anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›चौथी औद्योगिक क्रांति की तैयारी को बजट 2022 ने दिया बल, डिजिटल भारत पर फोकस

चौथी औद्योगिक क्रांति की तैयारी को बजट 2022 ने दिया बल, डिजिटल भारत पर फोकस

By anupamsavera.com
February 3, 2022
65
0
Share:

नई दिल्ली। आम बजट 2022-23 में डिजिटल पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। इकोनॉमी और समाजिक ढ़ांचे के सभी वर्गों को एक साथ डिजिटल धागे में पिरोने की घोषणाएं करके साफ कर दिया गया है कि चौथी औद्योगिक क्रांति में भारत पिछल्लगू बन कर नहीं रहने वाला है। माना जाता है कि औद्योगिक क्रांति की शुरुआत डिजिटल इकोनॉमी के तौर पर हो चुकी है और जो देश अपनी इकोनॉमी में डिजिटल तकनीक पर भरोसा करेगा, वह विकास करेगा। ये घोषणाएं वर्ष 2070 तक भारत को प्रदूषण रहित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में सबसे अहम योगदान देंगी। इसी लिहाज से मंगलवार को पेश हुए बजट में सरकार ने हेल्थ, एजुकेशन, ग्रामीण विकास, आवागमन, ईंधन, बैंकिंग जैसे सेक्टर को ज्यादा डिजिटल प्रधान बनाने की घोषणा की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में डिजिटल इंडिया की शुरुआत की थी। बैंकिंग से लेकर सरकारी सुविधाओं को सीधे किसानों या गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में डालने जैसी सहूलियत इसी से संभव हो सकी हैं। अब जबकि देश की तकरीबन आधी आबादी के पास इंटरनेट वाला स्मार्ट फोन पहुंच चुका है तो सरकार की तरफ से बजट में की गई घोषणाएं डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को और तेज करने का माद्दा रखती हैं। वनस्कोर एंड वनकार्ज कंपनी के सीईओ अनुराग सिन्हा का कहना है कि डिजिटल ढांचे पर फोकस करने से भारत विकसित देशों की कतार में खड़ा होने की क्षमता रखता है। हर सेक्टर में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने से पूरे प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा सकता है।

मोतीलाल ओसवाल की स्टडी कहती है कि जितना ज्यादा डिजिटल इकोनॉमी पर फोकस होगा उतना ही ज्यादा सर्विस को आम जनता तक पहुंचाने में आसानी होगी। एमके ग्लोबल सर्विसेज के एमडी के. के. करवा का मानना है कि कृषि क्षेत्र में ड्रोन का उपयोग या जमीन से जुड़े कागजात को डिजिटल व्यवस्था के तहत शामिल करना बताता है कि भारत डिजिटल क्रांति के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। तकनीक व डिजिटल व्यवस्था पर इस तरह की घोषणा भारत के ऊर्जा सेक्टर के बदलते स्वरूप के भी मुताबिक है।

बिजली मंत्री आर के सिंह ने बताया है कि सरकार की मंशा नई ऊर्जा में देश को एक निर्यातक के तौर पर स्थापित करने की है। सौर ऊर्जा से जुड़े क्षेत्र को लेकर की गई घोषणाएं इस संबंध में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। आयातित सोलर मॉडयूल्स पर आयात शुल्क को 20 फीसद से बढ़ा कर 40 फीसद करने की घोषणा, इसी रणनीति का हिस्सा है। इसके साथ ही देश में सोलर ऊर्जा से जुड़े तमाम उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 19,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना का ऐलान किया है।

इनर्जी स्टोरेज को ढांचागत उद्योग का दर्जा देना भी बहुत असर करेगा। इससे बड़ी कंपनियों को सस्ते कर्ज मिलने का रास्ता साफ होगा। पहले ही अडाणी, रिलायंस जैसी कंपनियां इस सेक्टर में शोध व विकास पर भारी भरकम राशि खर्च करने का ऐलान कर चुकी हैं। सरकार की घोषणा नए तकनीक आधारित उद्यमियों को खास तौर पर सहूलियत प्रदान करेगी। दरअसल, यही कुछ सेक्टर अब वैश्विक स्तर पर राज करने वाले हैं और भारत इस दौड़ की अगली पंक्ति में रहना चाहता है।

Previous Article

केएल राहुल इस बड़ी वजह से वेस्टइंडीज ...

Next Article

भारत से केवल एक एथलीट बीजिंग, चीन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    Income Tax: 2 करोड़ लोगों ने टैक्स रिटर्न भरा पर इनकम टैक्स बिल्कुल भी नहीं दिया

    October 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    World’s biggest stock IPOs: ये हैं दुनिया के सबसे बड़े आईपीओ, जानिए कौन-कौन सी कंपनिया हैं शामिल

    November 4, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    El Salvador में Bitcoin देकर खरीद सकते हैं कोई भी सामान, राष्ट्रपति Nayib Bukele ने Tweet कर किया ऐलान

    June 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    जल्‍द ही फीचर फोन से कर सकेंगे UPI आधारित भुगतान, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने की घोषणा

    December 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    प्याज की कीमतों में वृद्धि

    February 26, 2021
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सेबी का प्रस्ताव, बड़ी कंपनियां कम से कम 25% राशि बॉंड से जुटाएं

    July 21, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    सर्वोच्च न्यायालय ने ”नानक शाह फकीर” के रिलीज का रास्ता साफ किया

  • विदेश

    इमरान खान ने रैली के दौरान फिर भारत की तारीफों के बांधे पुल

  • देश

    एनआईए को धमकी भरा ई-मेल मिला जिसमें कहा गया था कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करेंगे



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010