anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›निर्यात क्षेत्र को मिलने लगा ऑक्सीजन, अमेरिका और यूरोप से मिल रहे हैं नए ऑर्डर

निर्यात क्षेत्र को मिलने लगा ऑक्सीजन, अमेरिका और यूरोप से मिल रहे हैं नए ऑर्डर

By anupamsavera.com
June 1, 2020
47
0
Share:

कोरोना संक्रमण के निराशाजनक काल से भारत का निर्यात क्षेत्र तेजी से बाहर आने लगा है। अमेरिका व यूरोप से निर्यात के नए ऑर्डर मिलने लगे हैं। पुराने पेंडिंग ऑर्डर की डिलिवरी में 50 फीसद तक की तेजी आ गई है। इन सबकी मदद से देश का निर्यात क्षेत्र वेंटिलेटर से बाहर आ गया है। जून के बाद हालात और सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है। मई माह में अप्रैल के मुकाबले निर्यात गिरावट में 15-20 फीसद कमी के आसार हैं।

इस साल अप्रैल माह में वस्तुओं के निर्यात में ऐतिहासिक 60 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले मार्च और अप्रैल में दुनिया की आधी से अधिक अर्थव्यवस्था लॉकडाउन में फंसी थी। गारमेंट निर्यातकों के मुताबिक यूरोप व अमेरिका में बाजार खुलने लगे हैं। ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। इसलिए यूरोप व अमेरिका से ऑर्डर आने लगे हैं। लेकिन पिछले साल मई के मुकाबले ये ऑर्डर अधिकतम 25 फीसद है।

नोएडा स्थित गारमेंट निर्यातक ललित ठुकराल कहते हैं, सिर्फ नोएडा व ग्रेटर नोएडा से पिछले महीने 2000 करोड़ मूल्य के गारमेंट की शिपमेंट हुई। यूरोप के खरीदार जल्दबाजी में है और 20 दिनों में ऑर्डर देने के लिए कह रहे हैं। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (इइपीसी) के सीइओ सुरंजन गुप्ता के मुताबिक इंजीनियरिंग गुड्स के पुराने ऑर्डर की शिपमेंट में 50 फीसद की तेजी आई है। नए ऑर्डर भी मिल रहे हैं। निर्यात के अन्य क्षेत्रों में भी नए ऑर्डर के लिए पूछताछ में तेजी आ गई है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के चेयरमैन शरद कुमार सराफ कहते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि मई माह का निर्यात अप्रैल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगा। गिरावट का स्तर 60 फीसद से घटकर 40 फीसद तक आ सकता है।

अगले तीन महीने में 1 अरब डॉलर का हो सकता मास्क निर्यात : गारमेंट निर्यातकों के मुताबिक इन दिनों मास्क की खरीदारी के लिए विदेश से काफी पूछताछ हो रही है और नए ऑर्डर भी मिल रहे हैं। यूरोप के स्पेन से लेकर अमेरिका व अफ्रीका के देशों से मास्क की मांग आ रही है। ठुकराल ने बताया कि अगले तीन महीने में कम से कम 1 अरब डॉलर के मास्क निर्यात की संभावना है।

लेकिन श्रमिकों की कमी से काम हो रहा है प्रभावित : निर्यातकों ने बताया कि श्रमिकों की कमी से उनका काम निश्चित रूप से प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि एक तो बड़ी मुश्किल से 25 फीसद तक नए ऑर्डर मिले हैं, लेकिन उस ऑर्डर की समय पर डिलीवरी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। इस साल फरवरी के मुकाबले सिर्फ 25-30 फीसद श्रमिक काम करने के लिए रह गए हैं। गारमेंट, लेदर, हैंडीक्राफ्ट्स, इंजीनियरिंग गुड्स, जेम्स व ज्वैलरी जैसे श्रम प्रधान क्षेत्रों में श्रमिकों की कमी का असर साफ दिख रहा है।

Previous Article

लॉकडाउन के बीच मई में लॉन्च हुए ...

Next Article

ख्यमंत्री शिवराज ने कहा- कोरोना का संकट ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    India Economic Summit: इन पांच कारणों से भारत बन सकता 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी

    October 3, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    पेट्रोल-रीयल एस्टेट को GST में लाने पर फैसला टला, ये है पेंच

    January 19, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई भारी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं दाम

    July 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, सरकार के फॉर्मूले पर उठा सवाल

    October 22, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Air India को मिल सकता है 11 हजार करोड़ का राहत पैकेज, सरकार कर रही है विचार

    August 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Gold Price Review: सोने का भाव इस हफ्ते 723 रुपये उछला, पिछले साल की तरह छू सकता हैं आसमान, आज ...

    April 17, 2021
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    पाकिस्तान में 180 रुपये लीटर तक पहुंचे दूध के दाम

  • खेल

    CSK vs SRH लाइव क्रिकेट स्‍कोर: डु प्‍लेसी-ठाकुर ने पलटा पासा, चेन्‍नई सातवींं बार फाइनल में पहुंची

  • विदेश

    UAE अंतरिक्ष यान मंगल की परिक्रमा करता है ।— इतिहास बनाने वाला UAE

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010