व्यवसाय

    बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी जारी ,सेवा क्षेत्र में नहीं कोई सुधार

    July 3, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    भारतीय रिज़र्व बैंक ने पुराने 100, 10, 5 रुपये के नोटों को रद्द करने के लिए —- RBI के सहायक ...

    January 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    NSE ने निकाली नई वैकेंसी, CEO और MD के लिए होनी चाहिए ये योग्यता

    March 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोने का भाव गिरा, चांदी की कीमत भी टूटी, चेक कर लीजिए नया रेट

    March 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 18000 के नीचे आया

    January 19, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    10 लाख से ज्‍यादा कर्मचारियों को भी मिला बढ़े महंगाई भत्‍ते का फायदा

    April 6, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    World Cup 2019 Exclusive: रवि शास्त्री बोले- विराट मेरा दोस्त, भाई और कप्तान तीनों है

  • देश

    उपराष्ट्रपति ने कहा, कुछ लोग देश में अशांति का माहौल बना रहे है , सरकार उनके खिलाफ सख्त

  • देश

    शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010