anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›बड़े ट्रिगर के लिए इंडिया इंक कर रहा है मिलेनियल्स पर फोकस

बड़े ट्रिगर के लिए इंडिया इंक कर रहा है मिलेनियल्स पर फोकस

By anupamsavera.com
April 4, 2018
123
0
Share:

इंडिया की कंजम्पशन स्टोरी का रोमांच मिलेनियल्स खूब बढ़ा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इसको इंडिया इंक भी खूब भाव दे रहा है। देश में इस समय 45 करोड़ मिलेनियल्स हैं जो पूरी आबादी का 35% हिस्सा है। ऐसे में इनवेस्टर्स को अपना पोर्टफोलियो तैयार करते वक्त हमें इनसे जुड़ी चीजों पर गौर करने की जरूरत है। इनमें उनकी लाइफस्टाइल और कंजम्पशन हैबिट्स वगैरह शामिल हैं। मिलेनियल्स की जमात में 18 से 35 साल की उम्र वाले लोग आते हैं। बाहर खाना, खूब घूमना फिरना, दोस्तों और रिश्तेदारों से ऑनलाइन कनेक्ट रहना, ई-कॉमर्स साइट्स पर आकर्षक डील ढूंढना, स्टार्टअप आइडिया की तलाश में रहना और वीडियो ब्लॉग बनाना मिलेनियल्स की खासियत होती हैं।

मिलेनियलस की तरफ बदलाव की हवा तो पहले से ही बहने लगी है। इनकी खरीदारी के तौर-तरीकों से देश में प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज कंजम्पशन का ट्रेंड तय होने जा रहा है। देश में कामकाज लायक उम्र वाले लोगों की संख्या में इनका प्रतिशत 47% है जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ये लोग पिछली पीढ़ी के अपने एज ग्रुप के लोगों के मुकाबले कम बचत कर रहे हैं और अपनी इनकम को उन चीजों पर खर्च कर रहे हैं जिनसे उनकी इच्छाएं तुरंत पूरी होती हों। यह बात एलारा सिक्योरिटीज (इंडिया) की रिपोर्ट में कही गई है। इंडिया इंक इस ट्रेंड से बनने वाले कारोबारी मौकों को मिस नहीं करना चाहता। वह पहले से ऐसा प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो बनाने में जुटा है जो मिलेनियल्स को सूट करे।

फ्यूचर कंज्यूमर की अश्नी बियानी ने ईटी नाउ के साथ बातचीत में कहा, ‘साउथ इंडिया में नीलगिरि ब्रांड की पहुंच बहुत बढ़ी है और अब हम इसे मिलेनियल फ्रेंडली ब्रांड बनाने में जुटे हैं।’ ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म हे ग्रुप के मुताबिक दुनिया की मौजूदा 740 करोड़ की आबादी का 27% हिस्सा मिलेनियल्स का है। जहां तक इंडिया की बात है तो यहां दुनिया के 23% मिलेनियल्स रहते हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि नई पीढ़ी के कंज्यूमर्स के खर्च करने के तौर तरीकों से एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स, ऑटो, टेलीकॉम, एडुकेशन और सर्विसेज जैसी कुछ इंडस्ट्रीज को बहुत फायदा हो सकता है।

IIFL के फाउंडर और चेयरमैन निर्मल जैन ने हाल में हुए ईटीमार्केट्स ग्लोबल समिट 2018 में कहा था, ‘अब पहले से ज्यादा मिलेनियल्स फॉर्मल फाइनेंशियल सेक्टर में जा रहे हैं। डिजिटल स्पेस तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसकी पहुंच अब भी बहुत कम है।’ एलारा सिक्योरिटीज के मुताबिक मिलेनियल्स टीवी देखते हुए वर्चुअल वर्ल्ड में 162 मिनट रोजाना गुजारते हैं। ये लोग गूगल सर्चिंग के जरिए सर्फिंग करते हैं, सोशल मीडिया वेबसाइट चेक करते हैं या वीडियो एंटरटेनमेंट ढूंढते हैं। ये लोग रोज ऑनलाइन वीडियो देखने में औसतन 20 मिनट बिताते हैं। स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच से इस ट्रेंड को बढ़ावा मिल रहा है और 2020 तक देश में 50.1 लोगों के हाथों में स्मार्टफोंस पहुंचने का अनुमान है। 2017 में 35 करोड़ लोगों के पास स्मार्टफोंस थे।

एलारा सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ‘एफएमसीजी इंडस्ट्री की 1 से 2 पर्सेंट सेल्स ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए हो रही है और हिंदुस्तान यूनिलीवर को 1 पर्सेंट शेयर रेवेन्यू ऑनलाइन सेल से हासिल होता है।’ पैकेज्ड फूड्स का कंजम्पशन भी आनेवाले समय में बढ़ सकती है क्योंकि आज की युवा पीढ़ी के पास टाइम से ज्यादा कैश है। एलारा के मुताबिक, ‘मिलेनियल्स प्रोसेस्ड फूड से परहेज करते हैँ और इसकी झलक मॉडर्न ट्रेड ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उनकी खरीदारी के तौर तरीकों में मिलती है।’

अच्छा और फिट दिखने की उनकी बढ़ती चाहत के चलते कंपनियों के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में चेंज आ रहा है। एलारा की रिपोर्ट के मुताबिक हर 10 में चार लड़कियां फिट और स्लिम रहने के लिए एक टाइम का खाना तक छोड़ दे रही हैं। यही वजह है कि जौ, ऑर्गेनिक दूध, हर्बल और ग्रीन टी, ताजी सब्जियां, फल और फूल जैसी फूड बिजनेस करनेवाली कंपनियों को कामकाजी लोगों की बढ़ती आबादी का फायदा मिलेगा। एलारा के मुताबिक, ‘नेस्ले, HUL और मैरिको जैसी कंपनियां मिलेनियल्स की मांग के हिसाब से प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।’

Previous Article

कार नहीं बल्कि हैलीकॉप्टर से काम पर ...

Next Article

ओडिशाः भाजपा के शाह ने मंत्रियों सहित ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    Economic Survey 2019-20: आर्थिक समीक्षा क्या है, कितने हिस्सों में होता है पेश, जानें पूरा विवरण

    January 30, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Cryptocurrency से जुड़े ये प्‍लेटफॉर्म लुटा देंगे आपकी गाढ़ी कमाई

    March 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे गिरकर 79.86 पर बंद हुआ

    July 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी हुई बढ़ोत्तरी, जानिए क्या हैं भाव

    November 26, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    रिकॉर्ड बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 41185 तक पहुंचा सेंसेक्स

    December 16, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Gold ETF में अगस्त में 145 करोड़ रुपये का हुआ निवेश, सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा निवेशकों का रुझान

    September 11, 2019
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    समुद्री क्षेत्र की हो अपनी सुरक्षा इकाई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

  • मना॓रंजन

    Baaghi 2 की बंपर कमाई से खुश टाइगर श्रॉफ ने फैन्स का ऐसे किया शुक्रियादा…

  • विदेश

    LAC पर भारत के साथ सीमा विवाद सुलझाने पर है जोर

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010