anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
व्यवसाय
Home›व्यवसाय›सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

By anupamsavera.com
August 14, 2020
55
0
Share:

विशेषज्ञों का कहना है कि रूस द्वारा कोरोना वैक्सीन लाने की खबर से शेयर बाजार में विश्वास बढ़ा है। इससे सोने-चांदी में मुनाफावसूली हुई है जिससे कीमतें तेजी से नीचे आई हैं। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना खुलते ही 1500 रुपये टूटकर 50,441 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 5000 रुपये टूटकर 61972 रुपये प्रति किलो पर आ गया।कोरोना काल में लगातार तेजी दिखाने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। बीते दो दिनों में ही सोना 4500 रुपये और चांदी 9000 रुपये सस्ती हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फीकी पड़ी चमक
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के कीमतों में गिरावट जारी है। हाजिर सोना की कीमतों में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 1,863.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी वायदा सोने की कीमत 2.8% गिरकर 1,892 डॉलर प्रति औंस रह गई है। चांदी की कीमत में भी 3.3 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 23.96 डॉलर प्रति औंस रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार में सोना एक बार फिर से 1700 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है।

इस वजह से आई गिरावट
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमत में बड़ी गिरावट की वजह है रूस द्वारा कोरोना वैक्सीन लाने की घोषणा करना। इसके साथ ही डॉलर सूचकांक में मजबूती लौटी है। सोने-चांदी की कीमतों में कमी आने की एक वजह अमेरिका सहित भारत में एक और आर्थिक पैकेज की चर्चा भी है। इससे सोने चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। दुनियाभर के शेयर बाजारों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे सोने और चांदी की तरफ उनका झुकाव कम हुआ है।

सोने-चांदी में निवेश से बचे निवेशक
विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को अभी सोने में फिलहाल खरीदारी से बचना चाहिए। सोने में लगातार तेजी के बाद अब बिकवाली देखने को मिल सकती है। सोने का भाव वापस 50,000 रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे जा सकता है। वहीं चांदी के भाव 60,000 रुपये तक फिर से पहुंच सकते हैं। ऐसे में सोने या चांदी में खरीदारी की योजना बना रहे हैं निवेशकों को फिलहाल इंतजार करना फायदेमंद होगा।

ऐतिहासिक रहा था जुलाई का महीना
– 10% से ज्यादा का उछाल आया था सोने की कीमत में जुलाई में
– 5,000 रुपए से ज्यादा हुआ महंगा था सोना जुलाई में
– 30% का उछाल आया था जुलाई में चांदी की कीमत में
– 15,000 रुपए हुई महंगी थी जुलाई में चांदी
– 4 साल में सोने के लिए सबसे शानदार महीना रहा था जुलाई

Previous Article

ट्रंप ने कराई दशकों पुरानी दुश्मनी खत्म ...

Next Article

अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड ने सुशांत के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • व्यवसाय

    मार्च आधा बीता लेकिन महंगाई भत्‍ते में नहीं हुई बढ़ोतरी

    March 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    SBI का नया जॉब नोटिफिकेशन, बैंक की नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा अवसर

    February 1, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    ऐसे महफूज रहेगा आपका आधार और कोई भी न कर पाएगा मिसयूज, जानें कैसे

    August 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    Gold Price: सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्या चल रहे हैं भाव

    March 27, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 147 अंक की तेजी, निफ्टी 12,250 के पार

    January 10, 2020
    By anupamsavera.com
  • व्यवसाय

    अटल पेंशन योजना : अटल पेंशन में 60 साल के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? जानें डिटेल्स

    April 27, 2021
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    बेटी के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर सनी ने जीते लाखो दिल

  • मना॓रंजन

    मॉम अमृता सिंह के साथ दिखा सारा अली ख़ान का कॉन्फिडेंट और कूल अंदाज़, देखें तस्वीरें

  • देश

    पीएम मोदी ने पारसी नव वर्ष के अवसर पर लोगों को दी बधाई, खुशी और स्वास्थ्य के लिए की कामना



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010