anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›DGCA ने विस्तारा पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

DGCA ने विस्तारा पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

By anupamsavera.com
June 2, 2022
57
0
Share:

नई दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने विस्तारा एयरलाइन्स पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इंदौर हवाईअड्डे पर एक ऐसे पायलट ने यात्रियों वाले विमान को लैंड कराया, जिसका प्रशिक्षण पूरा नहीं हुआ था। इसीलिए, विस्तारा पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट पर फर्स्ट ऑफिसर के रूप में तैनात पायलट ने सिम्युलेटर में आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किए बिना विमान को इंदौर हवाई अड्डे पर उतारा था। एक अधिकारी ने कहा, “यह एक गंभीर उल्लंघन था, जिससे विमान में सवार यात्रियों की जान को खतरा था।”

गौरतलब है कि किसी उड़ान के फर्स्ट ऑफिसर के रूप में तैनात पायलट को पहले सिम्युलेटर में विमान उतारने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इसके बाद ही पायलट को यात्रियों से भरे विमान को उतारने के योग्य माना जाता है। इसके अलावा विमान के कैप्टन को भी सिम्युलेटर में प्रशिक्षण लेना जरूरी होता है, तभी वह फर्स्ट ऑफिसर को विमान उतारने की अनुमति दे सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि विस्तारा की इंदौर फ्लाइट के कप्तान के अलावा इसके फर्स्ट ऑफिसर ने भी सिम्युलेटर में प्रशिक्षण नहीं लिया था। इसके बावजूद एयरलाइन ने फर्स्ट ऑफिसर को हवाईअड्डे पर विमान उतारने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि इसलिए विस्तारा पर बिना अपेक्षित प्रशिक्षण के फर्स्ट ऑफिसर को लैंडिंग क्लीयरेंस देने के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

नागर विमानन महिनिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले में विस्तारा एयरलाइन को दोषी मानते हुए उस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि इस विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और यह घटना कब घटी थी।

Previous Article

जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम ...

Next Article

अमेरिका ने अफ्रीका में चीन को मानवाधिकारों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    सोने की कीमतों में आई तेजी, ज्वैलर्स की खरीदारी का दिखा असर

    December 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सजा कम या ज्यादा नहीं, वाजिब हो: सुप्रीम कोर्ट

    October 24, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    AirAsia India ने छह नए घरेलू रूट्स पर शुरू की उड़ानें, जानिए कौन-सी जगहों की कर सकते हैं यात्रा

    October 21, 2020
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़व्यवसाय

    Adani Stock Closing Today: समूह के ज्यादातर शेयरों को नुकसान, ढाई फीसदी चढ़ा अडानी एंटरप्राइजेज

    April 12, 2023
    By Anupam Savera
  • व्यवसाय

    शेयर बाजार की शुरुआत लाल रंग में, सेंसेक्स 420 अंक फिसला

    April 24, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    बीमा सेक्टर की बजट से हैं यह अहम उम्मीदें

    January 27, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    दुर्घटनाग्रस्त चीनी विमान की ब्लैक बॉक्स पहचान

  • मना॓रंजन

    बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी ‘फुकरे 3’

  • मध्यप्रदेश

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की प्रदान की जा रही सुविधा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010